Connect with us

छत्तीसगढ़

Bilaspur News: चोरी का खुलासा: बिलासपुर पुलिस ने 2 घंटे में आरोपी गिरफ्तार कर मसरूका किया बरामद

Published

on

बिलासपुर: रिपोर्ट के 2 घंटे बाद आरोपी को किया गया, गिरफ्तार, आरोपी से 100% मसरूका बरामद, भेजा गया जेल

आरोपी के विरुद्ध अलग-अलग थानों में चोरी के 13 प्रकरणों का दर्ज हो ना पाया गया है।

चोरी/नकबजनी/लुट संबंधी अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी

बिलासपुर पुलिस द्वारा चोरी/नकबजनी/लूट करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर के शहरी तथा सभी ग्रामीण थानो में लगातार चोरी/नकबजनी/लूट संबंधी अपराध करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

इसी परिप्रेक्ष्य में सुबह 5:45 प्रार्थी शिव निर्मलकर साकिन निरतु ने थाना कोनी में रिपोर्ट दर्ज कराया की रात्रि करीबन 1:00 बजे – 2:00 बजे कोई अज्ञात चोर मेरे किराए के मकान में चोरी कर मंगलसूत्र, फटका मनचली, सोने का टुकड़ा, एक जोड़ी चांदी का पायल, 01 नग चांदी का करधन एवं नगदी रकम जुमला कीमती 31400 रुपए को चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी कोनी द्वारा अलग-अलग पुलिस टीम बनाकर आरोपी की पतासाजी के लिए लगाया गया।

यह भी पढ़ें   शांति समिति की बैठक में आपसी भाईचारे और कानून व्यवस्था पर हुई चर्चा, महापौर ने की शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील

अज्ञात आरोपी की पतासाजी दौरान सुबह तुर्काडीह अंडर ब्रिज के पास संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति दिखने पर नाम पता पूछने पर अपना नाम छोटू यादव पिता स्व. मनहरण लाल यादव उम्र 29 साल साकिन मुक्तिधाम चौक सरकंडा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर कि रहने वाला बताया। संदेही छोटू यादव से चोरी के संबंध में कड़ाई से पुछताछ करने पर बताया कि रात्रि करीबन 10.00 बजे ई-रिक्शा से तुर्काडीह गया, तुर्काडीह से पैदल जाते हुये निरतु अटल आवास में क्वार्टर नंबर 4 में ताला लगा देखकर पत्थर से तोड़कर चोरी किया एवं चोरी के समान को तुर्काडीह ओवरब्रिज के किनारे खाली जगह पर मिट्टी एवं ईट से ढककर छिपा दिया हूं। उक्त संदेही के द्वारा चोरी के सामान का छुपाये स्थान पर जाकर चोरी की मसरूका को निकाल कर पेश करने पर जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

यह भी पढ़ें   डोंगरगढ़: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से 7 साल के मासूम की मौत

आरोपी छोटू यादव के विरुद्ध अपराध धारा सदर का पाए जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत् कार्यवाही किया जा रहा है। आरोपी छोटू यादव का CCTNS ICJS के अवलोकन पर चोरी के 13 प्रकरणों का अलग-अलग थाना में दर्ज होना पाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर और ग्रामीण तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोतवाली अक्षय प्रमोद साबद्रा, थाना प्रभारी नवीन कुमार देवांगन और स्टाफ़ की सराहना की है ।

चोरी/नकबजनी/लुट करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी नवीन कुमार देवांगन, स.उ.नि. सुरेंद्र तिवारी, आरक्षक विजेंद्र सिंह, दीपक मरावी, चंदन मानिकपुरी का सराहनीय योगदान है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   गोबर बेचकर बेटे को कराई कोचिंग, मेडिकल कॉलेज में मिला प्रवेश...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   विधायक देवव्रत सिंह के निधन पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में शामिल हुए रमन सिंह
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   गोबर बेचकर बेटे को कराई कोचिंग, मेडिकल कॉलेज में मिला प्रवेश...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending