Connect with us

बिलासपुर

बिलासपुर: दैनिक यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए वरदान है मासिक सीजन टिकट

Published

on

भारतीय रेलवे द्वारा दैनिक यात्रा करने वाले छात्र-छात्राओं, अलग–अलग क्षेत्रों में कार्य करने वाले कर्मचारियों, सरकारी व प्राइवेट उपक्रम में नौकरी करने वालों तथा व्यापारी वर्गों को कम खर्च में अधिक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनुमत दूरी (150 किमी) तक के लिए मासिक सीजन टिकट (MST)की सुविधा प्रदान की गई है |

मासिक सीजन टिकट नियमित टिकट की तुलना में अत्यधिक किफायती होता है । जिससे दैनिक यात्रा करने वाले यात्रियों की मासिक यात्रा खर्चों में काफी बचत होती है इस प्रकार उन्हे एक बड़ी आर्थिक राहत मिलती है | द्वितीय श्रेणी मासिक सीजन टिकट का किराया किमी के स्लैब के अनुसार लगता है | स्लैब के अनुसार 01–20 किमी तक 100 रुपए, 21–45 किमी तक 185 रुपए, 46–70 किमी तक 270 रुपए, 71–100 किमी तक 355 रुपये, 101 –135 किमी तक 440 रुपए तथा 136–150 किमी तक का 525 रुपए किराया लगता है | उपरोक्त किराया एक माह का है | बिलासपुर स्टेशन से रायपुर स्टेशन की दूरी 110 किमी है जिसका मासिक सीजन टिकट का किराया मात्र 440 रुपए है यदि प्रतिदिन टिकट लेकर यात्रा की जाय तो एक माह का किराया 1800 रुपए होता है, यानी महीने में यात्री का 1360 रुपए की बचत होगी |

यह भी पढ़ें   बॉलीवुड की चमक-धमक के साथ, छोटे परदे की हसीनाएं भी हैं करोड़पति; इनकी नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे दंग

इस प्रकार यात्री को केवल 25 प्रतिशत किराये की राशि से महीने भर यात्रा की सुविधा मिल रही है | इसके अलावा बार-बार टिकट खरीदने के झंझट से मुक्ति मिलेगी जिससे मासिक सीजन टिकट धारक की यात्रा समय की बचत होगी | इस समय का उपयोग वे दूसरे जरूरी कार्य के लिए कर पाएंगे | इस प्रकार इसके अनेक और भी लाभ हैं |

वाणिज्य विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन में पर्यवेक्षकों व कर्मचारियों की टीमों द्वारा मासिक सीजन टिकट (MST) से होने वाली लाभों से अवगत कराते हुये लोगों को मासिक सीजन टिकट का उपयोग करने के प्रति निरंतर जागरूक किया जा रहा है |

यह भी पढ़ें   अपनी शादी का न्योता देने खुद Ajay Devgan के घर पहुंचे Anant Ambani, इन्टरनेट पर वायरल हुआ रॉयल एंट्री का Video

वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप की सहायता से मासिक सीजन टिकट घर बैठे आसानी से प्राप्त कर किया जा सकता है । साथ ही टिकट का भुगतान R- Wallet के माध्यम से करने पर 03 प्रतिशत की अतिरिक्त बोनस राशि भी प्राप्त की जा सकती है | मासिक सीजन टिकट न केवल यात्रियों की यात्रा को आसान बनाती है, बल्कि उनके समय और धन की भी बचत करती है। अतः यात्रीगण कृपया इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   सीनियर इन्टर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता : बद्री नारायण मीणा और इम्तियाज खान के ऑलराउंड प्रदर्शन से बिलासपुर सीनियर मजबूत स्थिति में

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

blog

Bilaspur के नामी LCIT Group of Institutions का छात्रों के साथ भयानक फर्जीवाड़ा : वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!

Published

on

LCIT Group of College bilaspur

बिलासपुर: LCIT Group of Institutions – Bilaspur, जो हर साल एडमिशन के दौरान बड़े-बड़े वादे और लुभावने दावे करता है, उसकी सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। दावा किया जाता है कि यहां आधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा — लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

बारिश आई, लैब्स ने छलनी बनकर स्वागत किया!
हमें मिले वीडियो में कॉलेज की लैब्स से टपकती छतें साफ़ दिखाई दे रही हैं। जहां स्टूडेंट्स को मशीनों के साथ प्रैक्टिकल करना चाहिए था, वहां अब पानी से बचने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियाँ रखी जा रही हैं। सवाल ये उठता है कि जब प्रयोगशालाएं ही सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा कितनी सुरक्षित होगी?

यह भी पढ़ें   मोहम्मद इरफान की नाबाद 93 रनों की बदौलत बिलासपुर सम्भाला….( सीनियर एलिट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता 2024-25)

फैकल्टी? बस कागज़ों पर!
सूत्रों के अनुसार, यहां कई फैकल्टी सदस्य केवल ऑन पेपर मौजूद हैं। यानी नाम तो है, पर काम में कहीं नजर नहीं आते। छात्रों का कहना है कि कई विषयों की क्लास ही नियमित नहीं होती।

इंजीनियरिंग प्रिंसिपल भी सिर्फ नाम के!
कहा जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रिंसिपल भी फुल टाइम नहीं है, बल्कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए कागजों पर मौजूद हैं। यह छात्रों के भविष्य के साथ खुला मज़ाक है।

स्टाफ की नियुक्ति पर भी सवाल
बताया जा रहा है कि अधिकांश स्टाफ या तो यहीं के पुराने छात्र हैं या फिर अन्य कॉलेज से किसी वजह से हटाए गए लोग हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग जाता है।

यह भी पढ़ें   कांग्रेस के डीएनए में है आरक्षण विरोध : प्रधानमंत्री

🎙 बिलासपुर के इस संस्थान की मार्केटिंग चमचमाती है, लेकिन हकीकत में ढहती छतें, दिखावटी स्टाफ और खोखले दावे छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज़रूरत है कि शिक्षा को सिर्फ व्यापार न बनाकर, जिम्मेदारी समझा जाए

Continue Reading

बिलासपुर

Bilaspur News: सट्टा के खिलाफ संगठित अपराध और जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

Published

on

बिलासपुर: नगदी रकम 11,600/- रूपये, मोचाईल, सट्टा प‌ट्टी पर्ची जप्त

अपराध क्रमांक 1268/2024 धारा- 06 ख जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 तथा धारा 112(2) बीएनएस०
नाम गिर० आरोपी :– आकाश सारथी पिता राजेश सारथी उम्र 28 साल नि० दुर्गा मंदीर के पास, कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ०ग०

विवरण इस प्रकार है कि उपरोक्त आरोपी कल्याण सट्टा नाम से अंको के माध्यम से हारजीत का दाव लगाकर स‌ट्टा लिख रहा था। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गुरुद्वारा के सामने सिन्धी कॉलोनी थाना सिविल लाईन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल के कहने पर तथा उससे मिलकर कर स‌ट्टा प‌ट्टी लिखना, जिसके एवज में प्रतिदिन कमीशन के रूप में नगदी रकम प्राप्त होना बताया। आरोपी के बताये अनुसार प्रकरण में मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियो के विरुध्द जुआ अधिनियम तथा संगठित अपराध की धारा के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें   बाद अनुष्का के कमेंट का विराट ने दिया जवाब-'कुछ भी नहीं होता अगर..
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending