Connect with us

बिलासपुर

Bilaspur News: सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे में चोरी का माल और मुल्जिम बरामद

Published

on

बिलासपुर: कैमरा एवं सोने चांदी के जेवर जुमला किमती 67000 रू. का मशरूका बरामद।

नाम आरोपी:-
शुभम यादव पिता स्व. गणेश यादव उम्र 23 वर्ष निवासी अटल आवास ब्लॉक-16, अशोक नगर सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

प्रार्थी उत्तम पटेल पिता गणेशराम पटेल निवासी अशोक नगर सरकण्डा का थाना सरकण्डा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह डीएलएस कालेज के पास किराये के मकान में मशरूम लैब का आफिस चलाता है, उक्त मकान के सामने आफिस है एवं पीछे रूम है जहां इसका भाई रहता है कि दिनांक 06.12.2024 के रात्रि करीब 09.00 बजे अपने आफिस को बंद करने के बाद इसका भाई रूम के अंदर सोया था कि दिनांक 07.12.2024 के सुबह करीब 07.00 बजे अपने आफिस जाकर देखे तो आफिस के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था अंदर सामान बिखरा पड़ा था, आफिस में रखे प्रिंटर, कैमरा, हार्ड डिक्स, वायरलेस माइक, अडाप्टर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जुमला किमती 51740/-रू नहीं था, कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।

यह भी पढ़ें   बिल्हा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले पर निजात अभियान के तहत किया कार्यवाही

प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 1551/24 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसी प्रकार प्रार्थिया पूजा घाटगे निवासी अशोक नगर सरकण्डा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्रतिदिन की भांति अपने काम पर गई थी, बच्चे घर में थे जो खेलने के लिए गये थे शाम करीब 07.30 बजे वापस आई तो देखी कि घर का सामान बिखरा हुआ था, पूजा वाले कमरे में रखे पीतल का गुंडी, लोटा, मूर्ति, हेड फोन, चांदी की मूर्ति आदि जुमला किमती 15000/-रू. को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है।

प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। एक ही दिन हुये चोरी की 2 घटनाओं को गंभीरता से लेते हुये तत्काल आरोपी पतासाजी हेतु टीम तैयार कर रवाना किया गया, टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी दौरान आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों का फूटेज का अवलोकन पर संदेही शुभम यादव निवासी अशोक नगर के रूप में पहचान किये।

यह भी पढ़ें   Raipur News: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मल्टी-विलेज जलप्रदाय योजना और सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक बिलासपुर उदयन बेहार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में तत्काल टीम द्वारा संदेही शुभम यादव को उसके सकुनत पर पकड़ा गया।

प्रकरणों में चोरी किये मशरूका के संबंध में पूछताछ करने पर घर में छिपा कर रखना बताते हुये चोरी किये मशरूका बरामद कराया। जिसे जप्त कर आरोपी शुभम यादव को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   Raipur News: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मल्टी-विलेज जलप्रदाय योजना और सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

blog

Bilaspur के नामी LCIT Group of Institutions का छात्रों के साथ भयानक फर्जीवाड़ा : वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!

Published

on

LCIT Group of College bilaspur

बिलासपुर: LCIT Group of Institutions – Bilaspur, जो हर साल एडमिशन के दौरान बड़े-बड़े वादे और लुभावने दावे करता है, उसकी सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। दावा किया जाता है कि यहां आधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा — लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

बारिश आई, लैब्स ने छलनी बनकर स्वागत किया!
हमें मिले वीडियो में कॉलेज की लैब्स से टपकती छतें साफ़ दिखाई दे रही हैं। जहां स्टूडेंट्स को मशीनों के साथ प्रैक्टिकल करना चाहिए था, वहां अब पानी से बचने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियाँ रखी जा रही हैं। सवाल ये उठता है कि जब प्रयोगशालाएं ही सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा कितनी सुरक्षित होगी?

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: आयुष स्वास्थ्य मेला में 432 मरीजों का निःशुल्क इलाज

फैकल्टी? बस कागज़ों पर!
सूत्रों के अनुसार, यहां कई फैकल्टी सदस्य केवल ऑन पेपर मौजूद हैं। यानी नाम तो है, पर काम में कहीं नजर नहीं आते। छात्रों का कहना है कि कई विषयों की क्लास ही नियमित नहीं होती।

इंजीनियरिंग प्रिंसिपल भी सिर्फ नाम के!
कहा जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रिंसिपल भी फुल टाइम नहीं है, बल्कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए कागजों पर मौजूद हैं। यह छात्रों के भविष्य के साथ खुला मज़ाक है।

स्टाफ की नियुक्ति पर भी सवाल
बताया जा रहा है कि अधिकांश स्टाफ या तो यहीं के पुराने छात्र हैं या फिर अन्य कॉलेज से किसी वजह से हटाए गए लोग हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग जाता है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

🎙 बिलासपुर के इस संस्थान की मार्केटिंग चमचमाती है, लेकिन हकीकत में ढहती छतें, दिखावटी स्टाफ और खोखले दावे छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज़रूरत है कि शिक्षा को सिर्फ व्यापार न बनाकर, जिम्मेदारी समझा जाए

Continue Reading

बिलासपुर

Bilaspur News: सट्टा के खिलाफ संगठित अपराध और जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

Published

on

बिलासपुर: नगदी रकम 11,600/- रूपये, मोचाईल, सट्टा प‌ट्टी पर्ची जप्त

अपराध क्रमांक 1268/2024 धारा- 06 ख जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 तथा धारा 112(2) बीएनएस०
नाम गिर० आरोपी :– आकाश सारथी पिता राजेश सारथी उम्र 28 साल नि० दुर्गा मंदीर के पास, कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ०ग०

विवरण इस प्रकार है कि उपरोक्त आरोपी कल्याण सट्टा नाम से अंको के माध्यम से हारजीत का दाव लगाकर स‌ट्टा लिख रहा था। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गुरुद्वारा के सामने सिन्धी कॉलोनी थाना सिविल लाईन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल के कहने पर तथा उससे मिलकर कर स‌ट्टा प‌ट्टी लिखना, जिसके एवज में प्रतिदिन कमीशन के रूप में नगदी रकम प्राप्त होना बताया। आरोपी के बताये अनुसार प्रकरण में मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियो के विरुध्द जुआ अधिनियम तथा संगठित अपराध की धारा के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें   गजब Chhattisgarh: बकरा भात के लिए चंदा नहीं दिया तो 8 माह तक अटका रहा महिला शिक्षिका का वेतन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending