Connect with us

बिलासपुर

Bilaspur News: अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर दिव्यांगो को मिले सहायक उपकरण और पुरस्कार

Published

on

बिलासपुर: अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर दिव्यांगो को मिले सहायक उपकरण और पुरस्कार

व्हीलचेयर और ट्रायसिकल पाकर दिव्यांगों के खिले चेहरे

बिलासपुर: अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय तिफरा में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान मौजूद थे। यह आयोजन समग्र शिक्षा एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, समाज कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक श्रद्धा एस मैथ्यू, एलिम्को जबलपुर के मैनेजर नितीन माहौर एवं प्रभारी प्रतीक खण्डेलवाल भी उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि के आसंदी से जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान ने कहा कि दिव्यांगजन खेल, शिक्षा, अभिनय से लेकर हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ एवं पुनर्वास हेतु राज्य शासन द्वारा कई योजनाएं एवं कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण तथा हित में निरंतर तथा बेहतर कार्य कर रही है। यह हमारा सौभाग्य है कि हम इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर इन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News : उप मुख्यमंत्री अरूण साव करेंगे शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के हाथों 133 दिव्यांग हितग्राहियों को सहायक उपकरण दिया गया। इसमें 60 हितग्राहियों को मोटराईज्ड ट्रायसायकल, 29 को ट्रायसायकल, 13 को श्रवण यंत्र, 20 को व्हीलचेयर, 8 को बैसाखी, 8 को वाकिंग छड़ी, 6 को सुगम्य केन, 5 को कृत्रिम अंग, 3 को स्मार्ट फोन, 5 को कैलिपर्स एवं 3 हितग्राहियों को रोलेटर वाकर सहायक उपकरण का वितरण जनरल इन्शुरेन्स कम्पनी के सीएसआर मद से किया गया एवं दिव्यांगजनों द्वारा राष्ट्रीय स्तर के खेल-कूद में मैडल प्राप्त करने वाले 9 दिव्यांगों को तथा विगत दिनों में खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 70 दिव्यांगों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुत करने वाले 20 दिव्यांगजनों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: रेलवे इंग्लिश मीडियम स्कूल में संस्कृत शिक्षक ने 14 वर्षीय छात्र को छड़ी टूटने तक बेरहमी से पीटा

इसी प्रकार विभिन्न दिव्यांग संस्थाओं एवं विभागीय क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 45 कर्मचारियों को भी प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी।

समाज कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक श्रद्धा मैथ्यू ने स्वागत भाषण दिया। इस दौरान हरिश सक्सेना, अखिलेश तिवारी, प्रशांत मोकोशे, सरस्वती रामेश्री, सरस्वती जायसवाल, संजय खुराना, दीक्षान्त पटेल, सौरभ दीवान तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं, समग्र शिक्षा बिलासपुर के दिव्यांगजन एवं अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: नाबालिक को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी पर सरकण्डा पुलिस की सख्त कार्रवाई

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

blog

Bilaspur के नामी LCIT Group of Institutions का छात्रों के साथ भयानक फर्जीवाड़ा : वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!

Published

on

LCIT Group of College bilaspur

बिलासपुर: LCIT Group of Institutions – Bilaspur, जो हर साल एडमिशन के दौरान बड़े-बड़े वादे और लुभावने दावे करता है, उसकी सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। दावा किया जाता है कि यहां आधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा — लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

बारिश आई, लैब्स ने छलनी बनकर स्वागत किया!
हमें मिले वीडियो में कॉलेज की लैब्स से टपकती छतें साफ़ दिखाई दे रही हैं। जहां स्टूडेंट्स को मशीनों के साथ प्रैक्टिकल करना चाहिए था, वहां अब पानी से बचने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियाँ रखी जा रही हैं। सवाल ये उठता है कि जब प्रयोगशालाएं ही सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा कितनी सुरक्षित होगी?

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: स्टार चिल्ड्रन प्राइवेट हॉस्पिटल में 2.50 लाख के लिए लाश को बनाया बंधक, मानवता शर्मसार, अस्पताल के मालिक पर FIR दर्ज करने की मांग

फैकल्टी? बस कागज़ों पर!
सूत्रों के अनुसार, यहां कई फैकल्टी सदस्य केवल ऑन पेपर मौजूद हैं। यानी नाम तो है, पर काम में कहीं नजर नहीं आते। छात्रों का कहना है कि कई विषयों की क्लास ही नियमित नहीं होती।

इंजीनियरिंग प्रिंसिपल भी सिर्फ नाम के!
कहा जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रिंसिपल भी फुल टाइम नहीं है, बल्कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए कागजों पर मौजूद हैं। यह छात्रों के भविष्य के साथ खुला मज़ाक है।

स्टाफ की नियुक्ति पर भी सवाल
बताया जा रहा है कि अधिकांश स्टाफ या तो यहीं के पुराने छात्र हैं या फिर अन्य कॉलेज से किसी वजह से हटाए गए लोग हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग जाता है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News : उप मुख्यमंत्री अरूण साव करेंगे शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन

🎙 बिलासपुर के इस संस्थान की मार्केटिंग चमचमाती है, लेकिन हकीकत में ढहती छतें, दिखावटी स्टाफ और खोखले दावे छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज़रूरत है कि शिक्षा को सिर्फ व्यापार न बनाकर, जिम्मेदारी समझा जाए

Continue Reading

बिलासपुर

Bilaspur News: सट्टा के खिलाफ संगठित अपराध और जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

Published

on

बिलासपुर: नगदी रकम 11,600/- रूपये, मोचाईल, सट्टा प‌ट्टी पर्ची जप्त

अपराध क्रमांक 1268/2024 धारा- 06 ख जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 तथा धारा 112(2) बीएनएस०
नाम गिर० आरोपी :– आकाश सारथी पिता राजेश सारथी उम्र 28 साल नि० दुर्गा मंदीर के पास, कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ०ग०

विवरण इस प्रकार है कि उपरोक्त आरोपी कल्याण सट्टा नाम से अंको के माध्यम से हारजीत का दाव लगाकर स‌ट्टा लिख रहा था। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गुरुद्वारा के सामने सिन्धी कॉलोनी थाना सिविल लाईन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल के कहने पर तथा उससे मिलकर कर स‌ट्टा प‌ट्टी लिखना, जिसके एवज में प्रतिदिन कमीशन के रूप में नगदी रकम प्राप्त होना बताया। आरोपी के बताये अनुसार प्रकरण में मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियो के विरुध्द जुआ अधिनियम तथा संगठित अपराध की धारा के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News : उप मुख्यमंत्री अरूण साव करेंगे शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending