Connect with us

छत्तीसगढ़

Bilaspur: अवैध नशा के विरुद्ध कार्यवाही जारी, 52 नग कोडीन युक्त सिरफ जप्त

Published

on

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह के निर्देश अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन संदीप कुमार पटेल के मार्गदर्शन में अवैध नशा के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक 29/06/2023 को सूचना मिला की बिलासपुर मे लगातार हो रही कार्यवाही से अवैध मादक पदार्थ की बिक्री करने वाले ज्यादातर लोग जेल में हैं या अवैध कार्य बंद कर चुके हैं। इसलिए एक व्यक्ति शहर में ऑटो में अवैध मादक पदार्थ की बिक्री के लिए रखता है सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम तैयार कर रेड कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था। कार्यवाही को संपादित कर रही थाना ACCU बिलासपुर और थाना तारबाहर की टीम को विनोबा नगर (तारबाहर) के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मिला।

यह भी पढ़ें   Amit Shah Pitches For Tamil PM In Future: नरेंद्र मोदी के बाद कैसा हो देश का नया प्रधानमंत्री? गृहमंत्री अमित शाह ने किया खुलासा... जानिए क्या है रणनीति

उक्त व्यक्ति से विधिवत सूक्ष्मता से पूछताछ करने पर अवैध मादक पदार्थ कोडीन युक्त सिरफ़ रखना बताया जिसे गवाहों के समक्ष जप्त किया गया है, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए पेश किया जाएगा।
कार्यवाही में थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक मनोज नायक, ACCU प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव, ASI भरत चंद्रवंशी, आरक्षक अजय सिंह, अमित सिंह, कृष्णा कौशिक, प्रफुल्ल लाल ACCU से प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, आरक्षक तरुण केसरवानी, आरक्षक सरफराज खान आदि टीम में शामिल रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   दंतेवाड़ा: 26 मई को प्लेसमेन्ट कैम्प का होगा आयोजन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   वाहन में साउंड बॉक्स मिलने पर परमिट निरस्त किया जाएगा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   दंतेवाड़ा: 26 मई को प्लेसमेन्ट कैम्प का होगा आयोजन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending