छत्तीसगढ़
क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले फरार आरोपियों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

♦️ मामूली पारिवारिक विवाद पर आरोपियों ने किया था मारपीट।
♦️ धारा 307 भादवि जैसे 10 वर्ष से अधिक सजा वाले गंभीर धारा में अपराध दर्ज
♦️ घटना के बाद से फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।
♦️ प्रकरण में एक अन्य आरोपी है फरार, जिसकी शीघ्र की जायेगी गिरफ्तारी।
नाम आरोपी
- श्रीमति प्रभा खरे पति जयनारायण खरे उम्र 35 वर्ष साकिन नगोई थाना सरकण्डा।
- विक्रम घोसले पिता स्व. राजकुमार घोसले उम्र 20 वर्ष साकिन मड़ई थाना सीपत।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शिवनारायण खरे पिता स्व. विदेशी लाल खरे निवासी ग्राम नगोई थाना सरकण्डा ने दिनांक 06.01.2024 को रिर्पोट दर्ज कराया कि घटना दिनांक की सुबह उसका बड़ा भाई जयनारयण खरे और भाभी प्रभा खरे खाना बनाने की बात पर आपस में विवाद हो रहे थे। उसी समय भाभी प्रभा खरे के भाई अनिल घोसले, विक्रम घोसले आये और मेरी बहन से विवाद करते हो कहकर गाली गुप्तार करते हुये इसकी भाभी प्रभा खरे एवं उसके भाई अनिल घोसले, विक्रम घोसले तीनो मिलकर प्रार्थी के भाई जयनारायण खरे को हाथ मुक्का लात से मारपीट किये हैं,
जो अस्पताल में भर्ती है। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर प्रथम दृष्टिया अपराध धारा 294, 506, 323, 34 भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया, दौरान विवेचना के प्रकरण में आहत जयनारायण सूर्यवंशी के मेडिकल दस्तावेज के आधार पर धारा 307 भा द वि जोड़ी गई और घटना के संबंध में सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिनके निर्देशानुसार आरोपियों की पता तलाश की जा रही थी जो घटना बाद से अपने सकुनत से फरार हो गये थे।
जिनकी लगातार पतासाजी की जा रही थी कि दिनांक 22.07.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि आरोपिया प्रभा खरे व विक्रम घोसले चिंगराजपारा में अपने रिस्तेदारी में आये हैं। उक्त सूचना के संबंध में तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी (सरकडा) श्री सिद्धार्थ बघेल को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपिया प्रभा खरे एवं विक्रम घोसले को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण के अन्य आरोपी अनिल घोसले अभी फरार है जिसकी पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी की जावेगी।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, विपक्ष ने किया वॉकआउट
-
Uncategorized2 hours ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized2 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized3 days ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
-
Uncategorized5 days ago
PM Fasal Bima Yojana 2026 : आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी, जानिए कैसे करें आवेदन
