Connect with us

छत्तीसगढ़

भारत में सबसे अधिक Chhattisgarh में हुई ब्लैक फंगस से मौंते! अब तक 16 की मौत

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ब्लैक फंगस के 162 मरीजों की पुष्टि हुई है। रायपुर स्थित एम्स में 126 मरीजों का इलाज चल रहा है। 24 मरीज रायपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

पढ़ें-
नहीं रहे पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ शक्राजीत नायक, कोरोना से जंग जीतने के बाद भी हालत नहीं हुई स्थिर, विधायक प्रकाश नायक के पिता थे

ब्लैक फंगस से पीड़ित 57 मरीजों का हो सफल ऑपरेशन चुका है। अभी तक ब्लैक फंगस से 16 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इसकी पुष्टि की है।

प्रदेश भर में ब्लैक फंगस के दवाओं की कमी है। एम्स और सेक्टर 9 अस्पताल में दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में ब्लैक फंगस मरीजों का इलाज हो रहा है। प्रदेश में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

इससे पहले शुक्रवार को पाटन निवासी 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई है, मरीज युवक में ब्लैक फंगस के लक्षण मिले थे, युवक का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था और AIIMS रायपुर ले जाने की तैयारी चल रही थी। दुर्ग CMHO डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने मौत की पुष्टि की थी।

यह भी पढ़ें   रायपुर में सजेगा बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार, 17 से होगा श्रीरामकथा का आगाज

वहीं कोंडागांव जिले में भी ब्लैक फंगस का मामला सामने आया है, रंधना गांव के ग्रामीण में ब्लैक फंगस के लक्षण दिखे हैं, रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, CMHO डॉ टीआर कुंवर ने पुष्टि की है।इधर धमतरी जिले में भी ब्लैक फंगस का पहला मामला सामने आया है, ब्लैक फंगस के मरीज को रायपुर एम्स रेफर किया गया है।

इसके पहले बिलासपुर में ब्लैक फंगस से एक और मरीज ने दम तोड़ा है। पाली निवासी 52 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई है। सिम्स में 25 मई से भर्ती मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। चार गंभीर मरीजों को रायपुर रेफर किया गया है। सिम्स में 13 मरीजों का इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें   इस शख्स ने पानी की गहराई में उतरकर किया वर्कआउट, वजह जानकर हो जायेंगे हैरान

आपको बता दें विधायक शैलेष पांडेय ने गुरुवार को सिम्स के ब्लैक फंगस वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें जानकारी लगी कि उपचार में उपयोग में आने वाले दवा लाइसोसोमअस खत्म हो चुकी है। वहीं एंफोटरइसिन बी की सिर्फ 55 डोज उपलब्ध हैं। ऐसे में उन्होंने तत्काल ड्रग विभाग को दवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विधायक पांडेय ने कहा कि ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए दवा की कमी नहीं होने दी जाएगी। ड्रग विभाग ने इस संबंध में उन्हें जानकारी दी कि दवाओं की डिमांड पहले ही शासन को भेज दी गई है। जैसे ही इंजेक्शन आ जाएगा, सिम्स में पहुंचा दिया जाएगा। मौजूदा स्थिति में यह इंजेक्शन बाजार में भी उपलब्ध नहीं है।

छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहा ब्लैक फंगस, अब तक 16 की मौत, दवाओं की कमी से जूझ रहे अस्पताल

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: ग्रामीणों ने बीच सड़क पर लगा दी गुरुजी की क्लास, स्कूल जाना छोड़ कर रहे अंडे का व्यापार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   पाकिस्तान रक्षामंत्री के 370 पर बिगड़े बोले, अब पीएम मोदी दे सकते हैं सीधा जवाब
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   अम्बिकापुर: मंत्रियों ने ली अफसरों की क्लास, बोले- अस्पताल को बना रखा है मजाक
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending