Connect with us

बिलासपुर

Bilaspur news: बसों में कोलाहल अधिनियम के स्टीकर लगाए, चालकों को दी गई सख्त हिदायत

Published

on

पुलिस अधीक्षक के निर्देश के पालन में कोलाहल अधिनियम के स्टीकर बसों में लगाए गए
डी0एस0पी ट्रैफिक परिहार ने स्वयं लगाए बसों में सूचना स्टीकर और बस चालकों को दी हिदायत

बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) के विगत दिनों हाईकोर्ट रायपुर रोड के भ्रमण के दौरान उच्च न्यायालय आवासी परिसर मुख्यमार्ग में लगे स्टॉपर को डी0एस0पी0 ट्रैफिक परिहार के अमले द्वारा गति नियंत्रण हेतु व्यवस्थित कराने के साथ, हाईटेक बस स्टैंड से पेंड्रीडीह तक ध्वनि विस्तार पर पूर्ण प्रतिबंध होने के मद्देनजर बसों व ट्रकों में प्रेशर हॉर्न के उपयोग को प्रतिबंधित किए जाने समझाइश व कार्यवाही के निर्देश डी0एस0पी0 परिहार को दिए गए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: जुआ पर अंकुश लगाने तोरवा पुलिस ने चलाया अभियान जुआ खेलने वाले 03 आरोपी गिरफतार

डी0एस0पी0 शिवचरण सिंह परिहार द्वारा “प्रेशर हॉर्न के उपयोग को पूर्ण प्रतिबंधित किए जाने एक “आवश्यक सूचना” स्टीकर जिसमें उल्लेख किया गया है कि कलेक्टर बिलासपुर के आदेशानुसार “कोलाहल प्रतिबंधित” आदेश जारी किया गया ,जिसका स्टीकर छपवाकर आदेश को उल्लेखित करते सूचित किया गया कि- बिलासपुर रायपुर मार्ग, उच्च न्यायालय,उच्च न्यायालय परिसर,हाईटेक बस स्टैंड से पेंड्रीडीह तक सभी प्रकार के हॉर्न, ध्वनि विस्तार पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है।


इस सूचना स्टीकर को डी0एस0पी0 परिहार ने स्वयं हाईटेक बस स्टैंड में जा कर बसों में स्टीकर लगाया गया, एवं बस संचालक,चालक को समझाइए दी गई कि आप अपने बस वाहन में प्रेशर हॉर्न निकलवा देवे, यदि किसी भी बस में प्रेशर हॉर्न उपयोग करना पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के नियम अनुसार विधिवत कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में ट्रैफिक हाइवे पेट्रोलिंग के अधिकारी द्वारा ट्रकों के चालक व ट्रांसपोर्टिंग संचालकों को भी हिदायत दी जा कर, वाहन में प्रेशर हॉर्न पाए जाने पर कार्यवाही भी की जा रही हैं

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में भरी बारिश का येलो अलर्ट, सोंढुर नदी में बाढ़ आने से फंसा ट्रैक्टर

बसों में स्टीकर लगाए जाने समय बड़ी संख्या में बसों के संचालक,चालक एवं बस संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   'खूनी ममता से खतरे में हैं बंगाल के हिन्दू', भाजपा नेता ऋषि केसरी ने बंगाल हिंसा के खिलाफ आंदोलन की दी चेतावनी

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

blog

Bilaspur के नामी LCIT Group of Institutions का छात्रों के साथ भयानक फर्जीवाड़ा : वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!

Published

on

LCIT Group of College bilaspur

बिलासपुर: LCIT Group of Institutions – Bilaspur, जो हर साल एडमिशन के दौरान बड़े-बड़े वादे और लुभावने दावे करता है, उसकी सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। दावा किया जाता है कि यहां आधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा — लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

बारिश आई, लैब्स ने छलनी बनकर स्वागत किया!
हमें मिले वीडियो में कॉलेज की लैब्स से टपकती छतें साफ़ दिखाई दे रही हैं। जहां स्टूडेंट्स को मशीनों के साथ प्रैक्टिकल करना चाहिए था, वहां अब पानी से बचने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियाँ रखी जा रही हैं। सवाल ये उठता है कि जब प्रयोगशालाएं ही सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा कितनी सुरक्षित होगी?

यह भी पढ़ें   बिलासपुर को मोतियाबिंद मुक्त जिला घोषित करने की तैयारी

फैकल्टी? बस कागज़ों पर!
सूत्रों के अनुसार, यहां कई फैकल्टी सदस्य केवल ऑन पेपर मौजूद हैं। यानी नाम तो है, पर काम में कहीं नजर नहीं आते। छात्रों का कहना है कि कई विषयों की क्लास ही नियमित नहीं होती।

इंजीनियरिंग प्रिंसिपल भी सिर्फ नाम के!
कहा जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रिंसिपल भी फुल टाइम नहीं है, बल्कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए कागजों पर मौजूद हैं। यह छात्रों के भविष्य के साथ खुला मज़ाक है।

स्टाफ की नियुक्ति पर भी सवाल
बताया जा रहा है कि अधिकांश स्टाफ या तो यहीं के पुराने छात्र हैं या फिर अन्य कॉलेज से किसी वजह से हटाए गए लोग हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग जाता है।

यह भी पढ़ें   आरपीएफ बिलासपुर ने महिला व बच्चों को भगाकर ले जा रहे व्यक्ति को पकड़ा, आरोपी पहले भी हो चुका है अरेस्ट

🎙 बिलासपुर के इस संस्थान की मार्केटिंग चमचमाती है, लेकिन हकीकत में ढहती छतें, दिखावटी स्टाफ और खोखले दावे छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज़रूरत है कि शिक्षा को सिर्फ व्यापार न बनाकर, जिम्मेदारी समझा जाए

Continue Reading

बिलासपुर

Bilaspur News: सट्टा के खिलाफ संगठित अपराध और जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

Published

on

बिलासपुर: नगदी रकम 11,600/- रूपये, मोचाईल, सट्टा प‌ट्टी पर्ची जप्त

अपराध क्रमांक 1268/2024 धारा- 06 ख जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 तथा धारा 112(2) बीएनएस०
नाम गिर० आरोपी :– आकाश सारथी पिता राजेश सारथी उम्र 28 साल नि० दुर्गा मंदीर के पास, कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ०ग०

विवरण इस प्रकार है कि उपरोक्त आरोपी कल्याण सट्टा नाम से अंको के माध्यम से हारजीत का दाव लगाकर स‌ट्टा लिख रहा था। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गुरुद्वारा के सामने सिन्धी कॉलोनी थाना सिविल लाईन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल के कहने पर तथा उससे मिलकर कर स‌ट्टा प‌ट्टी लिखना, जिसके एवज में प्रतिदिन कमीशन के रूप में नगदी रकम प्राप्त होना बताया। आरोपी के बताये अनुसार प्रकरण में मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियो के विरुध्द जुआ अधिनियम तथा संगठित अपराध की धारा के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के 05 मामले दर्ज जेसीबी हाईवा एवं ट्रेक्टर जप्त कर की गई कार्रवाई
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending