Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर: कॉलेजो में प्रवेश के अंतिम दिन परिसर में लगी लम्बी लाइने, महाविद्यालय प्रशासन ने की मनमानी!

Published

on

बिलासपुर| उमड़ पर मामला शासकीय वीरांगना अवंति बाई लोधी महाविद्यालय पथरिया का है जहाँ महाविद्यालय प्रशासन अपनी मनमानी पर उतर आया जहाँ प्रवेश के लिए आवेदन जमा होने के बाद अपनी मनमानी दिखाने लगे और बिना लिस्ट निकाले व बिना चस्पा किये एडमिशन शुरू कर दिया|

वहीँ रसीद भी काटने लगे जिसको लेकर छात्रों ने मेन गेट पर नारेबाजी करने लगे औऱ लिस्ट निकालने और चस्पा करने की मांग करते रहे जिसकों लेकर छात्रों में भारी आक्रोश दिखा और अन्त में महाविद्यालय प्रशासन को झुकना पड़ा जिसके बाद लिस्ट निकाल चस्पा किया गया, प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई|

यह भी पढ़ें   अवैध कबाड़ पर पुलिस की कार्यवाही, करीब 4 टन कबाड जप्त... 1 आरोपी गिरप्तार


लेकिन कुछ व्यक्त गुजरा ही था कि महाविद्यालय प्रशासन द्वारा बीएससी की दूसरी लिस्ट जारी की गई जहाँ लिस्ट में वर्ग कैटिगिरी ही नही लिखा गया था जिसको लेकर एक बार फिर छात्रों ने नाराजगी जताते हुए भारी विरोध किया और प्राध्यापक छात्रों से उलझ पड़े इस पर अपनी मनमानी करते हुए महाविद्यालय के प्राध्यापक द्वारा चस्पा हुए लिस्ट में वही पर कैटिगिरी लिखाना चालू कर दिए इस पर भी छात्रों ने अपनी नाराजगी जताई और विरोध किया|


प्रवेश के अंतिम दिन विवादों का पथरिया महाविद्यालय का एक पुराना ही नाता है हर बार यहाँ प्रवेश के दिन हंगामा होता ही है और छात्र संगठन के पदाधिकारी हमेशा विरोध जताने पहुचते है,इस मौके पर एम.ए दूसरे सेमेस्टर के छात्र कुशाल यादव, बीकॉम फाइनल के छात्र महेंद्र साहू, बीए फाइनल के योगेंद्र वर्मा, बीए सेकेंड ईयर के छात्र दीपक वर्मा के साथ छात्र-छात्राओं ने विरोध किया और कहाँ एक सुर में कहा कि इस प्रकार के कार्यो और प्रवेश संबंधित प्रक्रिया में ऐसा मनमानी से महाविद्यालय का छवि धूमिल हो रहा है और हर बार ऐसे गलती महाविद्यालय प्रशासन होते रहा है अगर अगली बार ऐसा होता है तो छात्र बड़ा कदम उठाएंगे विरोध और ज्यादा होगा|

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   रायपुर : युवक पर चाकू से हमला कर फरार हुआ बदमाश, तलाश में जुटी पुलिस
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 27 अधिकारियों का हुआ तबादला
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल आज राजनांदगांव और धमतरी जिले को करीब 828 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending