छत्तीसगढ़
Bilaspur News: 3 साल बाद हत्या का हुआ खुलासा
आरोपीयो द्वारा मृतक की गला दबाकर हत्या कर उसे जमीन में दफना देना जिसे आरोपियों के निशानदेही पर शव को किया गया बरामद
प्रकरण में तीन अपचारी बालक को किया गया गिरफ्तार
एक आरोपीअजय भानु हत्या के मामले में पूर्व से बिलासपुर जेल में है निरुद्ध
आरोपीयो से हत्या में प्रयुक्त एक गैती, एक नग फावड़ा किया गया जप्त, मृतक विकास कैवर्त के नाम से दर्ज था गुम इंसान
नाम प्रार्थी- ईश्वर प्रसाद कैवर्त पिता बीर सिंह कैवर्त उम्र 55 साल निवासी मल्हार वार्ड नंबर 10 चौकी मल्हार थाना मस्तुरी जिला बस्तर (छ०ग०) नाम आरोपीगण तीन अपचारी बालक व एक जेल में निरूद्ध आरोपी – अजय भैना पिता उमेंद्र भैना उम्र 29 साल निवासी मल्हार
विवरण- मृतक विकाश कैवर्त का गुम इंसान पुलिस सहायता केंद्र मल्हार में दर्ज था।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह द्वारा गुम इंसान की पता तलाश करने हेतु निर्देशित किया गया था।
उक्त निर्देशो का पालन करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया अर्चना झा एवम उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री उदयन बेहार के कुशल नेतृत्व में गुम बालक की पता तलाश की जा रही थी।
इसी तारतम्य में दिनांक 08.01.2024 को प्रार्थी ईश्वर कैवर्त ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाक 12.11.2020 की रात्रि करीब 21:00 बजे इसका लडका विकास कैवर्त उम्र 19 साल घर से निकला था जो घर वापस नही आया तो दिनांक 23.11.2020 का चौकी मल्हार में इसके लडके का गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराया था, माह अक्टुबर 2023 में प्रार्थी को जानकारी मिली कि इसके लडके विकास कैवर्त की अजय भानू एवं उनके तीन दोस्तो ने मिलकर हत्या कर उसकी लाश को हथनी तालाब के पास खेत मे गाड दिये है।
तब इसकी सूचना मै चौकी मल्हार में दिया जिस पर उनके बताएनुसार उक्त संदेहियों से पूछताछ किये जाने पर घटना कारित करना स्वीकार करने पर उनकी निशानदेही पर रामजी पाटले की खेत को आज दिनांक 08.01.2024 तहसीलदार मस्तुरी के उपस्थिति में जेसीबी वाहन से खुदाई कराने से एक मानव कंकाल बरामद हुआ, जिसके कपडे, कडा, बेल्ट को देखकर प्रार्थी द्वारा विकास कैवर्त का शव होना बताया गया।
आरोपी अजय भानू एवं उसके तीन अपचारी दोस्त ने मिलकर हत्या कर रामजी पाटले के खेत मे गाडे थे। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। तीनो संदेहियों के निशानदेही पर मृतक विकाश कैवर्त का मानव कंकाल बरामद किया गया है, जिसका बरामदगी पंचनामा एवं मृतक विकाश कैवर्त के शव की पहचान पंचनामा तैयार किया गया है। मानव कंकाल का पोस्ट मार्टम सिम्स बिलासपुर से कराया गया है।
पीएम रिपोर्ट अप्राप्त है। मामले के अन्य आरोपी अजय भानू पिता उमेद मैना वर्तमान में अन्य हत्या के प्रकरण में बिलासपुर जिला जेल में निरूद्ध है। प्रकरण में तीन अपचारी बालक के द्वारा आरोपी अजय भानु के साथ मिलकर मृतक विकाश कैवर्त की हत्या कर उसकी लाश को छिपाने के उद्देश्य से खेत मे गाडकर रखने, उक्त तीनों अपचारी बालकों की निशान देही पर मृतक विकाश कैवर्त के शव को बरामद किया गया है।
तीनो अपचारी बालको के द्वारा धारा सदर का अपराध करना सबूत पाये जाने पर दिनांक 08.01.2024 के 21:00, 21:10, 21:30 बजे विधिवत् गिरफ्तार कर सूचना परिजनों को दिया गया है। मामले के अन्य आरोपी अजय भानू की गिरफ्तारी करना शेष है ।
तीनो अपचारी बालको को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष उपस्थित कराया गया जहां से उन्हें सम्प्रेषण गृह भेज दिया गया है।उक्त प्रकरण में थाना प्रभारी रविन्द्र अनन्त पुलिस सहायता केंद्र मल्हार प्रभारी उप निरीक्षक विष्णु यादव प्रधान आरक्षक प्रेम प्रकाश कुर्रे,विश्वजीत पात्रे,की भूमिका सराहनीय रही।
news
बिलासपुर को मिली नई सौगात
बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।
यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।
कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।
ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”
news
अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब
रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।
श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।
हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।
पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।
news
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा बबीता अग्रवाल को मिला राष्ट्रीय अग्र ज्योति अलंकरण सम्मान
सबसे अग्रणी संस्था में अहम भूमिका सामाजिक कार्यों से लेकर महिला सशक्तिकरण में अहम योगदान के लिए हुई सम्मानित
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह में डॉक्टर रमन सिंह के हाथों मिला सम्मान
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह 28 अगस्त को एस एन पैलेस रायपुर में सम्पन्न हुआ इस समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 18 विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। इस राष्ट्रीय अलंकरण समारोह में पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना चुकी प्रदेश की सबसे अग्रणी संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा रायपुर निवासी श्रीमती बबीता अग्रवाल को अग्र ज्योति अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आपको बता दे कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के अध्यक्षा के रूप में बबीता अग्रवाल ने अनेकों सामाजिक गतिविधियों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है इनके इस दायित्व में इन्होंने पूरे प्रदेश में महिला समूहों में एक अलग अलख जगाई है। एवं आज के समय में हेल्पिंग हैंड्स क्लब की महिला विंग में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल है। विगत दिनों राखी विथ रक्षक का महा आयोजन राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में किया गया था जो अपने आप में एक इतिहास के पन्ने में दर्ज हो गया। जिसमें हजारों रक्षक देश के जवानों को हेल्पिंग हैंड्स की बहनों ने रक्षासूत्र बांधा था। बबीता अग्रवाल शुरू से ही सामाजिक कार्यों में निस्वार्थ भाव से लोगो की मदद करने में दूसरों का दर्द दूर करने में सामाजिक बुराइयों को नष्ट करने में आगे रहती है। वही बबीता अग्रवाल ने बताया कि यह सम्मान उनके जीवन में एक नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के फाउंडर एवं प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है अंकित अग्रवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मानवसेवा माधवसेवा का साक्षात् उदाहरण जीवन में उतारा है जिस वजह से आज वो इस मुकाम पर है। एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एक एनजीओ नहीं एक परिवार की तरह रहता है एवं कार्य करता है। उन्होंने आगे कहा कि अग्रवाल समाज के वरिष्ठ विधायक संपत अग्रवाल, अशोक सियाराम अग्रवाल,सुनील रामदास अग्रवाल,रमेश अग्रवाल , मनोज गोयल, अशोक मोदी , योगेश अग्रवाल हमेशा उनके प्रेरणाश्रोत रहे है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि हेल्पिंग हैंड्स महिला विंग की उनके साथीगण बहने हमेशा ही उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर अग्रणी होकर कार्य करती है एवं यह मेरा नहीं मेरी पूरी टीम का सम्मान है यह सम्मान में अपनी पूरी टीम को समर्पित करती हु। साथ ही में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का इस पल के लिए इस सम्मान के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त करती हु।
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक डॉ रमेश अग्रवाल मनोज गोयल, अध्यक्ष अंकित अग्रवाल,उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा तरुण अग्रवाल, अमित केडिया , रजत अग्रवाल , उदित अग्रवाल , विवेक श्रीवास्तव, रिंकू केडिया ,भारती मोदी,सुनीता पांडे, ज्योति अग्रवाल, पूजा छाबड़ा, एकता मलिक , अल्पना शर्मा , अंकुर अग्रवाल, मयंक जैन ,सुमित अग्रवाल,राकेश बोथरा,सुकुमार चटर्जी, अनामिका मिश्रा ,सेजल खंडेलवाल एवं अन्य सभी सदस्यों ने बबीता अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।
-
देश5 years agoTMC की जीत के बाद बंगाल में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्याओं से कांप उठा देश, देखें Video
-
क्राइम5 years agoRaipur Sex Racket: राजधानी रायपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, कमरे के अंदर जाते ही पुलिसवालों के उड़े होश
-
क्राइम5 years agoपति ने बनाया पत्नी का Sex Video और जीजा को भेजा, हवसी जीजा ने भी किया कई बार बलात्कार, जीजा छत्तीसगढ़ में VIP बटालियन में है PSO!
-
क्राइम5 years agoकिराएदार के साथ पत्नी मना रही थी रंगरेलियां, पति ने पत्नी और उसके आशिक को दी दर्दनाक मौत
-
छत्तीसगढ़5 years agoChhattisgarh: चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में 2 गिरफ्तार, Porn Video डाउनलोड कर करते थे शेयर
-
क्राइम5 years agoजिस्म की हवस में पागल हुई Chhattisgarh की महिला! प्रेमी संग मिलकर पति की दर्दनाक हत्या
-
मनोरंजन5 years agoRadhe Full Movie Leaked For Free Download| सलमान खान की Radhe Movie हुई लीक
-
छत्तीसगढ़5 years agoसहायक ग्रेड 3 सहित इन पदों पर निकली भर्ती, 75000 रुपए मिलेगी सैलरी, 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन
