Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर : उद्यानिकी फसल से समृद्ध हुए किसान कुर्रे क्षेत्रवासियों के लिए बने प्रेरणास्त्रोत

Published

on

बिलासपुर| जिले के विकासखण्ड तखतपुर के ग्राम खजुरी नवागांव में रहने वाले बी.आर. कुर्रे के चेहरे पर इस साल लौकी की बंपर पैदावार से आई मुस्कान साफ देखी जा सकती है। कुर्रे उद्यानिकी विभाग के सहयोग से परम्परागत फसलों की खेती से इतर वृहद क्षेत्र में सब्जी का उत्पादन कर रहे हैं। जिससे उन्हें अच्छी आय प्राप्त हो रही है। इनसे प्रेरित होकर आसपास के क्षेत्रवासी भी सब्जी की खेती करना शुरू कर रहे है।

कुर्रे ने बताया कि हमारा पारिवारिक व्यवसाय खेती बाड़ी का है। सब्जियों का उत्पादन करने के पूर्व हम परम्परागत रूप से कृषि का काम करते थे। कृषि में नवाचार तथा तकनीकी ज्ञान के अभाव में उत्पादन कम होता था। जिससे परिवार का खर्च चलाना मुश्किल था। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ने से मैं भविष्य के प्रति चिंतित था लेकिन उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित की जा रही राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत् सब्जी, क्षेत्र विस्तार योजना की जानकारी मिली, तब मैने सब्जी लगाने का निर्णय लिया। कुर्रे बताते है कि उद्यानिकी विभाग द्वारा उन्हें समय समय पर मार्गदर्शन एवं पूरा सहयोग दिया गया।

यह भी पढ़ें   CG: सरसों के तेल में बना खाना खाकर सीआरपीएफ़ के 28 जवान बीमार

उन्होंने बताया कि मुझे बीस हजार रूपये प्रति हैक्टेयर की लागत से अनुदान दिया गया। मैने चार एकड़ में लौकी एवं एक एकड़ में करेली की फसल लगाई है। उद्यानिकी विभाग द्वारा सिंचाई के लिए ड्रीप पद्धति से सिंचाई की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। मुझे सालाना 3 से 4 लाख का मुनाफा इससे हो जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी लौकी की अच्छी पैदावार ने उन्हें हौसला दिया है। सब्जियों का उत्पादन उनके लिए फायदे का सौदा बन गया है। शासन को धन्यवाद देते हुए कहते है कि उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित इस योजना से उनके जीवन की दिशा ही बदल गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में प्रसाशनिक फेरबदल जारी, 11 थानों के थाना प्रभारी बदले... यहाँ देखें पूरी लिस्ट
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   महतारी वंदन की बचत से पूरी हुई संतोषी की बरसों पुरानी मुराद
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 100 प्रतिशत KYC कराने के कलेक्टरों को दिए निर्देश
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending