Connect with us

छत्तीसगढ़

दस्तावेज की गलत जानकारी तैयार करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

Published

on

आरोपी का नाम पता:-
01 अशोक जयसवाल पिता स्वं हीरालाल जयसवाल उम्र 60 साल निवासी ग्राम धनिया थाना
सीपत जिला बिलासपुर*
पूर्व में गिरफ्तारी आरोपी:-
01 भोदूदास मानिपुरी पिता छेदीदास मानिकपुरी उम्र 60 साल निवासी वार्ड नं 42 राधाकृष्ण मंदिर के पास
तोरवा थाना तोरवा बिलासपुर छ0ग0*,
02 सुरेश मिश्रा पिता जी0पी0 मिश्रा उम्र 57 साल निवासी राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा,
03 हैरी जोसेफ पिता लियो जोसेफ उम्र 45 साल निवासीकासिमपारा तोरवा थाना तोरवा जिला बिलासपुर छ0ग0,
04 रामकुमार यादव पिता स्वं शिव प्रसाद यादव उम्र 34 साल निवासी कासिमपारा तोरवा थाना तोरवा जिला बिलासपुर छ0ग0

         --00--

बिलासपुर। प्रार्थी संदीप ठाकुर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ,वर्ष 2015-16 में तहसीलदार बिलासपुर के पद पर पदस्थ था । जिस दौरान ग्राम चिल्हाटी की भूमि ख.नं. 224/3, 232/12 रकबा क्रमशः 4.95, 1.00 एकड़ के संबंध में आवेदक भोंदूदास ने पंजीकृत विक्रय पत्र से विक्रेता गुलाल वल्द सुधवा निवासी गतौरा जिला बिलासपुर से दिनांक 01.05.1976 को क्रय कर काबिज होने के आधार पर एवं ख.नं. 267/18 रकबा 2.00 एकड़ भूमि पूर्व अभिलेखों में अपना नाम दर्ज होने तथा वर्तमान राजस्व अभिलेखों में नाम विलोपित होने से अभिलेख सुधार का आवेदन न्यायालय तहसीलदार बिलासपुर में प्रस्तुत किया था।

यह भी पढ़ें   भारत में सबसे अधिक Chhattisgarh में हुई ब्लैक फंगस से मौंते! अब तक 16 की मौत

प्रकरण में पटवारी प्रतिवेदन एवं अन्य दस्तावेज के आधार पर दिनांक 22.10.2016 को आवेदक के पक्ष में खसरा नंबर 224, 232 रकबा 4.50, 1.00 एकड़ भूमि का अभिलेख दुरूस्ती का न्यायालयीन आदेश पारित किया गया। प्रकरण के संबंध में शिकायत होने पर पुलिस संयुक्त टीम द्वारा जांच की जाकर जांच प्रतिवेदन की समीक्षा कर ग्राम चिल्हाटी, ग्राम लगरा एवं ग्राम मोपका की भूमि के संबंध में अनावेदक भोंदूदास की भूमिका स्पष्ट होने पर भोंदूदास पर अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया है।

संयुक्त जांच टीम के द्वारा जांच में प्रकरण में प्रस्तुत सत्यप्रतिलिपियों को कूट-रचित कर प्रस्तुत किया जाना प्रथम दृष्टया प्रतीत होना पाया है। अतः उक्त आधार पर न्यायालय के समक्ष कूट-रचित दस्तावेज प्रस्तुत कर न्यायालय को गुमराह करते हुए कपट पूर्वक ग्राम चिल्हाटी की भूमि ख.नं. 224, 232 को अपने नाम दर्ज कराने वाले आवेदक भोंदूदास मानिकपुरी पिता छेदी दास मानिकपुरी निवासी मंझवापारा हेमूनगर बिलासपुर तथा उन कूट-रचित दस्तावेजों को तैयार करने वाले संबंधित व्यक्तियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का कष्ट करें। कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

यह भी पढ़ें   रायपुर के धर्म संसद में हुए विवाद की गूंज दिल्ली तक


पु.उ.म.नि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारूल माथुर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जयसवाल के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक स्नेहिल साहू थाना प्रभारी सरकण्डा उत्तम साहू के द्वारा प्रकरण के आरोपीयों के खिलाफ साक्ष्य एकत्र कर आरोपी तत्कालीन पटवारी अशोक जयसवाल पिता स्वं हीरालाल जयसवाल उम्र 60 साल निवासी ग्राम धनिया थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 की संलिप्तता पाये जाने से तलब कर पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार करने से आरोपी को विधिवत् दिनांक 19/08/22 के 13/30 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   दंतेवाड़ा : धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स योजना से जन जन तक सुलभ हो रही सस्ती दवाइयां
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान घायल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : संभागायुक्त डॉ. अलंग ने किया वेबसाईट के नवीन संस्करण का अवलोकन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending