Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर : राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का क्रियान्वयन 1 सितम्बर से कलेक्टर ने दिया आवश्यक निर्देश

Published

on

बिलासपुर|  राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत् 1 सितम्बर से ग्राम पंचायतों में आवेदन लिए जाएंगे। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने सभी ग्राम पंचायतों में इसके लिए आवदेन प्रपत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करने सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक निर्देश आज टीएल की बैठक में दिया।

कलेक्टर ने सभी पंचायत सचिव को ग्राम पंचायतों में उपस्थित रहकर आवेदन लेने और आवेदनों की जांच के लिए पटवारी तथा ग्राम कृषि विस्तार अधिकारी को रोस्टर बनाकर ग्राम पंचायतों में उपस्थित रहने का निर्देश दिया। सभी एसडीएम सतत् इसकी माॅनिटरिंग करेंगे।

शत् प्रतिशत त्रुटिरहित गिरदावरी के लिए हरेक खेत में जाकर करें सत्यापन-

कलेक्टर ने शत् प्रतिशत त्रुटिरहित गिरदावरी के लिए हरेक खेत में जाकर गिरदावरी कार्य का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। सभी स्तर के राजस्व अधिकारियों को उनके लिए आबंटित गांव में 10 प्रतिशत खसरों की जांच करनी है। शासन के इस निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा गया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत् जिन किसानों ने सामान्य धान के बदले  सुगंधित धान या अन्य फसल लगाए है, उनके रकबे की एंट्री प्राथमिकता से करने का निर्देश दिया गया।

मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत् अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें   भाजपा किसान मोर्चा ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

गोधन न्याय योजना के तहत् नगरीय क्षेत्र के गौठानों में गोबर खरीदी बढ़ाने एवं गोबर से निर्मित जैविक खाद की बिक्री बढ़ाने के लिए कलेक्टर ने निर्देश दिया। गौठानों में निर्मित सुपर कम्पोस्ट खाद का उपयोग वृक्षारोपण हेतु करने के लिए प्रोत्साहित करें। सार्वजनिक एवं निजी प्रतिष्ठान, खदान क्षेत्रों में किए जा रहे वृक्षारोपण में इन खादों का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया जाए। गौठानों में खाद बनाने के कार्य में लगे स्व सहायता समूहों को उनके लाभांश की राशि का भुगतान सर्वाेच्च प्राथमिकता से करने कहा।

गौठानों में विकसित किए गए चारागाहों में पानी की व्यवस्था के लिए जल्द से जल्द बोर खनन के निर्देश दिए गए।

वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने के लिए माइक्रो प्लानिंग

बैठक में कलेक्टर ने कोविड-19 के वैक्सीनेशन की समीक्षा की। उन्होंने माइक्रो प्लानिंग कर वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने कहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिनों द्वारा घर-घर जाकर वैक्सीनेशन से छुटे हुए लोगों का सर्वे करने, जिन क्षेत्रों में ज्यादा लोग टीके से वंचित है वहां टीम बनाकर टीकाकरण कराने तथा टीकाकरण सत्र बढ़ाने का निर्देश दिया। बिल्हा, मल्हार, तखतपुर नगरीय निकायों में टीकाकरण की प्र्रगति को देखते हुए इन निकायों में शत प्रतिशत टीकाकरण जल्द से जल्द सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

यह भी पढ़ें   अभ्यर्थियों को आ रही परेशानियों के संदर्भ में अखिल ABVP ने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत कराया

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना की समीक्षा करते हुए इस योजना के क्रियान्वयन में जिले को अग्रणी बनाने कहा। क्लिनिक में हर प्रकार की दवा तथा जांच सुविधा उपलब्ध हो जिससे प्रत्येक हाट बाजार क्लिनिक में  अधिक से अधिक मरीज लाभान्वित हो सके।

कलेक्टर ने नगर निगम बिलासपुर सहित तखतपुर एवं रतनपुर नगरीय निकायों में मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान तथा जिले में प्रगतिरत इंग्लिश मीडियम स्कूलों की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण पूर्ण करने कहा। बहतराई स्टेडियम के शेष बचे कार्य को भी शीघ्र पूर्ण कर खेल विभाग को हस्तांरित करने  का निर्देश पीडब्लूडी विभाग को दिया। अमृत मिशन कार्यां की समीक्षा की और 15 सितम्बर के बाद सड़कों के मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन व्यापार विहार स्मार्ट सड़क और प्लेटोनियम 20 सितम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में लोक सेवा गारंटी अधिनियम, नेशनल लोक अदालत, संग्रहण केन्द्रों से धान का उठाव और नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

Khelo India Tribal Games 2026 : छत्तीसगढ़ में नेशनल रेसलिंग का आगाज़! 144 रेसलर्स, 4 दिन और कड़ा मुकाबला, जानें कब और कहाँ देख सकेंगे लाइव

अंबिकापुर में 28 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्ती स्पर्धा शुरू होगी, जिसमें देशभर के 144 जनजातीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आयोजन का लाइव प्रसारण DD Sports पर किया जाएगा।

Published

on

रायपुर : Khelo India Tribal Games 2026 देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्ती स्पर्धा का मेजबानी कर रहा है। सरगुजा जिले का हृदय स्थल अम्बिकापुर एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 28 मार्च से कुश्ती (रेसलिंग) स्पर्धा का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है, जिसमें पुरुष और महिला वर्ग में कुश्ती के रोमांचक मुकाबले होंगे।। स्थानीय गांधी स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय समागम में देश के अलग-अलग राज्यों के जनजातीय खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा और शारीरिक कौशल का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सुदूर वनांचलों में छिपी जनजातीय खेल प्रतिभाओं को मंच देना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। अंबिकापुर में होने वाले मुकाबले स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे और उन्हें भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेंगे।

Ambikapur Wrestling Competition देशभर की प्रतिभाओं का जुटेगा महाकुंभ

इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, झारखंड, असम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, गुजरात, ओडिशा, मिजोरम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मेजबान छत्तीसगढ़ सहित कुल 144 रेसलर्स (पुरुष एवं महिला) हिस्सा ले रहे हैं। यह आयोजन जनजातीय युवाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने की दिशा में एक स्वर्णिम अवसर प्रदान करेगा। अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यहां 28 से 31 मार्च तक पुरुष और महिला वर्ग में कुश्ती के रोमांचक मुकाबले होंगे.

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : ग्राम जुनवानी और ठाकुर देवा में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु आवेदन 6 सितंबर तक आमंत्रित

DD Sports Live Wrestling चार दिवसीय रोमांच- तीन चरणों में होंगे मुकाबले

28 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च तक चलने वाले इन मुकाबलों को प्रतिदिन तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे, ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए सुगमता बनी रहे, प्रथम चरण प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक, द्वितीय चरण प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक, तृतीय चरण सायं 4 बजे से खेल समाप्ति तक आयेाजित किए जाएंगे। अंबिकापुर में होने वाले मुकाबले स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे और उन्हें भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेंगे।

डी डी स्पोर्ट्स पर लाइव प्रसारण

इस भव्य आयोजन को भारत के जनजातीय खेल, छत्तीसगढ़ मा सुंदर मेल की प्रेरणादायी टैगलाइन के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है। खेल प्रेमियों के उत्साह को देखते हुए व्यापक तैयारियां की गई हैं। गौरव की बात यह है कि इस आयोजन का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स और प्रसार भारती पर किया जाएगा, जिससे दुनिया भर के दर्शक सरगुजा की धरती पर हो रहे इस महाकुंभ को लाइव देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें   'द न्यू इण्डिया ' स्कुल परिवार की और से आप सभी को शिक्षक दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएँ

तैयारियां पूर्ण, खिलाड़ियों का स्वागत खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, चिकित्सा और सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। सरगुजा अब अपनी पारंपरिक संस्कृति के साथ-साथ देश को नई खेल ऊर्जा देने के लिए तैयार है। देशभर से आने वाले खिलाड़ी और अधिकारी छत्तीसगढ़ की ‘अतिथि देवो भव’ परंपरा का अनुभव कर सकें।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की कुश्ती स्पर्धा कहां होगी?

उत्तर: अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में आयोजित होगी।

प्रश्न 2: कितने खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं?

उत्तर: देशभर से 144 पुरुष और महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

प्रश्न 3: मुकाबले कहां देखे जा सकते हैं?

उत्तर: DD Sports और Prasar Bharati पर लाइव प्रसारण होगा।

 

 

Continue Reading

छत्तीसगढ़

Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Published

on

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें   सीमा हैदर का सनातनी अंदाज वायरल, रखा हरियाली तीज व्रत, उतारी सचिन की आरती

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News)  कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

Continue Reading

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : ग्राम जुनवानी और ठाकुर देवा में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु आवेदन 6 सितंबर तक आमंत्रित

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending