Connect with us

छत्तीसगढ़

शराब में जहर मिलाकर हत्या करने वाले आरोपीयों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार

Published

on

🔹 शराब में जहर मिलाकर हत्या करने वाले आरोपीयों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार

🔷 घटना कारित करने वाले 02 आरोपीयों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

🔷 मृतक को मछली मारने के बहाने ले जाकर, गोवा शराब में जहर डालकर पिलाने से हुई मौत

बिलासपुर पुलिस गंभीर अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर हत्या के आरोपियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करने निर्देशित किए जाने पर बांध में मछली मारने के बहाने गोवा शराब में जहर डालकर पिलाने वाले 02 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही।

थाना कोटा के मार्ग जांच दौरान प्रार्थीया किरण डाहिरे के द्वारा लिखित आवेदन थाना प्रभारी कोटा के नाम से दिया, जिसमें उसके पति जीवन लाल डाहिरे की मृत्यु दिनांक 12.05.2023 को प्रातः 07.00 बजे लोकबंद बांध में श्रवण बंजारे के साथ मछली मारने गया था। श्रवण बंजारे के घर एक अज्ञात व्यक्ति मछली खरीदने आया था, जो अपने साथ में एक पाव गोवा अंग्रेजी शराब लाया था, जिसे पीने के लिए मृतक जीवनलाल डाहिरे को दिए तो श्रवण बंजारे अपने घर से कांच का गिलास धो कर दिया, जिसमें आधा पाव गोवा शराब को उसका पति जीवनलाल डाहिरे ने पिया, शराब पीते ही जीवन लाल का तुरंत तबियत बिगड़ जाने पर सूचक को जानकारी होने पर अपने पति को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टर साहब द्वारा चेकप करने पर मृत्यु होना बताया। कि सूचक के संदेश पर उस अज्ञात व्यक्ति द्वारा शराब में कुछ जहरीले पदार्थ मिलाकर दिया है या मछली मारते समय कोई जहरीला कीड़ा काटने से मृत्यु हो गया है की रिपोर्ट पर मर्ग इंटीमेशन चाक कर जांच कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण में विवेचना दौरान अपराध धारा सबूत पाए जाने पर आज दिनांक 09.04.2024 को प्रकरण के नामजद आरोपी श्रवण बंजारे एवं राजेंद्र कुमार अनंत को तलब कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर दिनांक घटना समय को घटना कारित करना स्वीकार किया गया, जो प्रकरण में मृतक जीवनलाल डाहिरे को शराब में जहर मिलाकर देने वह साक्ष्य छिपाना पाए जाने से प्रकरण में धारा 201 भा.द.वी. जोड़ी जाकर प्रकरण के आरोपीगण 01.श्रवण बंजारे पिता स्व. चैतराम बंजारे उम्र 42 साल साकिन लोकबंद थाना कोटा 02. राजेंद्र कुमार अनंत पिता स्व. भागवत उम्र 40 साल साकिन लोकबंद थाना कोटा जिला बिलासपुर के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से आज दिनांक 09.04.2024 को विधिवत‌् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजी जाती है। पुलिस अधीक्षक ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर और ग्रामीण तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय थाना प्रभारी रजनीश सिंह और स्टाफ़ की सराहना की है ।

यह भी पढ़ें   बरसात में आंखों का रखें खास ख्याल : एलर्जिक कन्जक्टिवाइटिस होने पर हो सकती है खुजली, आंखों से पानी आना और सूजन जैसी समस्याएं

हत्या करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रजनीश सिंह, प्र.आर. रमेश आदिले, आर.भोप साहू, चंदन मानिकपुरी का सराहनीय योगदान है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कबाड़-पर-बिलासपुर-पुलिस अधीक्षक जनेश सिंह के द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिजली चोरी के आंकड़ों ने बढ़ाई CSPDCL की परेशानी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मोबाईल लूट एवं वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending