Connect with us

छत्तीसगढ़

Bilaspur: मस्तूरी के गांवों में आयोजित शिविरों में योजनाओं की जानकारी लेने बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण

Published

on

बिलासपुर: विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम सुकुलकारी नवागांव, केवतरा और मचखांडा शिविरों को आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को केंद्रीय योजनाओं की जानकारी देकर योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

शिविर के माध्यम से आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम जनधन योजना, वन अधिकार पत्रक, जाति प्रमाण पत्र, आवास योजना एवं राशन कार्ड का लाभ, लक्षित लाभार्थियों को पहुंचाया गया।

लाभांवित हितग्राहियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के जरिए योजनाओं से उनके जीवन एवं परिवार कल्याण में आये सुधारों व मिले लाभों की जानकारी साझा की। शिविर में योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु आये वेन का स्वागत समिति एवं पंचायत द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें   बेरोजगारों को मिलेगा बेरोजगारी भत्ता, गणतंत्र दिवस पर सीएम बघेल का बड़ा ऐलान

स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। शिविर में 140 लोगों का आयुष्मान कार्ड, 805 लोगों का टीबी जांच, 396 लोगों का शुगर जांच एवं 328 लोगों का सिकलसेल जांच किया गया।

विकासखंड मस्तूरी में अभी तक लगभग 96 हजार लोगों ने शिविर का लाभ लिया है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से समस्त खण्ड स्तरीय विभागीय अधिकारी, जनपद पंचायत पदाधिकारी, संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, पंच और सचिव, सभी ग्राम पंचायत के डे नोडल अधिकारी, जनपद पंचायत के स्टॉफ मौजूद थे।

कार्यक्रमों में प्रत्येक ग्राम से भरी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे, सभी लोग केंद्र सरकार के सभी योजनाओं की जानकारी लेते हुए बहुत ही उत्साहित थे।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   पकरिया मर्डर मिस्ट्री सुलझी: तखतपुर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों को किया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में निःशुल्क मोट्राइज्ड ट्राइसिकल का वितरण
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   नंद कुमार साय ने इस सीट से पेश की अपनी दावेदारी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending