Connect with us

छत्तीसगढ़

चाकू तलवार लहराकर आने जाने वालो नागरिको के परेशान करने वाले आरोपियो पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

Published

on

आरोपियो के कब्जे से 04 नग चाकू एवं मौके से 14 नग मोटर सायकल जप्त किया गया
04 आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

नाम आरोपी –
01.रोशन मंडावी पिता अनिल मंडावी उम्र 21 साल निवासी साई मंदिर के पास सिरगिटटी
02.राज मिश्रा उर्फ बिटटू पिता दिलीप मिश्रा उम्र 23 साल निवासी ग्राम कोरमी ग्रीन कालोनी वार्ड नंबर 01 सिरगिटटी
03.सूजल खैरवार पिता राजकुमार खैरवार उम्र 20 साल निवासी नयापारा संतोषी मंदिर वार्ड नंबर 12 सिरगिटटी
04.ओम दिवाकार पिता कन्हैया दिवाकर उम्र 19 साल निवासी कोरमी रोड सिरगिटटी

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16.10.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि मैट्रिक चैक सिरगिटटी के पास 15 से 20 लडके जन्मदिन की पार्टी मना रहे तथा हाथ मे चाकू तलवार लहराते हुये आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहे है जिससे आसपास के लोगो मे भय व्याप्त है कि सूचना पर तत्काल थाना सिरगिटटी पुलिस द्वारा मौके पर पहुचक रेड कार्यवाही किया |

यह भी पढ़ें   मैग्नेटो माल चौक के पास देर रात तक पान सेंटर खुला रखकर गुटखा, सिगरेट, कोलड्रिंक आदि बिक्री करने वाले को नगर निगम दस्ते के साथ कराया गया सील बंद ।

जहा पुलिस को देखकर कुछलोग भागने लगे एवं मौके से 04 व्यक्तियो को सावधानी पूर्वक पकडा गया तथा चारो व्यक्तियो से धारदार चाकू जप्त कर मौके से 14 नग मोटर सायकल जप्त कर आरोपियो के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक विजय चौधरी , प्र.आर विरेन्द्र धनकर आरक्षक ,दीपक केरकेट्टा, प्रकाश तिवारी,रवि शर्मा,रौनक पाण्डेय , श्याम कुमार साहू ,मनोज बघेल, पवन बंजारे, की अहम भूमिका रही।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में 185 पुलिसकर्मी ASI से बने SI, DGP डीएम अवस्थी ने जारी किया आदेश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   भिलाई न्यूज: कोरोना जैसी महामारी से हर वर्ग झूझ रहा है- दया सिंह; बोल बम सेवा समिति की ओर से तृतीय लिंग समुदाय को भरपूर राशन वितरित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बड़ी खबर: एक परिवार के 3 लोगों को हाथियों ने कुचलकर मारा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending