Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर : 11 माह से फरार 420 का आरोपी गिरफ्तार, नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगे हजारों रूपए

Published

on

बिलासपुर| प्रार्थी दीपेश अग्रवाल पिता बाल गोविंद अग्रवाल उम्र 28 साल प्राचीन यज्ञ नगर थाना सिविल लाइन बिलासपुर का थाना उपस्थित आकर एक लिखित शिकायत दर्ज कराया कि की मैं और अनिल गुप्ता दोनों चौक से इंजीनियरिंग कॉलेज में साथ ही साथ पढ़ते थे दोनों में आपकी मित्रता थी।पढ़ाई पूरी करने के बाद अनिल अपना घर चला गया। जनवरी 2019 में मोबाइल व्हाट्सएप में हम दोनों की बात हुई ,तब अनिल गुप्ता अपने आप को बालको प्लांट में इंजीनियर के पद पर होना तथा बालको के अधिकारियों से अच्छा पहचान होना बताया और पहुंच के दम पर अच्छे पद पर नॉकरी लगा देना बताया, तब उसके बातों पर विश्वास करके 45 हजार रुपये उसके खाता में डाला था,|

यह भी पढ़ें   आनंद छाबडा बने नये खुफिया चीफ, IPS अजय यादव को बनाया गया बिलासपुर IG

बीच बीच में अनिल गुप्ता से पूछता था कि मेरी नॉकरी का क्या हुआ तब अनिल गुप्ता बोलता था कि प्रोसेस में है, जल्दी हो जाएगा बोलता रहा बोलता रहा और उसके बाद मोबाइल बंद कर दिया अनिल गुप्ता को जो रकम दिया हूं उसमें एसबीआई श्रीकांत वर्मा बैंक से ट्रांसफर किया था अनिल गुप्ता मुझे नौकरी लगाने का झांसा देकर ₹45000 ले लिए ।जिसके रिपोर्ट पर धारा 420 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया,इसी प्रकार एक और पीड़ित यादराम जायसवाल को भी अपने विश्वास में लेकर बालको में नॉकरी लगाने के नाम पर 45 हजार ले लिया है ,जिसका लगातार 11 माह तक गिरफ्तारी हेतु हर संभव प्रयास किया गया था जो गिरफ्तारी से बचने के लिए कहि फरार हो गया था ।कोरबा लगातार अलग अलग समय मे तीन बार दबिश देने पर अनिल गुप्ता को गिरफ्तार किया गया जिस ने बताया कि जितने पैसे दीपेश अग्रवाल एवं यादराम से लिया था सभी पैसे को खा पी लिया हूं एक भी पैसा मेरे पास नहीं है और मैं देने की भी स्थिति में नहीं हूं। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने की लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा, दिए ये निर्देश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 5614 नए पॉजिटिव मरीज, वहीं 5 हजार से ज्यादा मरीज हुए स्वस्थ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सीएम बघेल का बड़ा ऐलान, सभी नगरीय निकायों में बनेगा कृष्ण कुंज
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending