Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर : अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर साक्षरता रैली एवं संगोष्ठी का आयोजन

Published

on

बिलासपुर| अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर 8 सितम्बर को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयेाजन शासकीय देवकीनंदन दीक्षीत कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर में किया जा रहा है।   जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के जिला परियोजना अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित होकर अपनी सहभागिता देंगे। कार्यक्रम में साक्षरता रैली के पश्चात विद्यालय प्रांगण में ‘‘पढ़व कतको बेर कोनो मेर’’ की थीम पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।.


कार्यक्रम में सांसद अरूण साव, संसदीय सचिव एवं तखतपुर विधायक रश्मि सिंह, विधायक धरमलाल कौशिक, शैलेष पाण्डेय, रजनीश सिंह, रेणु जोगी, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, नगर निगम सभापति शेख नजरूद्दीन, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, योग आयोग के सदस्य रविन्द्र सिंह ठाकुर, मछुवा कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेन्द्र धीवर, शिक्षा समिति अध्यक्ष एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष हेमकुंवर अजीत श्याम सहित कलेक्टर सौरभ कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा का परिणाम 25 जुलाई को घोषित होगा


इस अवसर पर साक्षरता कार्यक्रम में विशेष योगदान देने वाले अधिकारी कर्मचारी, जिन्होेंने मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य किया है, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही नव साक्षर व्यक्तियों व स्वयंसेवी शिक्षकों व ऐसे विद्यालय जिन्होंने जो पूर्व में साक्षरता सप्ताह का आयोजन कर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान अर्जित किया, उन्हें भी सम्मानित किया जायेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: पुलिस महकमे में फेरबदल, दो निरीक्षक और दो उप निरीक्षक का हुआ तबादला
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बॉस ने ऑफिस में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवती का बनाया अश्लील वीडियो, फिर किया दुष्कर्म...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: घने अंधेरे के बीच दीवार फांद कर फरार हुए कैदी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending