Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर: डायल 112 एवं कोटा थाना स्‍टाफ द्वारा आत्‍महत्‍या करने पेड़ पर चढें यूवक की जान बचायी

Published

on

Bilaspur: Dial 112 and Kota police station staff saved the life of a youth who climbed a tree to commit suicide

प्रतीकात्मक फोटो

बिलासपुर| विवरण इस प्रकार है कि – सोमवार दिनांक 03/01/ 22 को समय 02:00 बजे कॉलर के माध्यम से डायल 112 को सूचना प्राप्त हुआ कि थाना कोटा छेत्र में ग्राम बिल्‍लीबन्‍द के पास एक व्‍यक्ति द्वारा शराब के नशे में पेड चढ कर आत्‍महत्‍या करने की सूचना पर कोटा डायल 112 की टीम तत्तकाल ग्राम बिल्‍लीबन्‍द पास पहुंच कर बिरेन्‍द्र भानु पिता राम सिंह उम्र 27 वर्ष परिवारिक विवाद के बाद नशे में आत्‍महत्‍या करने पेड पर लगभग 30 फीट चढ गया था जिससे कडी मस्‍कत के बाद डायल 112 द्वारा थाना कोटा स्‍टाफ के सहयोग से नीचे उतारा गया जो बेहोशी की हालत में था जिससे तत्‍काल उपचार हेतु सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र कोटा में भर्ती करारा कर सराहनीय कार्य किया।

यह भी पढ़ें   अंबिकापुर: घाघी जलप्रपात में पिकनिक मनाने गए छात्र नहाते समय डूबा, एक की तलाश जारी

उपरोक्त कार्य मे निम्नलिखित कर्मचारियों का योगदान रहा :-

  1. प्र-आर क्र. 1503 भुवनेश्‍वर मरावी
  2. आर- 1136 दीप सिंह
  3. आर. 1503 भुनेश्वर मरावी
  4. चालक अनिल पंकज
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG : किसान से रिश्वत मांगने के आरोप में वरिष्ठ उद्यानिकी अधिकारी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   अवैध कबाड़ के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का अभियान जारी, 14 लाख से अधिक की संपत्ति बरामद
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG : किसान से रिश्वत मांगने के आरोप में वरिष्ठ उद्यानिकी अधिकारी गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending