Connect with us

बिलासपुर

Bilaspur News: राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर में ऊर्जा संरक्षण पर सेमिनार आयोजित

Published

on

बिलासपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 8 दिसंबर 2024 से 14 दिसंबर 2024 तक राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है ।

इसी कड़ी में जोनल मुख्यालय बिलासपुर में आज ऊर्जा संरक्षण पर एक सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमिनार में महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, प्रमुख विभागाध्यक्षों और रेलवे व ऊर्जा संरक्षण क्षेत्र के तकनीकी विशेषज्ञों ने भी भाग लिया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक नीनु इटियेरा ने सेमिनार में कहा कि राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह 2024 का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना और स्थायी प्रथाओं को बढ़ावा देना है। भारतीय रेलवे द्वारा ऊर्जा दक्षता और पर्यावरणीय संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए इस आयोजन में भाग लिया जाता है एवं ऊर्जा संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं बल्कि एक आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: रेलवे ट्रैक पर मवेशियों की रोकथाम के लिए रेल प्रशासन ने निवासियों को किया जागरूक

ऊर्जा संरक्षण पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की प्रमुख पहलें:

  1. 100% विद्युतीकरण: जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम की और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी लाई।
  2. 50 मेगावाट का भूमि आधारित सौर ऊर्जा संयंत्र: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के चरोदा, भिलाई में स्थापित, जिससे सालाना 20 करोड़ रुपये की बचत हो रही है।
  3. रूफ-टॉप सौर ऊर्जा प्रणाली: 5.45 मेगावाट की क्षमता से हर महीने 3.8 लाख यूनिट बिजली उत्पन्न कर 10.1 लाख रुपये की मासिक बचत हो रही है।
  4. पुनर्योजी ब्रेकिंग तकनीक: तीन-फेज लोकोमोटिव में 15% ऊर्जा बचत की सुविधा।
  5. हेड ऑन जनरेशन (एचओजी) मोड में 22 ट्रेनों का संचालन, जिससे 34.36 लाख लीटर डीजल तेल की बचत।
यह भी पढ़ें   इस डेट को होगा Salman Khan के बिग बॉस 18 का ग्रैंड प्रीमियर, ये कंटेस्टेंट्स आ सकते हैं नजर

अन्य प्रयास:

6.एलईडी लाइट, ऊर्जा की कम खपत करने वाले पंखे, और 3-स्टार या उच्च रेटेड उपकरणों का उपयोग।

  1. भवनों को भारतीय ऊर्जा ब्यूरो द्वारा “शून्य/शून्य+” प्रमाणित किया गया।
  2. प्लेटफॉर्म लाइटिंग के 30%/70% स्विचिंग को स्वचालित किया गया।

सेमिनार में ऊर्जा संरक्षण के नवीनतम तकनीकी सुधार जैसे बैटरी स्टोरेज सिस्टम, सोलर ट्यूब्स, और सुपर ECBC अनुपालन पर प्रस्तुतियाँ दी गईं। साथ ही, प्रदर्शनी में नई तकनीकों को प्रदर्शित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी जनों ने ऊर्जा संरक्षण पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रयासों की सराहना की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh Budget 2024: ब्रीफकेस पर भारत माता और छत्तीसगढ महतारी की तस्वीर, क्या है सरकार का संदेश

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

blog

Bilaspur के नामी LCIT Group of Institutions का छात्रों के साथ भयानक फर्जीवाड़ा : वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!

Published

on

LCIT Group of College bilaspur

बिलासपुर: LCIT Group of Institutions – Bilaspur, जो हर साल एडमिशन के दौरान बड़े-बड़े वादे और लुभावने दावे करता है, उसकी सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। दावा किया जाता है कि यहां आधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा — लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

बारिश आई, लैब्स ने छलनी बनकर स्वागत किया!
हमें मिले वीडियो में कॉलेज की लैब्स से टपकती छतें साफ़ दिखाई दे रही हैं। जहां स्टूडेंट्स को मशीनों के साथ प्रैक्टिकल करना चाहिए था, वहां अब पानी से बचने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियाँ रखी जा रही हैं। सवाल ये उठता है कि जब प्रयोगशालाएं ही सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा कितनी सुरक्षित होगी?

यह भी पढ़ें   डिपार्टमेंटल प्रीमियर लीग 2024 फ्लड लाइट क्रिक्रेट टूर्नामेंट सीजन 2 जो की शहर के ह्रदय स्थल कहे जाने वाले राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है

फैकल्टी? बस कागज़ों पर!
सूत्रों के अनुसार, यहां कई फैकल्टी सदस्य केवल ऑन पेपर मौजूद हैं। यानी नाम तो है, पर काम में कहीं नजर नहीं आते। छात्रों का कहना है कि कई विषयों की क्लास ही नियमित नहीं होती।

इंजीनियरिंग प्रिंसिपल भी सिर्फ नाम के!
कहा जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रिंसिपल भी फुल टाइम नहीं है, बल्कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए कागजों पर मौजूद हैं। यह छात्रों के भविष्य के साथ खुला मज़ाक है।

स्टाफ की नियुक्ति पर भी सवाल
बताया जा रहा है कि अधिकांश स्टाफ या तो यहीं के पुराने छात्र हैं या फिर अन्य कॉलेज से किसी वजह से हटाए गए लोग हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग जाता है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में सौर ऊर्जा उत्पादन का विस्तार

🎙 बिलासपुर के इस संस्थान की मार्केटिंग चमचमाती है, लेकिन हकीकत में ढहती छतें, दिखावटी स्टाफ और खोखले दावे छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज़रूरत है कि शिक्षा को सिर्फ व्यापार न बनाकर, जिम्मेदारी समझा जाए

Continue Reading

बिलासपुर

Bilaspur News: सट्टा के खिलाफ संगठित अपराध और जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

Published

on

बिलासपुर: नगदी रकम 11,600/- रूपये, मोचाईल, सट्टा प‌ट्टी पर्ची जप्त

अपराध क्रमांक 1268/2024 धारा- 06 ख जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 तथा धारा 112(2) बीएनएस०
नाम गिर० आरोपी :– आकाश सारथी पिता राजेश सारथी उम्र 28 साल नि० दुर्गा मंदीर के पास, कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ०ग०

विवरण इस प्रकार है कि उपरोक्त आरोपी कल्याण सट्टा नाम से अंको के माध्यम से हारजीत का दाव लगाकर स‌ट्टा लिख रहा था। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गुरुद्वारा के सामने सिन्धी कॉलोनी थाना सिविल लाईन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल के कहने पर तथा उससे मिलकर कर स‌ट्टा प‌ट्टी लिखना, जिसके एवज में प्रतिदिन कमीशन के रूप में नगदी रकम प्राप्त होना बताया। आरोपी के बताये अनुसार प्रकरण में मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियो के विरुध्द जुआ अधिनियम तथा संगठित अपराध की धारा के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें   CG: बाल बाल बचे छात्र, अचानक भरभराकर गिरी स्कूल की छत...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending