Connect with us

छत्तीसगढ़

Bilaspur News: शुभम विहार में तलवार लेकर, डराने वाले आरोपी के विरूद्व ,सिविल लाईन पुलिस द्वारा’ किया गया आर्म्स एक्ट की कार्यवाही,

Published

on

थाना सिविल लाईन District Bilaspur (छ.ग.)

शुभम विहार में तलवार लेकर डराने वाले आरोपी के विरूद्व सिविल लाईन पुलिस द्वारा किया गया आर्म्स एक्ट की कार्यवाही, आरोपी के कब्जे से 22 इन्च लम्बी तलवार किया गया जप्त,आरोपी द्वारा प्रार्थी के घर के सामने कर रहा था

‘तलवार लेकर गाली गुप्तार, नाम आरोपी – अनुराग वर्मा पिता संजू वर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी लाल खदान चैक तोरवा बिलासपुर।

विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी नीलेश अखियानिया पिता स्व. रसिक लाल उम्र 49 वर्ष निवासी बी-9 ओम जोन शुभम विहार बिलासपुर द्वारा थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य के समक्ष एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाँक 07.01.2024 के सुबह 09.30 से 10.30 बजे के बीच प्रार्थी के घर के सामने आकर एक शख्य प्रार्थी का नाम लेकर गाली गलौच कर रहा था।

यह भी पढ़ें   अब घर बैठे बनेगा PAN कार्ड! राज्य सरकार के चार साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने दी नई सौगात

जब प्रार्थी घर से बाहर निकला तो आरोपी द्वारा तलवार लेकर प्रार्थी के ऊपर हमला करने दौड़ा तब प्रार्थी भागकर मोबाइल से पडोसी एवं घर मालिक को बाहर बुलाया की उक्त रिपोर्ट से पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह को तत्काल अवगत कराया गया।

जिनके द्वारा उक्त व्यक्ति को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने निर्देश दिए उक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाईन संदीप पटेल (भा.पु.से.), के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य द्वारा थाना पेट्रोलिंग एवं डायल 112 के माध्यम से उक्त आरोपी को घेराबंदी कर मय तलवार के अभिरक्षा में लेकर थाना लाये जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम अनुराग वर्मा पिता संजू वर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी लाल खदान चैक तोरवा बिलासपुर का रहने वाला बताया।

यह भी पढ़ें   सांसद सरोज पांडेय हुईं घायल, ICU में चल रहा इलाज

प्रार्थी केे उक्त रिपोर्ट पर आरोपी अनुराग वर्मा के थाना सिविल लाईन में धारा 294 506 भादवि. 25 27 आम्र्स एक्ट का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कल से शुरू होंगे रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सेमेस्टर एग्जाम, उत्तरपुस्तिका वितरण आज से शुरू
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : सरकारी अस्पताल में चार नवजातों की मौत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: राज्यपाल का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, क्रिप्टोकरेंसी को लेकर किया गया पोस्ट
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending