छत्तीसगढ़
चोरी के मामले में बिलासपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
जिला बिलासपुर (छ.ग.), दिनांक 21.02.2024
चोरी के मामले में बिलासपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
थाना तोरवा क्षेत्र में कोयला व्यापारी के घर घटित चोरी सहित कुल 04 मामलों का
खुलासा
02 शातिर चोर व चोरी का सामान खपाने में शामिल महिला गिरफ्तार
चोरी के रकम से खरीदा गया 01 स्कूटी जप्त
सोने एवं चांदी के आभूषण कीमती लगभग 15 लाख रूपये बरामद
थाना तोरवा क्षेत्र में घटित चोरी के मामले में बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 16-17.02.2024 के दरम्यानी रात देवरीखुर्द थाना तोरवा निवासी आकाश सिंघल के मकान में घटित चोरी सहित कुल 04 मकानों में चोरी करने वाले शातिर चोर पका उर्फ प्रकाश जेम्स एवं उसके साथी ओम प्रकाश को इस मामलें में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पका उर्फ प्रकाश जेम्स द्वारा चोरी में प्राप्त सोने, चांदी के आभूषणों को बाजार में खपाने में प्रकाश जेम्स की मां इंदू साहू द्वारा सहयोग किया जाता था ,इसलिये इंदू साहू नामक महिला को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। चोरी से प्राप्त रकम से आरोपी पका उर्फ प्रकाश जेम्स 01 होण्डा एक्टिवा स्कूटी खरीदा था , इस मामले में स्कूटी भी जप्त किया गया है। कुल 04 मामलों में चोरी किये गये सोने, चांदी के आभूषण जप्त किये गये हैं जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 15 लाख रूपये हैं।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस अधीक्षक के पद पर पदभार ग्रहण करने के पश्चात् जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना व चैकी प्रभारियों का मीटिंग लेकर निर्देश जारी किये गये हैं। सम्पत्ति संबंधी अपराधों के मामलें में शामिल अपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही एवं अपराधों की रोकथाम हेतु जिले में अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग पाईंट निर्धारित कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही बाहर से आकर ठहरे हुये डेरा वाले/फेरीवालों, संपत्ति संबंधी मामलों में पूर्व में जेल से रिहा हुये अपराधियों के संबंध में जांच कर वर्तमान में सक्रियता संबंधी जानकारी इकट्ठा कर सभी अपराधियों का बायोडाटा तैयार किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से प्राप्त निर्देश के पालन में अपराधिक पृष्ठभूमि एवं संदिग्ध चरित्र के व्यक्तियों पर निगाह रखा जा रहा था, देवरीखुर्द अटल आवास निवासी पका उर्फ प्रकाश जेम्स एवं ओम प्रकाश के बारे में मुखबिरों से सूचना मिल रही थी कि दोनों संदिग्धों के जीवन शैली में काफी बदलाव देखा जा रहा है, जो मंहगे-मंहगे कपड़ों का उपयोग एवं खाने-पीने में पैसा खर्च कर रहें है। इसी बीच दिनांक 16-17.02.2024 के दरम्यानी रात देवरीखुर्द थाना तोरवा निवासी आकाश सिंघल के घर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना घटित की गई थी।
इस मामले के जांच दौरान सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर 02 संदेहियों पका उर्फ प्रकाश जेम्स निवासी देवरीखुर्द एवं ओम प्रकाश निवासी देवरीखुर्द के रूप में पहचान हुआ था। संदेही पका उर्फ प्रकाश जेम्स एवं ओम प्रकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि आरोपी पका उर्फ प्रकाश जेम्स अपने साथी ओम प्रकाश के साथ मिलकर कुल 04 मकानों में ताला तोड़कर चोरी किया है। चोरी से प्राप्त सोने, चांदी के आभूषण को बाजार में खपाने हेतु अपने मां इंदू साहू को दिया है। आरोपी पका उर्फ प्रकाश जेम्स, उसके साथी ओम प्रकाश एवं आरोपिया इंदू साहू के कब्जे से चोरी किये गये सोने, चांदी के आभूषण एवं स्कूटी का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 15 लाख रूपये है।
आरोपीगण द्वारा पूछताछ में बताया गया कि इनके द्वारा दिनांक 08.09.23 को मुन्ना होटल गली देवरीखुर्द में प्रार्थिया अनिता शर्मा के मकान में, दिनांक 27.11.23 को शारदानंद देवरीखुर्द में अमृत लाल यादव के मकान में, दिनांक 04.02.2024 को देवरीखुर्द कृष्णानगर निवासी शैलेन्द्र श्रीवास्तव के मकान में एवं दिनांक 16-17.02.2024 को हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी देवरीखुर्द आकाश सिंघल के मकान में चोरी किया गया है। उक्त चोरी के संबंध में थाना तोरवा में अप.क्र. 465/2023, 629/2023, 54/2024 एवं 63/2023 धारा 457, 380 भादवि के तहत् अपराध पंजीबद्ध है। सभी मामलों में आरोपीगण को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है।
उपरोक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली पूजा कुमार, नोडल अधिकारी साईबर सेल उप पुलिस अधीक्षक कृष्णा कुमार पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना तोरवा निरी. अंजना केरकटा, उनि. दिनेश पुरेना, सउनि विदेशी साहू, भरतलाल राठौर प्रआर. साहेब अली, आर. अजय शर्मा, किशन लाल, लक्ष्मी कश्यप, उदय पटेल, म.आर. इरफानी, एसीसीयू प्रभारी उनि. कृष्णा साहू, सउनि शोभनाथ यादव, प्रआर. बलबीर सिंह, देवमुन पुहुप, आर. सरफराज, निखिल जाधव, सुरेन्द्र सिंह पोर्ते, सत्या पाटले, तरूण केश्रवानी, विरेन्द्र गंधर्व, बोधुराम, प्रशांत सिंह, संतोष यादव म.आर. शकंुतला साहू का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपीगण का नाम –
- पका उर्फ प्रकाश जेम्स पिता लाजरस जेम्स उम्र 19 वर्ष निवासी अटल आवास
देवरीखुर्द थाना तोरवा जिला बिलासपुर - ओम प्रकाश नेताम पिता सतीश नेताम उम्र 19 वर्ष निवासी अटल आवास
देवरीखुर्द थाना तोरवा जिला बिलासपुर - इंद्राणी उर्फ इंदू साहू पिता राम अवतार साहू उम्र 40 वर्ष निवासी राजीव गांधी
चैक थाना सिविल लाईन, जिला बिलासपुर
news
बिलासपुर को मिली नई सौगात

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।
यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।
कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।
ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”
news
अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।
श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।
हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।
पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।
news
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा बबीता अग्रवाल को मिला राष्ट्रीय अग्र ज्योति अलंकरण सम्मान

सबसे अग्रणी संस्था में अहम भूमिका सामाजिक कार्यों से लेकर महिला सशक्तिकरण में अहम योगदान के लिए हुई सम्मानित
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह में डॉक्टर रमन सिंह के हाथों मिला सम्मान
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह 28 अगस्त को एस एन पैलेस रायपुर में सम्पन्न हुआ इस समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 18 विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। इस राष्ट्रीय अलंकरण समारोह में पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना चुकी प्रदेश की सबसे अग्रणी संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा रायपुर निवासी श्रीमती बबीता अग्रवाल को अग्र ज्योति अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आपको बता दे कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के अध्यक्षा के रूप में बबीता अग्रवाल ने अनेकों सामाजिक गतिविधियों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है इनके इस दायित्व में इन्होंने पूरे प्रदेश में महिला समूहों में एक अलग अलख जगाई है। एवं आज के समय में हेल्पिंग हैंड्स क्लब की महिला विंग में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल है। विगत दिनों राखी विथ रक्षक का महा आयोजन राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में किया गया था जो अपने आप में एक इतिहास के पन्ने में दर्ज हो गया। जिसमें हजारों रक्षक देश के जवानों को हेल्पिंग हैंड्स की बहनों ने रक्षासूत्र बांधा था। बबीता अग्रवाल शुरू से ही सामाजिक कार्यों में निस्वार्थ भाव से लोगो की मदद करने में दूसरों का दर्द दूर करने में सामाजिक बुराइयों को नष्ट करने में आगे रहती है। वही बबीता अग्रवाल ने बताया कि यह सम्मान उनके जीवन में एक नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के फाउंडर एवं प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है अंकित अग्रवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मानवसेवा माधवसेवा का साक्षात् उदाहरण जीवन में उतारा है जिस वजह से आज वो इस मुकाम पर है। एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एक एनजीओ नहीं एक परिवार की तरह रहता है एवं कार्य करता है। उन्होंने आगे कहा कि अग्रवाल समाज के वरिष्ठ विधायक संपत अग्रवाल, अशोक सियाराम अग्रवाल,सुनील रामदास अग्रवाल,रमेश अग्रवाल , मनोज गोयल, अशोक मोदी , योगेश अग्रवाल हमेशा उनके प्रेरणाश्रोत रहे है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि हेल्पिंग हैंड्स महिला विंग की उनके साथीगण बहने हमेशा ही उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर अग्रणी होकर कार्य करती है एवं यह मेरा नहीं मेरी पूरी टीम का सम्मान है यह सम्मान में अपनी पूरी टीम को समर्पित करती हु। साथ ही में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का इस पल के लिए इस सम्मान के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त करती हु।
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक डॉ रमेश अग्रवाल मनोज गोयल, अध्यक्ष अंकित अग्रवाल,उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा तरुण अग्रवाल, अमित केडिया , रजत अग्रवाल , उदित अग्रवाल , विवेक श्रीवास्तव, रिंकू केडिया ,भारती मोदी,सुनीता पांडे, ज्योति अग्रवाल, पूजा छाबड़ा, एकता मलिक , अल्पना शर्मा , अंकुर अग्रवाल, मयंक जैन ,सुमित अग्रवाल,राकेश बोथरा,सुकुमार चटर्जी, अनामिका मिश्रा ,सेजल खंडेलवाल एवं अन्य सभी सदस्यों ने बबीता अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।
देश5 years agoTMC की जीत के बाद बंगाल में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्याओं से कांप उठा देश, देखें Video
क्राइम5 years agoRaipur Sex Racket: राजधानी रायपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, कमरे के अंदर जाते ही पुलिसवालों के उड़े होश
क्राइम5 years agoपति ने बनाया पत्नी का Sex Video और जीजा को भेजा, हवसी जीजा ने भी किया कई बार बलात्कार, जीजा छत्तीसगढ़ में VIP बटालियन में है PSO!
क्राइम5 years agoकिराएदार के साथ पत्नी मना रही थी रंगरेलियां, पति ने पत्नी और उसके आशिक को दी दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़5 years agoChhattisgarh: चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में 2 गिरफ्तार, Porn Video डाउनलोड कर करते थे शेयर
क्राइम5 years agoजिस्म की हवस में पागल हुई Chhattisgarh की महिला! प्रेमी संग मिलकर पति की दर्दनाक हत्या
मनोरंजन5 years agoRadhe Full Movie Leaked For Free Download| सलमान खान की Radhe Movie हुई लीक
छत्तीसगढ़5 years agoसहायक ग्रेड 3 सहित इन पदों पर निकली भर्ती, 75000 रुपए मिलेगी सैलरी, 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन

































