छत्तीसगढ़
बीजापुर : मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का सकारात्मक परिणाम एनीमिया से मुक्त हुई आत्रम कमला
बीजापुर| आज के दौर में महिलाओ एवं किशोरी बालिकाओ में प्रायः खून की कमी देखा जाता है। खून की कमी से महिलाएं एवं किशोरी बालिकाएं एनीमिया का शिकार हो जाती है। ऐसी ही महिलाओ एवं बालिकाओ को एनीमिया से मुक्त करने जिले में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का व्यापक स्तर पर क्रियान्वयन किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास की मैदानी अमला लगातार एनीमिक महिलाओ का चिन्हाकन कर मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से जोड़कर लाभान्वित करने का कार्य कर रही है। जिसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है।
ऐसे ही एक एनीमिक महिला जो भोपालपटनम ब्लाक के आंगनबाड़ी केन्द्र कोंगूपल्ली स्कूल पारा में चिन्हाकित किया गया। जिसका नाम श्रीमती आत्रम कमला है। आत्रम कमला का हीमोग्लोबिन जांच करने पर मात्र 8.9 ग्राम हीमोग्लोबिन पाया गया, दिखने में ही कमला बहुत कमजोर एवं आंखो के नीचे काला घेरा था, थोड़ी मेहनत करने पर अत्यधिक थकान महसूस करने लगती थी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राधा ने आत्रम कमला के घर गृह भेंट के दौरान घर में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए इस अभियान से नियमित रुप से लाभान्वित किया। आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से गरम भोजन के रुप में चांवल,दाल दो प्रकार की हरी सब्जी, सब्जी में मोरेंगा पाउडर डालकर दिया जाने लगा, इसके अतिरिक्त आचार, पापड़, साथ में चिक्की, बिस्कीट एवं नियमित रुप से अण्डा भी दिया जाने लगा, जिससे हितग्राही की सेहत में निरंतर सुधार हुआ। हितग्राही की घर में ही पोषण बाड़ी लगाने की समझाईस दी गई। जिससे नियमित रुप हरी सब्जी एवं पत्तेदार सब्जी उपलब्ध होने लगा। पौष्टिक आहार के साथ-साथ नियमित रुप से आयरन एवं फॉलिक एसिड की टेबलेट दिया गया। जिसकी नियमित सेवन से आज आत्रम कमला एनीमिया से मुक्त हो गई है। वर्तमान में उनका हीमोग्लोबिन 10.8 ग्राम हो गया है। पहले से अब स्वयं के स्वस्थ एवं स्फूर्ति महसूस कर रही है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized7 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized2 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
