Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 का हुआ आगाज यातायात के नियमों के अनुपालन से दुर्घटना मुक्त भारत है

Published

on

यदि प्रत्येक व्यक्ति यातायात के नियमों का शत प्रतिशत पालन करें, तो दुर्घटना मुक्त भारत की कल्पना साकार हो सकती है l
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के प्रथम दिवस “हेलमेट बाइक रैली” को हरी झंडी दिखाने के पूर्व बिलासपुर वृत्त के पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव ने उक्त बातें कही

भूतल परिवहन एवं सड़क राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली के दिशा निर्देश में इन दिनों संपूर्ण भारत में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 का आयोजन किया जा रहा है, जिसके पालन में बिलासपुर यातायात पुलिस के द्वारा आज एक “विशाल हेलमेट बाइक रैली” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बिलासपुर रेंज के पुलिस महा निरीक्षक अजय कुमार यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा, भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी संदीप पटेल, यातायात बिलासपुर प्रभारी संजय साहू के साथ-साथ बड़ी संख्या में जिला पुलिस बल के अधिकारी एवं कर्मचारियों के अलावा अटल बिहारी विश्वविद्यालय के NSS के समन्वयक मनोज सिन्हा, एन0सी0सी0 के आशीष शर्मा तथा तमाम NGO के पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें   विश्व आदिवासी दिवस, तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी 9 अगस्त से

हेलमेट बाइक रैली अरपा रिवर व्यू से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरती हुई तथा आम लोगों को दो पहिया वाहन चलाते समय यातायात के नियमों के पालन के साथ-साथ स्वयं की रक्षा के लिए हेलमेट का औचित्य बताते हुए, रैली पुलिस ग्राउंड बिलासपुर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के साथ ही यातायात सुरक्षा संबंधी संदेशों का प्रसार करते हुए “यातायात रथ” भी साथ चल रहा था, रैली में यातायात जिला पुलिस बल, जिला होमगार्ड सशस्त्र बल, एन0सी0सी0,एन0एस0एस0 व सुरक्षा समिति के वरिष्ठ सदस्य के जवानों के साथ-साथ विभिन्न महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं तथा स्थानीय लोगों के साथ लगभग 500 लोगो ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें   CG TET की परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थी हुए दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत

डी0एस0पी0 संजय साहू ने बताया कि- यातायात प्रचार का कार्यक्रम प्रतिदिन विभिन्न प्रकार से आयोजित किया जाएगा, साथ ही साथ निरंतर 15 जनवरी से 14 फरवरी तक यातायात थाना परिसर में लर्निंग लाइसेंस शासकीय दर पर बनाए जाने कैंप भी लगाया गया है, जिसमें आज शहर के 30 लोगों ने लाभ प्राप्त किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Published

on

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें   शराब बेचने वाले 01आरोपी से 18 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News)  कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

Continue Reading

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   Tokyo Olympics 2020: पीवी सिंधु ने ब्रॉन्ज जीतकर रचा इतिहास, सोशल मीडिया पर लोगों ने माना देश की बेटी का जलवा

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: घने अंधेरे के बीच दीवार फांद कर फरार हुए कैदी

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending