क्राइम
Bilaspur: भीड भाड वाले स्थान में पाकेटमारी कर मोबाईल चोरी करने वाले आरोपी चढे सरकंडा पुलिस के गिरफत में

आरापी दो सगे भाई को किया गया गिरफतार, अलग अलग मामलों के चोरी के दो मोबाईल फोन किया गया जप्तअपराध कमांक- 42/2024 धारा – 379 भादवि
क्रमांक- 43/2024. धारा – 379 भादवि
प्रकाश पटेल उर्फ सोनू उर्फ काली पिता राम , अवतार पटेल उम्र 28 साल साकिन चांटीडीह, मस्ताना (दुर्गा) मंदिर के सामने थाना सरकंडा
दिपक पटेल उर्फ मोनू पिता राम अवतार पटेल,उम्र 25 साल साकिन चांटीडीह मस्ताना (दुर्गा),मंदिर के सामने थाना सरकंडा

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 08.01.2024 को प्रार्थिया कुमारी सुखमणी निषाद पिता स्व.सुंदर निषाद उम्र 34 साल साकिन अम्बे लहरी अखाडा के पास कतियापारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. व प्रार्थी यश गौरहा शर्मा पिता प्रणय कुमार गौरहा उम्र 26 साल साकिन बी/181 बसंत विहार कालोनी थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ.ग. थाना उपस्थित आकर जवानी रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 07.01.2024 को दोपहर एवं शाम के समय चांटीडीह सब्जी मंडी सरकंडा में बाजार करते समय पेंट एवं शर्ट में रखे मोबाईल फोन को अज्ञात चोर द्वारा पाकेट मारकर चोर कर लिया गया ।
रिपोर्ट पर चोर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, भीड भाड वाली जगहों में हो रहे लगातार मोबाईल चोरी की घटना को थाना प्रभारी जे.पी. गुप्ता द्वारा गंभीरता ले लेते हुये तत्काल पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र कुमार जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक(सिटी कोतवाली) पूजा कुमार को अवगत कराया गया अज्ञात चोर को पकडने एवं चोरी गई
मशरूका मोबाईल के बरामदगी हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी द्वारा तत्काल टीम गठित कर चोरी के मामले में पतासाजी हेतु लगाया गया टीम द्वारा लगातार पतासाजी कर मुखबिर के सूचना पर चांटीडीह सब्जी बाजार के पास चोरी के मोबाईल बेचने हेतु ग्राहक तलाश करते आरोपी प्रकाश पटेल उर्फ सोनू उर्फ काली पिता राम अवतार पटेल उम्र 28 साल साकिन चांटीडीह मस्ताना (दुर्गा) मंदिर के सामने थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ.ग. के कब्जे से चोरी का मोबाईल एक नग नीला रंग का वीवों कंपनी का मोबाईल किमती करीबन 9000 रु तथा आरोपी दिपक पटेल उर्फ मोनू पिता राम अवतार पटेल उम्र 25 साल साकिन चांटीडीह मस्ताना (दुर्गा) मंदिर के सामने थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ.ग. के कब्जे से चोरी गई मोबाईल फोन एक नग महरून रंग का वीवों कंपनी का वाई 11 मोबाइल कुल किमती करीबन 11500 रू जप्त किया गया आरोपीगणों को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा
क्राइम
Murder Case: छत्तीसगढ़ में सनसनी, बोरे के अंदर मिला शव, मचा हड़कंप

Surajpur Murder Case: छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसलें इस कदर बुलंद है कि उन्हें अब पुलिस का भी डर नहीं रहा, प्रदेश में आए दिन मर्डर, रेप, मारपीट जैसी घटनाएं आते रहते है। इसी बीच सूरजपुर में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। यहां एक सफेद बोरे के अंदर बंद युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की स्थिति को देखकर हत्या के बाद उसे ठिकाने लगाने की आशंका जताई जा रही है।
शरीर पर मिले चोटों के निशान
Surajpur Murder Case दरअसल, रामानुजनगर थाना के तिवरागुड़ी में सुबह जब ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकले तो गांव के समीप एक संदिग्ध सफेद बोरा दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर बोरे से तेज दुर्गंध आ रही थी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी गांव के सरपंच को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रामानुजनगर पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची। जब बोरे को खोला गया तो सभी के होश उड़ गए। भीतर एक युवक का शव मिला। जिसे रस्सियों से बांधा गया था। मृतक के सिर, चेहरे और गले सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक तौर पर मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
पुलिस आसपास के इलाकों (Surajpur Murder Case) में गुमशुदगी की जानकारी खंगाल रही है और घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। शव जिस तरह बोरे में बंद मिला है, उससे यह आशंका भी जताई जा रही है कि आरोपी शव को किसी बांध या सुनसान स्थान पर ठिकाने लगाने की फिराक में थे, लेकिन किसी वजह से अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके। फिलहाल फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वॉयड और पुलिस इस रहस्यमयी मौत की गुत्थी अपने अपने स्तर पर सुलझाने में जुटी हुई है।
क्राइम
CG News: भतीजे-भतीजी ने की बड़ी मां की हत्या, मुर्गा-दारु पार्टी में विवाद के बाद जलाकर मारा

अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर चूल्हे में जल रही लकड़ी से पहले हमला करते हुए आग से जलाकर मौत के घाट उतार दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चटकपुर में यह घटना घटी है। मृतिका अपनी भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को लड़कों के साथ घूमने से मना करती थी। जिससे नाराज होकर भतीजी ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी भतीजा अमृत विश्वकर्मा और भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
क्राइम
Digital Arrest Scam: CBI अफसर बनकर बुजुर्ग से ₹1 करोड़ की ठगी,15 दिन तक घर में किया ‘डिजिटल अरेस्ट’

Digital Arrest Scam: गुजरात के सूरत से एक 90 साल के बुजुर्ग व्यक्ति के साथ डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित ने अपने जीवनभर की जमापूंजी कुल ₹1.15 करोड़ गंवा दिए।
Digital Arrest Scam: देशभर में डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest ) स्कैम के मामले बढ़ते ही जा रहे है। आए दिन किसी न किसी के साथ डिजिटल अरेस्ट स्कैम की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई लोग इस स्कैम का शिकार बनकर अपनी जिंदगी भर की जमापूंजी को गवां चुके हैं। इसी बीच, डिजिटल अरेस्ट का एक नया मामला सामने आया है। जिसके चलते ठगों ने गुजरात के एक 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को “डिजिटल अरेस्ट” स्कैम का शिकार बनाया और उन्हें उनके ही घर में 15 दिनों तक वर्चुअली रूप से डिजिटली अरेस्ट किया। जिसमें बुजुर्ग ने 1 करोड़ रुपए से ज्यादा पैसे गंवा दिए।
क्या था पूरा मामला
दरअसल, साइबर अपराधियों ने गुजरात के 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से ठगी की शुरुआत की। धोखेबाजों ने पीड़ित को व्हाट्सएप कॉल करके सबसे पहले खुदको एक CBI अधिकारी बताया और उन्होंने कॉल पर कहा कि उनके नाम से एक पार्सल मुंबई से चीन भेजा गया है, जिसमें कथित तौर पर 400 ग्राम MD ड्रग्स थे। फिर गिरोह ने बुजुर्ग को जेल भेजने की धमकी दी और दवाव बनाकर उनसे मोटी रकम ऐंठने का खेल शुरू किया।
धोखेबाजी का यह सिलसिला पीड़ित के साथ यही तक नहीं रुका बल्कि बुजुर्ग को पूरे 15 दिनों तक उनके ही घर में वर्चुअली तौर पर डिजिटल अरेस्ट पर रखा गया। फिर ठगों ने पीड़ित की बैंक डिटेल निकालकर ₹1.15 करोड़ की राशि अपने खातों में ट्रांसफर कर ली।
इस पूरी घटना के बारें में जब बुजुर्ग के परिजनों को पता लगा तो उन्होंने 29 अक्टूबर को सूरत की साइबर सेल में धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 46 डेबिट कार्ड, 23 चेकबुक, 28 सिम कार्ड, 9 मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए। धोखेबाजों ने कई बैंक खातों और कंपनियों के रबर स्टांप का इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा किया था।
गिरोह का मास्टरमाइंड फरार
सूरत की क्राइमब्रांच ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में अभी तक उन्होंने 5 अपराधियों- रमेश सुराना, उमेश जिंजाला, नरेश सुराना, राजेश देवड़ा और गौरांग राखोलिया को पकड़ लिया है। हालांकि इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड पार्थ गोपानी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस कहना है कि यह अपराधी कंबोडिया में है। पुलिस ने इस रैकेट का खुलासा करते हुए बताया कि यह पूरा रैकेट चीन की एक गैंग की मदद से चलाया जा रहा था। बता दें, गिरोह ने बुजुर्ग व्यक्ति को मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे आरोप लगाकर डिजिटल अरेस्ट का शिकार बनाया और डरा-धमकाकर करोड़ों रुपए ऐठ लिए गए।






















