Connect with us

छत्तीसगढ़

क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले फरार बदमाश पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

avatar

Published

on

♦️ पारिवारिक विवाद पर अपने सास के साथ मारपीट कर चाकू से किया वार।

♦️ बीएनएस की धारा 109 जैसे 10 वर्ष से अधिक सजा वाले गंभीर अपराध किया गया दर्ज।

♦️ घटना कारित कर आरोपी हो गया था फरार।

♦️ आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।

नाम आरोपी अमन मिश्रा पिता भोजराम मिश्रा उम्र 27 वर्ष साकिन क्वार्टर नं सी/119 यदूनंदन नगर तिफरा थाना सिरगि‌ट्टी जिला बिलासपुर।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया तारिणी शुक्ला पति स्व. राकेश शुक्ला उम्र 57 वर्ष निवासी जोरापारा सरकण्डा ने दिनांक 31.07.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2020 में इसकी पुत्री का विवाह अमन मिश्रा के साथ हुआ है। जिनके एक लड़की ढाई वर्ष एवं एक लड़का 8 माह का है। दामाद अमन मिश्रा शराबी प्रवृत्ति का है, जो आये दिन प्रार्थिया की पुत्री के साथ विवाद कर मारपीट करता है। जिससे तंग होकर तीन महीने पहले वह मायके जोरापारा सरकण्डा आई थी। दिनांक 31.07.2024 को अमन मिश्रा लड़की को लेने के लिए जोरापारा आया और लड़की को साथ चलने के लिए विवाद करने लगा।

यह भी पढ़ें   धमतरी जिले में 273 लोक सेवा केन्द्रों के जरिए तीन लाख 557 आवेदनों का हुआ निराकरण

इसी बीच वह अपने 8 माह के लड़के को जमीन में पटक कर मार दूंगा कहने लगा जिसे इसकी लड़की दोनों बच्चों को बीच बचाव करने लगी तब दामाद अमन मिश्रा हाथ में धारदार चाकू लेकर तारिणी शुक्ला को ही खत्म कर देता हूं कहते हुये अश्लील गाली गलौच कर हत्या करने के नियत से गर्दन में वार किया जिससे बचने के लिए हाथ से बचाव की जिससे दोनो हाथ में चोट आई है।

झगड़ा विवाद सुनकर आसपास के लोग आकर बीच बचाव किए जिससे दामाद मौके से भाग गया। प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (मापुचे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें   धमतरी: आदमखोर तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद

जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपी की पता तलाश कर आरोपी को उसके सकुनत में घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

blog

Bilaspur के नामी LCIT Group of Institutions का छात्रों के साथ भयानक फर्जीवाड़ा : वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!

avatar

Published

on

LCIT Group of College bilaspur

बिलासपुर: LCIT Group of Institutions – Bilaspur, जो हर साल एडमिशन के दौरान बड़े-बड़े वादे और लुभावने दावे करता है, उसकी सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। दावा किया जाता है कि यहां आधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा — लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

बारिश आई, लैब्स ने छलनी बनकर स्वागत किया!
हमें मिले वीडियो में कॉलेज की लैब्स से टपकती छतें साफ़ दिखाई दे रही हैं। जहां स्टूडेंट्स को मशीनों के साथ प्रैक्टिकल करना चाहिए था, वहां अब पानी से बचने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियाँ रखी जा रही हैं। सवाल ये उठता है कि जब प्रयोगशालाएं ही सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा कितनी सुरक्षित होगी?

यह भी पढ़ें   धमतरी : स्कूलों में दसवीं एवं बारहवीं की क्लासेस 02 अगस्त से, जिला शिक्षा अधिकारी ने शासन के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

फैकल्टी? बस कागज़ों पर!
सूत्रों के अनुसार, यहां कई फैकल्टी सदस्य केवल ऑन पेपर मौजूद हैं। यानी नाम तो है, पर काम में कहीं नजर नहीं आते। छात्रों का कहना है कि कई विषयों की क्लास ही नियमित नहीं होती।

इंजीनियरिंग प्रिंसिपल भी सिर्फ नाम के!
कहा जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रिंसिपल भी फुल टाइम नहीं है, बल्कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए कागजों पर मौजूद हैं। यह छात्रों के भविष्य के साथ खुला मज़ाक है।

स्टाफ की नियुक्ति पर भी सवाल
बताया जा रहा है कि अधिकांश स्टाफ या तो यहीं के पुराने छात्र हैं या फिर अन्य कॉलेज से किसी वजह से हटाए गए लोग हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग जाता है।

यह भी पढ़ें   सीएम बघेल आज कोरबा और जांजगीर-चांपा जिले को देंगे 226 करोड़ 96 लाख के विकास कार्यों की सौगात

🎙 बिलासपुर के इस संस्थान की मार्केटिंग चमचमाती है, लेकिन हकीकत में ढहती छतें, दिखावटी स्टाफ और खोखले दावे छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज़रूरत है कि शिक्षा को सिर्फ व्यापार न बनाकर, जिम्मेदारी समझा जाए

Continue Reading

छत्तीसगढ़

CG News: सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, घने जंगलों से भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद

avatar

Published

on

बीजापुर के कोमटपल्ली के जंगलों से जवानों ने भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद किया है। घने जंगल में पहाड़ों के बीच नक्सलियों ने सामग्री छुपाकर रखा था।

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद किया है। नक्सलियों ने कोमटपल्ली जंगल-पहाड़ में बड़े चट्टानों के बीच हथियार और अन्य सामान छुपा कर रखा था। जिसे सर्चिंग के दौरान जवानों की संयुक्त टीम ने बरामद किया है।

बरामद किए गए सामग्रियों में गैस वेल्डिंग मशीन मय नोजल, आक्सीजन सिलेण्डर, गैस वेल्डिंग में उपयोग आने वाला पावडर- 8 डिब्बा, इन्वर्टर- 1 नग, स्टेबलाईजर 5 नग, स्टील कंटेनर 3 नग, कमर्सियल मोटर 3 नग, ब्लोवर(धौकनी मशीन)- 2 नग, ग्लेण्डर मोटर- 1 नग, वेल्डिंग राड 200 नग, टुकड़ा लोहे का राड छोटा बड़ा 3- 3 नग, खाली मैग्जीन 3 नग, इलेक्ट्रिक स्वीच- 65 नग, रायफल सिलिंग -08 नग और 2 नग पोच शामिल है।

यह भी पढ़ें   धमतरी जिले में 273 लोक सेवा केन्द्रों के जरिए तीन लाख 557 आवेदनों का हुआ निराकरण
Continue Reading

छत्तीसगढ़

निर्देश के बाद भी लापरवाही: धड़ल्ले से जल रही पराली, प्रदूषण बढ़ने का मंडरा रहा खतरा

avatar

Published

on

नगरी में रबि फसल की तैयारी के लिए किसान लगातार खेतों में पराली को आग के हवाले कर रहे हैं। जिसके चलते प्रदूषण का खतरा मंडरा रहा है।

छत्तीसगढ़ के नगरी के किसान इन दिनों रबि फसल की तैयारी में जुट गए हैं। इसी के साथ खेतों में लगातार पराली जलाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। किसान लगातार खेतों में पराली को आग के हवाले कर रहे हैं जिसके चलते प्रदूषण का खतरा मंडरा रहा है। वहीं इन किसानों को पराली जलाने से रोकने वाला भी कोई नहीं है।

दरअसल, जिला प्रशासन ने पैरादान करने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी किसान लगातार पराली को आग के हवाले कर रहे हैं। जिसके कारण प्रदूषण फैलने की संभावना बढ़ गई है। नगरी सिहावा के आसपास के गांव के अधिकतर किसान पैरा में जलाते हुए नजर आ रहे है। वहीं विभागीय अधिकारी का उदासीनता के चलते भी किसान बेख़ौफ़ होकर पराली जला रहे हैं।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: भाजपा का संगठन चुनाव,मंडल अध्यक्ष 45 और जिलाध्यक्ष 60 साल से ज्यादा का नहीं चलेगा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending