Connect with us

छत्तीसगढ़

Bilaspur News: पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा ली गयी समीक्षा बैठक, विजिबल और विजिलेंट पुलिसिंग हेतु दिए गए निर्देश,

Published

on

वर्ष 2023 में अपराध निकाल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारियों का किया गया उत्साहवर्धन।

अपराध रोकथाम एवं कमी के प्रभावी घटक के रूप में महत्वपूर्ण रहा “निजात” अभियान।

आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में भी दिए गए निर्देश।

पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष सिंह (भापुसे) द्वारा अपराध समीक्षा बैठक पुलिस लाईन स्थित बिलासागुड़ी में आयोजित की गयी थी। मीटिंग में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा माननीय गृहमंत्री महोदय एवं पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा दिए गए विभिन्न दिशानिर्देशों से अवगत कराया गया।

बैठक में माननीय गृहमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक महोदय की मंशानुरूप विजिबल एवं विजिलेंट पुलिसिंग, नशे पर रोक लगाने, विवेचना का स्तर बढ़ाने, डीजे एवं ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण एवं अन्य निर्देश सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थानाधिकारियों की दिए गए।

जिले में वर्ष 2023 में कुल 12902 अपराध कायम किए गए थे तथा पिछले वर्षों के 1652 अपराध पेंडिंग थे। इसके विरुद्ध वर्ष में कुल 13200 अपराधों का निराकरण किया गया और इस प्रकार वर्षांत में जिले में कुल लंबित प्रकरणों का प्रतिशत 7.2% रहा। इस उपलब्धि हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें   रायपुर और बीरगांव नगर निगम क्षेत्र में हवा की क्वालिटी सुधारने अब लगाए जाएंगे स्माॅग टावर

इस उपलब्धि में शहरी थानों में सरकंडा, सिविल लाइन, तोरवा, सकरी और ग्रामीण थानों में हिर्री, कोटा और रतनपुर के थाना प्रभारियों ने उत्कृष्टता का परिचय दिया।
बैठक में कैलेंडर वर्ष 2023 में “निजात” अभियान के कारण अपराध में हुई कमियों के बारे में भी अवगत कराया।

2023 में निजात अभियान के फलस्वरूप, IPC के अंतर्गत कुल पंजीबद्ध अपराधों में 20% की कमी आयी है। अवैध नशे के विरुद्ध इस जागरूकता अभियान को और अधिक सजगता एवं व्यापकता से संचालित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि इस वर्ष भी नशे के प्रभाव से होने वाले अपराधों में और अधिक कमी लाई जा सके।

इसके लिए जिले में अवैध शराब, गांजा, हुक्का एवं अन्य नशे के सामानों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की गयी, लोकसभा चुनाव में बूथों में सुरक्षा का अपेक्षित स्तर, बाहर से आने वाले सुरक्षाबलों के ठहरने की व्यवस्था तथा विधानसभा चुनाव से भी बेहतर ढंग से लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराने के लिए निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें   जांजगीर-चांपा: 3 साल का बच्चा गिरा खौलते पानी में, 70 प्रतिशत झुलस चुके बच्चे को उपचार के लिए भेजा गया बिलासपुर

लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए की जाने वाली प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों के लिए भी आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए,बिलासपुर जिला ट्रैफिक इंफोर्समेंट के आधार पर वर्ष 2023 में राज्य में अव्वल नम्बर पर रहा।

इससे प्रोत्साहित होकर यातायात प्रबंधन हेतु और अधिक सजगता से कार्य करने हेतु भी निर्देश दिए गए। आगामी समय में ITMS (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) के अधिकाधिक उपयोग से ई-चालान की कार्यवाहियों को बढ़ाने तथा ट्रैफिक व्यवस्था बिगाड़ने वाले चालकों एवं दुकानदारों पर कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए।

उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (IUCAW) गरिमा द्विवेदी, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) संदीप पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) पूजा कुमार सहित जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, सभी थाने एवं चौकी के प्रभारी उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   पत्नी छोड़कर चली गई मायके, तो फंदे पर झूल गया पति
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: सिलगेर में ग्रामीणों के धरना प्रदर्शन के कारण तेजी से बढ़ रहा है कोरोना का ग्राफ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : BJYM के मंडल अध्यक्ष पर चाकू से हुआ जानलेवा हमला
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending