Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर को मिली 23,000 वैक्सीन, पत्रकारो और वकीलों के लिये बनाया जाये अलग वैक्सीनेशन केन्द्र- शैलेश पाण्डेय

Published

on

बिलासपुर| नगर विधायक शैलेश पाण्डेय ने स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव से कल चर्चा किया था जिसमे बिलासपुर मे आने वाली वेक्सिन की मांग बढ़ाई जाये पर चर्चा किया था इस पर शासन ने बिलासपुर को 23000 वेक्सिन उप्लब्ध करवाया। ज्ञात हो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्र सरकार से 18+ वेक्सिन की मांग किया था जिसपर केन्द्र सरकार वेक्सिन उप्लब्ध नही करवा पाया था जबकी पूरे देश मे 1 मई से युवाओ को वेक्सिन लगनी थी।

वेक्सिन की कमी होने के कारण युवा रोज वापस जा रहे थे। नगर विधायक शैलेश पाण्डेय युवाओ की मांग पर मंत्री से चर्चा किया और अधिक वेक्सिन बिलासपुर को मिले, बात रखी थी। इस पर बिलासपुर को 23000 वेक्सिन मिला है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर मनोज सेमुअल से चर्चानुसार आज बर्जेश स्कूल मे 400 टीके भेजे गये है और बाकि जगह 200-200 टीके भेजे गये है जिससे ज्यादा युवाओ को टीका लग सके।

यह भी पढ़ें   रायपुर : कस्टम मिलिंग के लिए 79.82 लाख मीटरिक टन धान अब तक उठाव

पत्रकारों और वकीलो के लिये बनेगा अलग टीका केन्द्र

नगर विधायक शैलेश पाण्डेय ने बिलासपुर कलेक्टर सारांश मित्तर और टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर मनोज सेमुअल से कहा है कि शहर मे पत्रकार जो दिन रात मेहनत करके जनता को खबरे देते है उनकी सेवा और समय को ध्यान रखते हुए उनको उन्के लिये अलग टीका केन्द्र बनाया जाये ताकि उनको सुविधा हो सके। ज्ञात हो कुछ दिनो पूर्व नगर विधायक शैलेश पाण्डेय ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से इसको लेकर अपनी मांग रखी थी जिस पर उनकी मांग को पुरा किया गया। विधायक ने मुख्यमंत्री को आभार ज्ञापन भी किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे से होकर चलने वाली 02255 कामाख्या - कुर्ला स्पेशल ट्रेन की समय सारणी में परिवर्तन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : पूर्व विधायक के फुफेरे भाई की हत्या, खून से लथपथ मिली लाश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   ABVP बिलासपुर ने CGPSC के चेयरमैन टॉमन सोनवानी का निकाला शव यात्रा, भ्रष्टाचार के विरुद्ध किया प्रदर्शन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending