Connect with us

बिलासपुर

Bilaspur News: मुख्यमंत्री के आगमन पर स्मार्ट सिटी परियोजना को मिलेगी नई ऊंचाई, खेल और विकास परियोजनाओं की सौगात

Published

on

मुख्यमंत्री के 23 नवम्बर को बिलासपुर आने की संभावना

शहर को उच्च स्तरीय खेल सुविधाओं की देंगे सौगात

कलेक्टर ने निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा
बिलासपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के 23 नवम्बर को बिलासपुर आने की संभावना बन रही है। साय बिलासपुर शहर को स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत करोड़ों रूपयों के विकास कार्यो की सौगात देंगे। मुख्य रूप से खेल से जुड़ी बुनियादी सुविधाएं इसमें शामिल हैं। वे शहर में आयोजित विशाल राउत नाचा महोत्सव में भी शिरकत करेंगे। जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा मुख्यमंत्री जी के आगमन की तैयारियां शुरू कर दी गई है। कलेक्टर अवनीश शरण एवं निगम आयुक्त अमित कुमार ने इस सिलसिले में आज स्थल निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।


कलेक्टर ने आज सवेरे सिटी कोतवाली के समीप मल्टी लेवल पार्किंग, दयालबंद में मिनी स्टेडियम एवं संजय तरण पुष्कर में स्पोर्टस कॉम्पलेक्स का निरीक्षण किया। मल्टी लेवल पार्किंग में ग्राउण्ड फ्लोर पर 46 दुकान और तीन मंजिला पार्किग 270 चार पहिया वाहन एवं 200 मोटर बाईक के पार्किंग की व्यवस्था है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 25 करोड़ 17 लाख की लागत से इसका निर्माण किया गया है। दयालबंद स्थित मिनी स्टेडियम में आउटडोर एवं इण्डोर दोनों तरह के स्पोर्टस की सुविधा है। लगभग 22 करोड़ की लागत से निर्मित इस स्टेडियम में क्रिकेट, बेडमिन्टन, टेबल टेनिस, स्नूकर, स्क्वेश और जिम की सुविधा मिलेगी। इसी तरह संजय तरण पुष्कर में 12 करोड़ की लागत से स्पोर्टस कम्पलेक्स तैयार किया गया है। उन्होंने स्मार्ट सिटी और डीएमएफ से निर्मित मिनोचा कॉलोनी सड़क एवं संकरी सड़क का भी निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: होटल के बाहर मोटरसाइकिल चोरी करने वाले तीन आरोपियों को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार


कलेक्टर ने कोनी में सिटी बस स्टैण्ड का भी अवलोकन किया। निगम को मिलने वाली 50 इलेक्ट्रिक सिटी बसें यहीं से संचालित होगी। उन्होंने सुरक्षित रखने के लिए उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तिफरा रैन बसेरा की तरह यहां पर भी यात्रियों के लिए एक रैन बसेरा बनाने के निर्देश दिए ताकि गरीब यात्री यहां ठहर सकें। कलेक्टर ने रिवर फ्रन्ट व्यू के सौंन्दर्यीकरण कार्य को भी देखा और दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने शहर के प्रवेश द्वार-लालखदान और सीपत मार्र्गें का अवलोकन किया और इनकी साफ सफाई एवं डिवाईडर के रंगरोगन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शहर के प्रवेश के दौरान ही उस शहर के बारे में लोगों के दिमाग मेंइमेज बनता है। इसलिए सभी प्रवेश द्वारों की अच्छी सफाई और सौन्दर्यीकरण होना चाहिए। इस अवसर पर स्मार्ट सिटी परियोजना के जीएम तकनीकी श्री जयप्रकाश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं इंजीनियर उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें   Bilaspur : सिम्स में बढ़ता हुआ सर्विलेंस का दायरा, सुरक्षित हाथों से मरीजों का इलाज
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   रिजेक्ट हुई छत्तीसगढ़ की झांकी! पढ़ें पूरी खबर

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

blog

Bilaspur के नामी LCIT Group of Institutions का छात्रों के साथ भयानक फर्जीवाड़ा : वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!

Published

on

LCIT Group of College bilaspur

बिलासपुर: LCIT Group of Institutions – Bilaspur, जो हर साल एडमिशन के दौरान बड़े-बड़े वादे और लुभावने दावे करता है, उसकी सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। दावा किया जाता है कि यहां आधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा — लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

बारिश आई, लैब्स ने छलनी बनकर स्वागत किया!
हमें मिले वीडियो में कॉलेज की लैब्स से टपकती छतें साफ़ दिखाई दे रही हैं। जहां स्टूडेंट्स को मशीनों के साथ प्रैक्टिकल करना चाहिए था, वहां अब पानी से बचने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियाँ रखी जा रही हैं। सवाल ये उठता है कि जब प्रयोगशालाएं ही सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा कितनी सुरक्षित होगी?

यह भी पढ़ें   कलेक्टर के निर्देश पर स्कूली बच्चों ने संभाली जनजागरूकता की कमान

फैकल्टी? बस कागज़ों पर!
सूत्रों के अनुसार, यहां कई फैकल्टी सदस्य केवल ऑन पेपर मौजूद हैं। यानी नाम तो है, पर काम में कहीं नजर नहीं आते। छात्रों का कहना है कि कई विषयों की क्लास ही नियमित नहीं होती।

इंजीनियरिंग प्रिंसिपल भी सिर्फ नाम के!
कहा जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रिंसिपल भी फुल टाइम नहीं है, बल्कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए कागजों पर मौजूद हैं। यह छात्रों के भविष्य के साथ खुला मज़ाक है।

स्टाफ की नियुक्ति पर भी सवाल
बताया जा रहा है कि अधिकांश स्टाफ या तो यहीं के पुराने छात्र हैं या फिर अन्य कॉलेज से किसी वजह से हटाए गए लोग हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग जाता है।

यह भी पढ़ें   दफ्तर में घुसकर मारपीट और लूटपाट के आरोपी गिरफ्तार

🎙 बिलासपुर के इस संस्थान की मार्केटिंग चमचमाती है, लेकिन हकीकत में ढहती छतें, दिखावटी स्टाफ और खोखले दावे छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज़रूरत है कि शिक्षा को सिर्फ व्यापार न बनाकर, जिम्मेदारी समझा जाए

Continue Reading

बिलासपुर

Bilaspur News: सट्टा के खिलाफ संगठित अपराध और जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

Published

on

बिलासपुर: नगदी रकम 11,600/- रूपये, मोचाईल, सट्टा प‌ट्टी पर्ची जप्त

अपराध क्रमांक 1268/2024 धारा- 06 ख जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 तथा धारा 112(2) बीएनएस०
नाम गिर० आरोपी :– आकाश सारथी पिता राजेश सारथी उम्र 28 साल नि० दुर्गा मंदीर के पास, कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ०ग०

विवरण इस प्रकार है कि उपरोक्त आरोपी कल्याण सट्टा नाम से अंको के माध्यम से हारजीत का दाव लगाकर स‌ट्टा लिख रहा था। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गुरुद्वारा के सामने सिन्धी कॉलोनी थाना सिविल लाईन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल के कहने पर तथा उससे मिलकर कर स‌ट्टा प‌ट्टी लिखना, जिसके एवज में प्रतिदिन कमीशन के रूप में नगदी रकम प्राप्त होना बताया। आरोपी के बताये अनुसार प्रकरण में मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियो के विरुध्द जुआ अधिनियम तथा संगठित अपराध की धारा के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें   कलेक्टर के निर्देश पर स्कूली बच्चों ने संभाली जनजागरूकता की कमान
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending