Connect with us

छत्तीसगढ़

Bilaspur: अवैध रूप से शराब बिकी हेतु परिवहन करने वाला करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Published

on

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशामुक्त करने हेतु निजात अभियान चलाया जा रहा है जिसके परिपालन में अति०पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल एवं सी. एस. पी. ( कोतवाली) पूजा कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी तोरवा सुनील तिर्की के हमराह में तोरवा पुलिस के द्वारा नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

इसी अभियान दौरान तोरवा पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति एक सफेद रंग की बोरी में भारी मात्रा में देशी शराब भरकर बिक्री हेतु टीवीएस स्कूटी क्रमांक सीजी 10 ई बी 0453 में पावर हाउस चौक से हेमूनगर की ओर से लेकर आ रहा है। जिस पर तोरवा पुलिस टीम तत्काल एक्शन लेते हुए मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम पता राहुल राजपूत पिता ईश्वर सिंह राजपूत उम्र 35 साल साकिन नयापारा चौक थाना सिरगिट्टी बिलासपुर छ.ग. बताया जिसके कब्जे से 7.200 लीटर देशी शराब तथा घटना में प्रयुक्त टी वी एस स्कूटी जप्त किया गया आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट के प्रावधानो के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्र.आर. साहेब अली, प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुनील तिर्की आरक्षक सुनील सिंह, कमलेश्वर शर्मा की अहम भूमिका रही।

यह भी पढ़ें   थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के 2 और जिलों में बढ़ा लॉकडाउन, अब तक इन 12 जिलों में बढ़ चूका लॉकडाउन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Model Code Of Conduct: क्या होती है आदर्श आचार संहिता, क्यों और कब लागू होती है; किन पर लगती है रोक?
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Model Code Of Conduct: क्या होती है आदर्श आचार संहिता, क्यों और कब लागू होती है; किन पर लगती है रोक?
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending