Connect with us

छत्तीसगढ़

Bilaspur : 5 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Published

on

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के द्वारा नशे के कारोबारियों पर शक्त कार्यवाही के निर्देश प्राप्त हुये थे प्राप्त निर्देशों के परिपालन में प्रभावी कार्यवाही हेतु बेलगहना पुलिस द्वारा मुखबिर तैनात किये गये है। इसी कड़ी में दिनांक 03.02.2023 को चौकी प्रभारी बेलगहना हेमंत सिंह को मुखबिर से सूचना मिली की टेंगनमाड़ा रेल्वे स्टेशन के पास एक व्यक्ति मादक पदार्थ गाजा का विक्रय हेतु ग्राहक की तलाश में खड़ा है।

बेलगहना पुलिस को मिली उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा आशीष अरोरा दिशानिर्देश पर प्रआर घनश्याम आडिल, रूद्रशंकर तिवारी, आरक्षक सत्येन्द्र राजपुत, ईश्वर नेताम की टीम गठित कर टेंगनमाड़ा रेल्वे स्टेशन के पास चौकी बेलगहना में मुखबिर के निशादेही पर घेराबंदी रेड कार्यवाही कर संदेही व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ किया गया जो अपना नाम केशव मोंगरे पिता पप्पी मोंगरे उम्र 58 वर्ष साकिन खोलीपास करवा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर बतलाया ।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर पुलिस की देर रात तक गश्त एवं चेकिंग अभियान लगातार जारी

विधिवत कार्यवाही के दौरान आरोपी से मादक पदार्थ गांजा वजनी 05 किलोग्राम बरामद हुआ, उक्त प्रकरण में बेलगहना पुलिस द्वारा आरोपी से मादक पदार्थ गांजा 05 किलोग्राम कीमती 70000 रूपये का जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट अन्तर्गत कार्यवाही की गई है।

आरोपी को गिरप्तार कर न्यायालय पेश करने पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। जिले में पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर नशे के विरूद्ध बेलगहना पुलिस द्वारा लोगो को जागरूक करने के उददेश्य से भी विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे है। तथा नशे के कारोबारियों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   नरवा विकास कार्यक्रम: धमतरी जिले के वनक्षेत्रों में भू-जल स्तर में हो रहा लगातार सुधार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 का हुआ आगाज यातायात के नियमों के अनुपालन से दुर्घटना मुक्त भारत है
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   निजात अभियान के तहत कार्यवाही जारी, अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending