Connect with us

बिलासपुर

Bilaspur News: मंडल से चलने वाली 10 ट्रेनों की पार्सल बोगियों (एसएलआर) के लिए 31 जुलाई 2024 को हुई ई-नीलामी

Published

on

ई-नीलामी में 07 पार्सल बोगी की लीज आबंटन प्रक्रिया हुई पूरी |

पार्सल राजस्व आय में प्रतिवर्ष 01 करोड़ रुपए की होगी वृद्धि |

बिलासपुर :- मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा पार्सल में वृद्धि एवं छोटे व्यापारियों को अधिकाधिक माल ढुलाई सुविधा उपलब्ध कराने हेतु मंडल से चलने वाली 10 ट्रेनों के 20 पार्सल बोगी (एसएलआर) को लीज में देने की व्यवस्था की गई थी । उक्त पार्सल बोगियों के लीज आबंटन की प्रक्रिया ई-निविदा के माध्यम से 31 जुलाई 2024 को पूरी हुई |

इस ई-निविदा में अधिकाधिक लोगों ने भाग लिया | इस ई-निविदा में मंडल से चलने वाली 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस, 18247 बिलासपुर रीवा एक्सप्रेस, 20845 बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस, 12252 कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस, 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस, 17481 बिलासपुर-तिरुपति एक्सप्रेस एवं 18239 कोरबा-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस सहित 07 गाड़ियों के 07 पार्सल बोगी (एसएलआर) के लीज का आबंटन किया गया | जिससे रेलवे के पार्सल राजस्व आय में प्रतिवर्ष लगभग 01 करोड़ रुपए की वृद्धि होगी |

यह भी पढ़ें   कवर्धा: दुर्घटनाग्रस्त हुई यात्री बस, घायल हुए 20 से ज्यादा लोग

इस आबंटन से लीज धारकों को तेज, विश्वसनीय, सुरक्षित और सस्ते तरीके से अपने माल एवं सामानों का परिवहन करने की सुविधा मिलेगी | वे गाड़ी के प्रारम्भिक स्टेशन के साथ-साथ यात्रा मार्ग के सभी पार्सल आधारित स्टेशनों में पार्सल लोडिंग/अनलोडिंग कर अपनी व्यापारिक गतिविधियां संचालित कर लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे | साथ ही वे अन्य व्यापारियों अथवा लोकल उत्पादकों से उनके स्थानीय प्रोडक्ट को कलेक्ट कर भोपाल, इंदौर, इतवारी, रीवा, बीकानेर, यशवंतपुर, तिरुपति जैसे बड़े व्यापारिक शहरों में भेज पाएंगे जिससे वोकल फॉर लोकल को भी बढ़ावा मिलेगा | स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान मिलेगी साथ ही उनकी आय भी बढ़ेगी |

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   ABVP- गुरु घासीदास विश्वविद्यालय स्टडी सर्कल ने किया करियर गाइडेंस का आयोजन

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

blog

Bilaspur के नामी LCIT Group of Institutions का छात्रों के साथ भयानक फर्जीवाड़ा : वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!

Published

on

LCIT Group of College bilaspur

बिलासपुर: LCIT Group of Institutions – Bilaspur, जो हर साल एडमिशन के दौरान बड़े-बड़े वादे और लुभावने दावे करता है, उसकी सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। दावा किया जाता है कि यहां आधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा — लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

बारिश आई, लैब्स ने छलनी बनकर स्वागत किया!
हमें मिले वीडियो में कॉलेज की लैब्स से टपकती छतें साफ़ दिखाई दे रही हैं। जहां स्टूडेंट्स को मशीनों के साथ प्रैक्टिकल करना चाहिए था, वहां अब पानी से बचने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियाँ रखी जा रही हैं। सवाल ये उठता है कि जब प्रयोगशालाएं ही सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा कितनी सुरक्षित होगी?

यह भी पढ़ें   दो अलग-अलग ठिकानों पर पुलिस द्वारा छापा मारकर किया भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब जप्त

फैकल्टी? बस कागज़ों पर!
सूत्रों के अनुसार, यहां कई फैकल्टी सदस्य केवल ऑन पेपर मौजूद हैं। यानी नाम तो है, पर काम में कहीं नजर नहीं आते। छात्रों का कहना है कि कई विषयों की क्लास ही नियमित नहीं होती।

इंजीनियरिंग प्रिंसिपल भी सिर्फ नाम के!
कहा जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रिंसिपल भी फुल टाइम नहीं है, बल्कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए कागजों पर मौजूद हैं। यह छात्रों के भविष्य के साथ खुला मज़ाक है।

स्टाफ की नियुक्ति पर भी सवाल
बताया जा रहा है कि अधिकांश स्टाफ या तो यहीं के पुराने छात्र हैं या फिर अन्य कॉलेज से किसी वजह से हटाए गए लोग हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग जाता है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाला आरोपी सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में

🎙 बिलासपुर के इस संस्थान की मार्केटिंग चमचमाती है, लेकिन हकीकत में ढहती छतें, दिखावटी स्टाफ और खोखले दावे छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज़रूरत है कि शिक्षा को सिर्फ व्यापार न बनाकर, जिम्मेदारी समझा जाए

Continue Reading

बिलासपुर

Bilaspur News: सट्टा के खिलाफ संगठित अपराध और जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

Published

on

बिलासपुर: नगदी रकम 11,600/- रूपये, मोचाईल, सट्टा प‌ट्टी पर्ची जप्त

अपराध क्रमांक 1268/2024 धारा- 06 ख जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 तथा धारा 112(2) बीएनएस०
नाम गिर० आरोपी :– आकाश सारथी पिता राजेश सारथी उम्र 28 साल नि० दुर्गा मंदीर के पास, कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ०ग०

विवरण इस प्रकार है कि उपरोक्त आरोपी कल्याण सट्टा नाम से अंको के माध्यम से हारजीत का दाव लगाकर स‌ट्टा लिख रहा था। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गुरुद्वारा के सामने सिन्धी कॉलोनी थाना सिविल लाईन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल के कहने पर तथा उससे मिलकर कर स‌ट्टा प‌ट्टी लिखना, जिसके एवज में प्रतिदिन कमीशन के रूप में नगदी रकम प्राप्त होना बताया। आरोपी के बताये अनुसार प्रकरण में मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियो के विरुध्द जुआ अधिनियम तथा संगठित अपराध की धारा के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें   दो अलग-अलग ठिकानों पर पुलिस द्वारा छापा मारकर किया भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब जप्त
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending