Connect with us

बिलासपुर

Bilaspur News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में सौर ऊर्जा उत्पादन का विस्तार

Published

on

बिलासपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर और नागपुर मंडलों में वर्ष 2010-11 से हरित विद्युत ऊर्जा के उत्पादन के लिए कार्यालय एवं स्टेशन भवनों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने में सक्रिय रूप से कार्य किया जा रहा हैं।

सौर ऊर्जा संयंत्रों की विशेषताएँ:
सौर ऊर्जा संयंत्र तत्काल उपयोग के लिए ऊर्जा प्रदान कर सकते हैं, इसे बैटरी में संग्रहीत किया जा सकता है, या अतिरिक्त ऊर्जा को ग्रिड में वापस भेजा जा सकता है। सोलर पैनल फोटोवोल्टिक प्रभाव का उपयोग करके प्रकाश को विद्युत धारा में परिवर्तित करते हैं।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में सौर ऊर्जा उत्पादन का विकासक्रम :

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 2010-11 में केवल 5 किलोवाट के संयंत्र से शुरुआत की थी।

यह भी पढ़ें   बालिका से छेड़छाड़ एवं महिला से बलात्कार करने वाले आरोपीयों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार

वर्तमान में अब तक, 5451 किलोवाट क्षमता वाले सौर ऊर्जा संयंत्र कार्यालय एवं स्टेशन भवनों की छतों पर स्थापित किए जा चुके हैं।

ये संयंत्र प्रतिमाह लगभग 3.8 लाख यूनिट ऊर्जा उत्पन्न कर रहे हैं, जिससे ₹10.1 लाख की बचत हो रही है।

इसके अलावा, हर महीने 315.2 टन कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) के उत्सर्जन में कमी आई है।

सौर पैनलों की सफाई के लिए नवाचार:

सौर पैनलों के कुशल प्रदर्शन के लिए नियमित सफाई आवश्यक है। इस उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ज़ोन ने यंत्रीकृत सफाई प्रणाली विकसित की है।

भविष्य की योजनाएँ:

स्थापना कार्य स्वीकृत:
बिलासपुर, रायपुर और नागपुर मंडलों में 7776 किलोवाट सौर संयंत्र स्थापित करने के लिए ₹34.6 करोड़ की लागत से कार्य स्वीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर, सिम्स ईएनटी में पिछले साल 1301 मेजर व 5 हजार माइनर सर्जरी किए गए कई जटिल ऑपरेशन कर लोगों का बचाया जीवन

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में स्थापित किए गए सौर ऊर्जा संयंत्र
139 कार्यालय भवनों की छत पर।

2280 आवासीय क्वार्टरों की छत पर।

175 प्लेटफॉर्म शेल्टर/स्टेशन भवनों पर।

अपेक्षित परिणाम:
प्रतिमाह लगभग 5.4 लाख यूनिट विद्युत ऊर्जा का उत्पादन।

₹14.40 लाख की बचत।

449.5 टन कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) के उत्सर्जन में कमी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का उद्देश्य अधिक से अधिक उपलब्ध स्थानो का उपयोग कर सौर ऊर्जा का उत्पादन को बढ़ावा देकर राष्ट्र की प्रगति में योगदान देना है ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: पचपेड़ी में अवैध कच्ची महुआ शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 7 लीटर जब्त और आरोपी गिरफ्तार

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

blog

Bilaspur के नामी LCIT Group of Institutions का छात्रों के साथ भयानक फर्जीवाड़ा : वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!

Published

on

LCIT Group of College bilaspur

बिलासपुर: LCIT Group of Institutions – Bilaspur, जो हर साल एडमिशन के दौरान बड़े-बड़े वादे और लुभावने दावे करता है, उसकी सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। दावा किया जाता है कि यहां आधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा — लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

बारिश आई, लैब्स ने छलनी बनकर स्वागत किया!
हमें मिले वीडियो में कॉलेज की लैब्स से टपकती छतें साफ़ दिखाई दे रही हैं। जहां स्टूडेंट्स को मशीनों के साथ प्रैक्टिकल करना चाहिए था, वहां अब पानी से बचने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियाँ रखी जा रही हैं। सवाल ये उठता है कि जब प्रयोगशालाएं ही सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा कितनी सुरक्षित होगी?

यह भी पढ़ें   शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला आरोपी रिपोर्ट के चंद घंटे बाद गिरप्तार

फैकल्टी? बस कागज़ों पर!
सूत्रों के अनुसार, यहां कई फैकल्टी सदस्य केवल ऑन पेपर मौजूद हैं। यानी नाम तो है, पर काम में कहीं नजर नहीं आते। छात्रों का कहना है कि कई विषयों की क्लास ही नियमित नहीं होती।

इंजीनियरिंग प्रिंसिपल भी सिर्फ नाम के!
कहा जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रिंसिपल भी फुल टाइम नहीं है, बल्कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए कागजों पर मौजूद हैं। यह छात्रों के भविष्य के साथ खुला मज़ाक है।

स्टाफ की नियुक्ति पर भी सवाल
बताया जा रहा है कि अधिकांश स्टाफ या तो यहीं के पुराने छात्र हैं या फिर अन्य कॉलेज से किसी वजह से हटाए गए लोग हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग जाता है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर फोटो को इंस्टाग्राम में वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्तार

🎙 बिलासपुर के इस संस्थान की मार्केटिंग चमचमाती है, लेकिन हकीकत में ढहती छतें, दिखावटी स्टाफ और खोखले दावे छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज़रूरत है कि शिक्षा को सिर्फ व्यापार न बनाकर, जिम्मेदारी समझा जाए

Continue Reading

बिलासपुर

Bilaspur News: सट्टा के खिलाफ संगठित अपराध और जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

Published

on

बिलासपुर: नगदी रकम 11,600/- रूपये, मोचाईल, सट्टा प‌ट्टी पर्ची जप्त

अपराध क्रमांक 1268/2024 धारा- 06 ख जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 तथा धारा 112(2) बीएनएस०
नाम गिर० आरोपी :– आकाश सारथी पिता राजेश सारथी उम्र 28 साल नि० दुर्गा मंदीर के पास, कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ०ग०

विवरण इस प्रकार है कि उपरोक्त आरोपी कल्याण सट्टा नाम से अंको के माध्यम से हारजीत का दाव लगाकर स‌ट्टा लिख रहा था। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गुरुद्वारा के सामने सिन्धी कॉलोनी थाना सिविल लाईन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल के कहने पर तथा उससे मिलकर कर स‌ट्टा प‌ट्टी लिखना, जिसके एवज में प्रतिदिन कमीशन के रूप में नगदी रकम प्राप्त होना बताया। आरोपी के बताये अनुसार प्रकरण में मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियो के विरुध्द जुआ अधिनियम तथा संगठित अपराध की धारा के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें   Aly Goni ने किया Eisha Singh और Avinash Mishra का खुलासा, Bigg Boss 18 का असली विनर कौन?
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending