Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर में सजेगा बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार, 17 से होगा श्रीरामकथा का आगाज

Published

on

रायपुर: बागेश्वर धाम सरकार के नाम से प्रसिद्ध कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज द्वारा श्रीरामकथा का वाचन अब छत्तीसगढ़वासियों को सुनने को मिलेगा। रायपुर में गुढ़ियारी हनुमान मंदिर ट्रस्ट व आयोजक ओमप्रकाश मिश्रा द्वारा श्रीरामकथा का आयोजन 17 के 25 जनवरी तक कराया जा रहा है। प्रतिदिन दोपहर 1 से 4 बजे तक कथावाचन होगा। वहीं 16 जनवरी को हनुमान मंदिर ट्रस्ट द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो कि गुढ़ियारी काली मंदिर से कथास्थल तक जाएगी। कलश यात्रा के साथ इस नौ दिवसीय कथा का भव्य शुभारंभ होगा। साथ ही बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार भी लगेगा। पंडाल के अंदर भव्य श्रीराम मंदिर का सेटअप लगाया जाएगा। पं. शास्त्री महाराज को जेड प्लस की सुरक्षा दी जाएगी।

20 से 21 जनवरी को लगेगा दिव्य दरबार

कार्यक्रम संयोजक संतोष कुमार सेन ने बताया कि 20 से 21 जनवरी तक दो दिवसीय दिव्य दरबार का आयोजन किया जाएगा। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक दिव्य दरबार में बागेश्वरधाम सरकार श्रद्धालुओं की समस्याओं का समाधान करेंगे। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। महाराज के इस दिव्य दरबार की चर्चा देश-विदेश में भी काफी चर्चित है। कहा जाता है कि बिना पूछे ही लोगों के नाम की पर्ची बनाकर उनकी समस्या एवं समाधान बता देते हैं।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ पर करीब ₹77000 करोड़ का कर्ज हो गया है, 2018 तक कर्ज सिर्फ 39 हजार करोड़ था : रमन सिंह

सवा लाख श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था

गुढ़ियारी स्थित करीब 4 से 5 एकड़ के मैदान में कथा सुनने की व्यवस्था के लिए पंडाल लगाने समेत अन्य कार्य की तैयारी जोरों पर है। 15 जनवरी तक पंडाल लगाने कार्य पूरा कर लिया जाएगा। पंडाल के अंदर झूमर व पंखे लगाए जाएंगे। इसी स्थल पर पूर्व में प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा द्वारा कथावाचन किया गया था। साथ ही लोगों की अधिक भीड़ न हो, इसलिए लोगों के रुकने की व्यवस्था नहीं रखी गई है, हर दिन कथापाठ के समापन होते ही पंडाल को खाली कराया जाएगा।

पांच सौ वॉलिंटियर, तीन द्वार, पार्किंग समेत अन्य व्यवस्थाएं भी

यह भी पढ़ें   CG Weather : राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में देर रात से बारिश, अब बढ़ेगी ठंड

दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसलिए पीने के पानी की व्यवस्था जगह-जगह की जाएगी। साथ ही पार्किंग के लिए पूर्व में जैसी व्यवस्था रखी गई थी, उसी प्रकार से होगी। वहीं पंडाल के पास करीब 150 से अधिक अस्थाई शौचालयों की व्यवस्था की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए पांच सौ वॉलिंटियर की टीम होगी। वहीं श्रद्धालुओं को भोग-प्रसाद भी बांटा जाएगा। पंडाल के अंदर प्रवेश करने 3 द्वार होंगे। वहीं बैठने की अलग-अलग व्यवस्था होगी, जिसमें मीडिया, जनप्रतिनिधियों समेत अन्य लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   अंबिकापुर और कवर्धा के बाद छत्तीसगढ़ के इस जिले में स्कूलों की हुई छुट्टी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   खारून नदी में डूबने से 14 साल की लड़की की मौत
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending