Connect with us

छत्तीसगढ़

Bilaspur: फेंसिंग तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published

on

बिलासपुर। प्रार्थी कृष्णा यादव पिता राज नारायण यादव उम्र 29 साल साकिन ग्राम खुडूभाटा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर ने दिनांक 14.07.2023 को थाना मस्तूरी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वर्तमान में ग्राम पंचायत खुडूभाटा का सरपंच है lग्राम खुडूभाटा में शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा के तहत गौठान निर्माण का कार्य कराया गया था जिसमें शासकीय मद जिला खनिज संस्थान न्यास से पोल फेसिंग व गेट निर्माण का कार्य किया गया था जिसे दिनांक 13/07/23 के सुबह 10:00 बजे गौठान जाकर देखने पर सुरक्षा के लिए लगाए हैं फैसिंग तार लोहे का करीबन 70 फीट कीमती ₹3000 नहीं था तथा फेंसिंग तार का पोल सीमेंट का पांच नग टूटा गिरा पड़ा था कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना मस्तूरी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी की पता साजी की जा रही थी।

यह भी पढ़ें   जतन अभियान: अभाविप बिलासपुर महानगर ने मिशन जतन आरोग्य अभियान चलाया

विवेचना दौरान मुखबिर की सूचना पर संदेही विनोद कुमार बंजारे एवं हेम कुमार विश्वकर्मा को तलब कर सख्ती से पूछताछ किया गया।

आरोपीगणों द्वारा बताया गया कि गौठान में फेंसिंग तार को दिनांक 12/07/23 के दरमियानी रात में चोरी कर मालिकराम रात्रे के पास बिक्री करना बताये। मालिकराम रात्रे को तलब कर पूछताछ करने पर बताया कि उक्त फेंसिंग तार को विनोद बंजारे व हेम कुमार विश्वकर्मा से 800 रुपये में खरीदना तथा अपने घर मे रखना बताने पर चोरी गया मशरूका को आरोपी मालिकराम रात्रे पिता चैत राम रात्रे 59 वर्ष सा खुडूभाठा के कब्जे से फेंसिंग तार एक बंडल कीमती ₹3000 हो जप्त किया गया।

यह भी पढ़ें   तोरवा पुलिस क़ी असमाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार जारी

आरोपी विनोद कुमार बंजारे पिता चोला राम उम्र 27 वर्ष सा खुडू भाठा एवं हेमकुमार विश्वकर्मा पिता भीखू विश्वकर्मा एवं खरीददार मालिकराम रात्रे पिता चैत राम रात्रे 59 वर्ष सा खुडूभाठा को दिनांक 15.07.23 को गिरफ्तार किया गया।उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक 868 सुबन्ध साय सिदार, आरक्षक 1249 अरविंद कुर्रे,शशिकरण कुर्रे का योगदान रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   जतन अभियान: अभाविप बिलासपुर महानगर ने मिशन जतन आरोग्य अभियान चलाया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कलयुगी बेटे ने माँ को उतारा मौत के घाट... बीमार माँ ने इलाज कराने कहा, तो गुस्से में आकर बेटे ने पत्थर से मार दिया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर में शुरु हुई धान खरीदी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending