Connect with us

छत्तीसगढ़

CG: होटल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

Published

on

सूरजपुर : शहर में स्थित मद्रास होटल में रात करीब साढ़े ग्यारह बजे भीषण आग लग गई। इससे अफरा तफरी मच गई। मद्रास होटल शहर के बीचों बीच स्थित है जिससे आसपास के इलाके में भी खतरा बना हुआ था, हालांकि आग लगने की जानकारी लगने के बाद तत्काल फायर ब्रिगेड की दो वाहन मौके पर पहुंच गई। इसके बाद से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।

कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू

मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी आग पर काबू पाने कड़ी मशक्कत कर रही है। जबकि सड़क पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है, जिससे राहत कार्य करने में परेशानी भी हो रही है। हालांकि आग कैसे लगी इसका पता फिलहाल नहीं चल पाया है, तो वहीं राहत की बात ये रही की किसी भी जान को किसी तरह का नुकसान नही पहुंचा है। आग के बढ़ते रौद्र रूप को देखते हुए आग बुझाने के लिए तीन जिलों से आठ फायर ब्रिगेड की वाहन मौके पर पहुंच और तकरीबन तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

यह भी पढ़ें   CG Crime: गर्लफ्रेंड ने शादी करने से मना किया तो नाराज हुआ बॉयफ्रेंड, युवती को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान हुई मौत

बचाव कार्य के लिए एएसपी मधुलिका सिंह अपने दल बल के साथ पूरे समय मौके पर डटी रही। जिन्होंने बताया की मद्रास होटल के ऊपरी परिसर में इंडिया महासेल की दुकान में आग लगी थी जिसके बाद तीनों फ्लोर में आग पहुंच गई। हालांकि राहत की बात ये है की आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है बाकी जांच के बाद ही आग लगने के कारणों का पता चल सकेगा।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   यातायात की पाठशाला जागरूकता कार्यक्रम: शहर के 13 जगहों पर 26 कक्षाएं, यातायात के ASP व DSP ने संभाली कमान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की सूची जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   चकरभाठा पुलिस ने टेलर से सरिया चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending