Connect with us

छत्तीसगढ़

Bilaspur News: ‘रात्रि कोनी पेट्रोलिंग टीम द्वारा’ चोरी कर भाग रहे आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा,

Published

on

रात्रि में घर घुसकर चोरी करने का आरोपी कोनी पुलिस द्वारा गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से 40,000/ रुपए के चांदी के जेवरात, बैंक का पासबुक, गाडी का कागजात जप्त

आदतन चोर आरोपी छोटू उर्फ नाना यादव को धारा – 457, 380 भादवि के तहत गिरप्तार कर न्यायिक रिमांण्ड मे भेजा गया

आरोपी छोटू यादव के विरूद्ध थाना सरकंडा में चोरी व अन्य 12 मामले तथा थाना चकरभाटा में चोरी के 02 मामले है पंजीबद्ध

नाम आरोपी:- छोटू यादव पिता स्व मनहरण यादव उम्र 29 वर्ष साकिन लोधीपारा सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर(छ.ग.)

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया दिनांक 06.01.2023 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 05.01.2024 को रात्रि मे 09.00 बजे खाना खाकर अपने परिवार के साथ घर मे सोई थी सुबह करीबन 06.30 बजे सोकर उठी तो देखी तो घर के सामने का उसका लडका जगन्नाथ बंजारे का घर मे ताला लगा था जिसका ताला टूटा हुआ था ।

यह भी पढ़ें   दशहरा उत्सव में शहर के बाहर के लोगों को नहीं दिया जाएगा प्रवेश

घर अंदर जाकर देखी तो घर के दरवाजे लगा ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर रखी दो लोहे की आलमारी का भी ताला टूटा हुआ था आलमारी मे रखे उक्त सामान को अज्ञात चोरी करने की रिपोर्ट पर थाना कोनी मे अप क्र 15/2024 धारा 457,380 आई पी सी पंजीबद्ध किया गया ।

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये थाना क्षेत्र मे पेट्रोलिंग टीम के साथ प्रकरण आरोपी को रात्रि मे गस्त के दौरान संदिग्ध हालत मे मिले जिसे कडाई से पूछताछ किये जाने से जो अपराध घटित करना स्वीकार किया जो आरोपी छोटू यादव को दिनांक 07/01/2024 को विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें   ब्लाइंड मर्डर में सरकण्डा और एसीसीयू पुलिस टीम को मिली सफलता

विदित हो कि आरोपी छोटू यादव के विरूद्ध पिछले कुछ सालों में थाना सरकंडा में 12 प्रकरण तथा थाना चकरभाठा में 02 प्रकरण चोरी तथा अन्य मामले में गिरफ़्तार कर चालानी कार्यवाही की जा चुकी है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि अशोक चौरसिया, प्रधान आरक्षक अरविंद सिंह, आरक्षक प्रकाश तिवारी, शैलेन्द्र साहू, मनीष जायसवाल, नवल तिवारी, जितेंद्र मिश्रा, संतोष साहू का सराहनीय योगदान रहा।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG: होटल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   दस्तावेज की गलत जानकारी तैयार करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending