छत्तीसगढ़
आरपीएफ बिलासपुर तथा जीआरपी बिलासपुर द्वारा पकड़ा गया मोबाइल चोरी कर बेचने वालों का बड़ा रैकेट
दिनांक 03.02.22 को गाड़ी संख्या 20813 पूरी जोधपुर एक्सप्रेस मे प्रार्थी विजय कुमार साहनी निवासी कटक उड़ीसा एवं अन्य यात्रियों का मोबाइल चोरी होने की सूचना पोस्ट प्रभारी रेसुब पोस्ट गोंदिया द्वारा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बिलासपुर के पोस्ट कमांडर भास्कर सोनी को दिया गया उक्त सूचना से वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर ऋषि कुमार शुक्ला को अवगत कराने पर उनके द्वारा आरपीएफ पोस्ट तथा टास्क टीम-01बिलासपुर को त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी तथा मोबाइल की बरामदगी के संबंध में दिशा निर्देश दिए जाने के उपरांत टीओपीबी टास्क टीम रायपुर से आवश्यक सूचना प्राप्त कर रेलवे स्टेशन बिलासपुर में सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया एवं संदिग्ध का फुटेज प्राप्त कर प्रार्थी के मोबाइल का लोकेशन प्राप्त किया गया तथा विस्तृत रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दिया गया |
जिस पर ए. एन. सिन्हा, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेसुब बिलासपुर एवं ऋषि कुमार शुक्ला, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेसुब बिलासपुर के निर्देशन में मामले मे संलिप्त आरोपी को जीआरपी से समन्वय कर जल्द गिरफ़्तारी के आदेशानुसार रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर द्वारा कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी मे पहचान किए गए फोटो के आधार पर दिनांक 08.02.22 को टीओपीबी टास्क टीम के उप निरीक्षक आर. एस. मिश्रा मातहत प्र.आ रमेश कुमार, प्र.आ सत्यम सरकार, प्र.आ वाई. के पटेल, आरक्षक बैद्यनाथ, आरक्षक अजय यादव के द्वारा भास्कर सोनी पोस्ट प्रभारी रेसुब पोस्ट बिलासपुर के कुशल नेतृत्व मे स्टेशन गस्त के दौरान पाहचान लिए गए फोटो के आधार पर एक लड़के को प्लेटफार्म संख्या 01 हावड़ा छोर मे रोकने पर भागने का प्रयास किया तब उसे घराबंदी कर रोका गया |
पूछताछ करने पर अपना नाम पता दीपक साहू पिता हेमंत साहू उम्र -23, निवासी -पुराना बस स्टैंड, इमलीपारा थाना- सिविल लाइन, जिला-बिलासपुर(छ.ग) बताया उसके पास रखे लाल रंग के पीठु बैग को चेक करने पर उसमे 11 नग विभिन्न कंपनी का एंड्राइड मोबाइल कीमत 1,82,366/- रूपये पाया गया जिसके सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर विभिन्न रात्रि के ट्रेनों मे रायगढ़ व बिलासपुर के मध्य चोरी करना स्वीकार किया तब उक्त आरोपी जीआरपी थाना बिलासपुर ले जाकर सुपुर्द किया गया जहा जीआरपी के समक्ष उक्त आरोपी द्वारा पूर्व मे भी मोबाइल चोरी कर 03 लोगो को बेचना स्वीकार किया गया तब आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त टीम उक्त आरोपी के निशांदेही पर मोबाइल खरीदने वाले (01) विजय बंजारे पिता जयपाल बंजारे, उम्र -29 निवासी - लंकेना, वार्ड-06, थाना -कोटा, जिला -बिलासपुर (छ.ग) के पास से 06 नग विभिन्न कम्पनी का एंड्राइड मोबाइल कीमत 69,673/- रूपये को बरामद किया गया (02) गोलू भुई पिता कृष्णा भुई उम्र -26, निवासी - चिंगराजपारा, दुर्गा मंदिर के पीछे,थाना -सरकंडा, जिला-बिलासपुर (छ.ग) जिसके पास से 11 नग विभिन्न कंपनी का एंड्राइड मोबाइल कीमत 1,12,810/- रूपये बरामद किया गया| (03) केदारनाथ साहू पिता गोविन्द राम साहू, उम्र -35, निवासी- अकलतारी थाना- अकलतरा जिला - जांजगीर चाम्पा (छ.ग) के पास से 08 नग विभिन्न कंपनी का एंड्राइड मोबाइल कीमत 83,982/- रुपये बरामद किया गया|
उक्त तीनो के द्वारा चोरी किये मोबाइल को आरोपी दीपक साहू से खरीदना स्वीकार किया तब उक्त तीनो खरीदने वाले आरोपियों को जीआरपी बिलासपुर मे सुपुर्द करने पर जीआरपी/बिलासपुर द्वारा आरोपी दीपक साहू के विरुद्ध अ.क्र – 02/22, दिनांक 08.02.22 धारा- 41 (1+4)CRPC/379 IPC, आरोपी विजय बंजारे के विरुद्ध अक्र 03/22, दिनांक 08.02.22 धारा- 41 (1+4)CRPC/379,414,34 आईपीसी, आरोपी गोलू भुई के विरुद्ध अक्र 04/22, दिनांक 08.02.22 धारा- 41 (1+4)CRPC/379,414,34 आईपीसी, आरोपी केदारनाथ साहू के विरुद्ध अक्र 05/22, दिनांक 08.02.22 धारा- 41 (1+4)CRPC/379,414,34 आईपीसी पंजीबद्ध किया गया |
उक्त चारो आरोपियों से कुल 36 नग मोबाइल जिसका कुल कीमत 4,48,831/- रूपये है |
श्रीमान को सादर सूचनार्थ प्रेषित है |
news
बिलासपुर को मिली नई सौगात
बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।
यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।
कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।
ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”
news
अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब
रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।
श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।
हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।
पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।
news
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा बबीता अग्रवाल को मिला राष्ट्रीय अग्र ज्योति अलंकरण सम्मान
सबसे अग्रणी संस्था में अहम भूमिका सामाजिक कार्यों से लेकर महिला सशक्तिकरण में अहम योगदान के लिए हुई सम्मानित
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह में डॉक्टर रमन सिंह के हाथों मिला सम्मान
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह 28 अगस्त को एस एन पैलेस रायपुर में सम्पन्न हुआ इस समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 18 विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। इस राष्ट्रीय अलंकरण समारोह में पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना चुकी प्रदेश की सबसे अग्रणी संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा रायपुर निवासी श्रीमती बबीता अग्रवाल को अग्र ज्योति अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आपको बता दे कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के अध्यक्षा के रूप में बबीता अग्रवाल ने अनेकों सामाजिक गतिविधियों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है इनके इस दायित्व में इन्होंने पूरे प्रदेश में महिला समूहों में एक अलग अलख जगाई है। एवं आज के समय में हेल्पिंग हैंड्स क्लब की महिला विंग में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल है। विगत दिनों राखी विथ रक्षक का महा आयोजन राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में किया गया था जो अपने आप में एक इतिहास के पन्ने में दर्ज हो गया। जिसमें हजारों रक्षक देश के जवानों को हेल्पिंग हैंड्स की बहनों ने रक्षासूत्र बांधा था। बबीता अग्रवाल शुरू से ही सामाजिक कार्यों में निस्वार्थ भाव से लोगो की मदद करने में दूसरों का दर्द दूर करने में सामाजिक बुराइयों को नष्ट करने में आगे रहती है। वही बबीता अग्रवाल ने बताया कि यह सम्मान उनके जीवन में एक नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के फाउंडर एवं प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है अंकित अग्रवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मानवसेवा माधवसेवा का साक्षात् उदाहरण जीवन में उतारा है जिस वजह से आज वो इस मुकाम पर है। एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एक एनजीओ नहीं एक परिवार की तरह रहता है एवं कार्य करता है। उन्होंने आगे कहा कि अग्रवाल समाज के वरिष्ठ विधायक संपत अग्रवाल, अशोक सियाराम अग्रवाल,सुनील रामदास अग्रवाल,रमेश अग्रवाल , मनोज गोयल, अशोक मोदी , योगेश अग्रवाल हमेशा उनके प्रेरणाश्रोत रहे है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि हेल्पिंग हैंड्स महिला विंग की उनके साथीगण बहने हमेशा ही उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर अग्रणी होकर कार्य करती है एवं यह मेरा नहीं मेरी पूरी टीम का सम्मान है यह सम्मान में अपनी पूरी टीम को समर्पित करती हु। साथ ही में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का इस पल के लिए इस सम्मान के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त करती हु।
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक डॉ रमेश अग्रवाल मनोज गोयल, अध्यक्ष अंकित अग्रवाल,उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा तरुण अग्रवाल, अमित केडिया , रजत अग्रवाल , उदित अग्रवाल , विवेक श्रीवास्तव, रिंकू केडिया ,भारती मोदी,सुनीता पांडे, ज्योति अग्रवाल, पूजा छाबड़ा, एकता मलिक , अल्पना शर्मा , अंकुर अग्रवाल, मयंक जैन ,सुमित अग्रवाल,राकेश बोथरा,सुकुमार चटर्जी, अनामिका मिश्रा ,सेजल खंडेलवाल एवं अन्य सभी सदस्यों ने बबीता अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।
-
देश5 years agoTMC की जीत के बाद बंगाल में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्याओं से कांप उठा देश, देखें Video
-
क्राइम5 years agoRaipur Sex Racket: राजधानी रायपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, कमरे के अंदर जाते ही पुलिसवालों के उड़े होश
-
क्राइम5 years agoपति ने बनाया पत्नी का Sex Video और जीजा को भेजा, हवसी जीजा ने भी किया कई बार बलात्कार, जीजा छत्तीसगढ़ में VIP बटालियन में है PSO!
-
क्राइम5 years agoकिराएदार के साथ पत्नी मना रही थी रंगरेलियां, पति ने पत्नी और उसके आशिक को दी दर्दनाक मौत
-
छत्तीसगढ़5 years agoChhattisgarh: चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में 2 गिरफ्तार, Porn Video डाउनलोड कर करते थे शेयर
-
क्राइम5 years agoजिस्म की हवस में पागल हुई Chhattisgarh की महिला! प्रेमी संग मिलकर पति की दर्दनाक हत्या
-
मनोरंजन5 years agoRadhe Full Movie Leaked For Free Download| सलमान खान की Radhe Movie हुई लीक
-
छत्तीसगढ़5 years agoसहायक ग्रेड 3 सहित इन पदों पर निकली भर्ती, 75000 रुपए मिलेगी सैलरी, 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन
