Connect with us

बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस ने END-TO-END एवं FINANCIAL INVESTIGATION के तहत नशा तस्करों पर किया वित्तीय प्रहार

Published

on

बिलासपुर: नशे के अवैध करोबार से बनाई संपत्ति हुई फ्रीज़

  • मिनीबस्ती बिलासपुर की मुख्य नशा तस्कर सरगना गिन्नी जांगडे उर्फ गोदावरी की 35 लाख से अधिक की संपत्ति जप्त
  • एनडीपीएस एक्ट 1985 के अध्याय VA धारा 68F में निहित शक्तीयों का प्रयोग करते हुए की गई जप्ती कार्यवाही
  • अन्य आरोपियो की चल अचल सम्पत्ति की जानकारी एकत्रित कर जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी
माननीय केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवम् माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा नशीली प्रदार्थों से संबंधित अवैध गतिविधियों को समाप्त करने के आह्वान के अनुपालन में, एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीबद्ध मामलो में END-TO-END एवं FINANCIAL INVESTIGATION किया जा रहा हैं।

मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपिया सृष्टि कुर्रे मिनी बस्ती जरहाभाठा को नशीली दवाई रेक्सोजेसिक बुफोनार्फिन के साथ पकडा गया जिसे 150 नग नशीला इंजेक्शन जप्त किया गया। तत्पश्चात जांच में पाया गया आरोपियां सृष्टि कुर्रे, गिन्नी जांगडे उर्फ गोदावरी के साथ मिलकर नशे का कारोबार करती थी जिसे उक्त प्रकरण में संलिप्ता पाये जाने से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मामले में END-TO-END एवं FINANCIAL INVESTIGATION हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र कुमार जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली अक्षय प्रमोद साबद्रा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन निमितेश सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

END-TO-END INVESTIGATION के तहत की गई कार्यवाही

प्रकरण की विवेचना में आरोपियां कल्पना कुर्रे एवं सृष्टि कुर्रे से पूछताछ के दौरान नशीली दवाई गिन्नी जांगडे उर्फ गोदावरी से खरीदना बताया गया। तत्पश्चात गिन्नी जांगडे उर्फ गोदावरी को गिरफ्तार कर पूछताछ के दौरान नशीली दवाई रायपुर छत्तीसगढ़ के राजधानी मेडिकल एवं रवि इंटरप्राईसेज से खरीदना बताया गया। विवेचना में रवि इंटरप्राईजेस के संचालक रवि मरकाम को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया हैं। अपराध में अन्य लोगों की संलिप्ता के संबंध में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) रायपुर से संमनवय स्थापित कर अग्रिम विवेचना की जा रही हैं। 

FINANCIAL INVESTIGATION के तहत की गई कार्यवाही

उक्त प्रकरण के वित्तीय जांच में आरोपियां गिन्नी जांगडे उर्फ गोदावरी नशे के व्यवसाय से कमाई गई रकम की जांच कि गई, जिसके एकाउन्ट की जानकारी बैंक से लेकर अकाउंट की सूक्षमता से जांच करने पर पाया गया की आरोपियां के बैंक अकाउन्ट पर पिछले 1 वर्षों में करोडो का लेनदेन किया गया हैं। जिसका वैध आय का स्त्रोत या अन्य कोई व्यवसाय नही होना पाया गया हैं जिसकी पुष्टि आयकर विभाग से भी की गई। आरोपियां गिन्नी उर्फ गोदावरी जांगडे के द्वारा अलग अलग क्षेत्रों में जमीन मकान खरीदने की जानकारी मिलने पर प्रापटी की जानकारी राजस्व विभाग व रजिस्ट्री कार्यालय से लेने पर पाया गया की जून 2023 में अमेरी हाफा रोड पर 12 लाख का श्यामा रेसीडेन्सी में फ्लेट नंबर 307 को खरीदा गया इसी प्रकार दिनांक 01.03.2024 को सकरी हाफा रोड में 1785 वर्गफुट की भूमि 20 लाख में खरीदा गया। 

इसी प्रकार आरोपिया गिन्नी उर्फ गोदावरी जांगडे के द्वारा आईसीआईसी प्रूडेंशियल लाईफ इंश्योरेंस से बीमा पॉलिसी लेने की जानकारी मिलने पर आईसीआईसी प्रूडेंशियल लाईफ इंश्योरेंस से जानकारी इकत्र की गई जो दिनांक 10.05.2023 से लेकर 09.08.2023 के बीच करीब 2 लाख की पॉलिसी खरीदी गई। उक्त संपत्तियों के विषय में जांच करने पर पाया गया की आरोपियां गिन्नी जांगडे उर्फ गोदावरी ने उक्त संपत्ति अवैध मादक पदार्थ की बिकी से अर्जित राशि से खरीदना पाया गया एनडीपीएस एक्ट 1985 के अध्याय VA धारा 68F में निहित शक्तीयों का प्रयोग करते हुए उक्त संपत्ति को जप्त कर सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक SAFEMA COURT MUMBAI को अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन भेजा जायेगा। बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा अन्य सभी एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीबद्ध मामलो में FINANCIAL INVESTIGATION करने हेतु निर्देशित किया गया हैं।

उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन निमितेश सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अक्षय प्रमोद साबद्रा, व विवेचना अधिकारी उपनिरीक्षक अमृत साहू, उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, आरक्षक राकेश बंजारे, आरक्षक मुकेश वर्मा एससीसीयू टीम का विशेष योगदान रहा।
यह भी पढ़ें   बिलासपुर SP ने दो हेड कॉन्स्टेबल को किया लाइन अटैच

बिलासपुर

जेईई-2 एवं 10वीं CBSE बोर्ड में वाइब्रेंट एकडमी का पंचम वर्ष भी वर्चस्व,25 छात्र 90%+

जेईई-2 में फिर वाइब्रेंट का दबदबा कायम रहा सचमीत सिंह खालसा ने 99.99%ile के साथ AIR-65 प्राप्त कार अपने अभिभावक, शिक्षक और वाइब्रेंट का नाम रोशन किया अन्य छात्र रेल्वे क्षेत्र के दिविज दुम्पाला पिता श्री डी मुरलीधर ने 98.99 %ile, सय्यम घोष मोपका ने 98.2%ile, सत्यम शर्मा पिता श्री मनीष शर्मा परसदा 96%ile

Published

on

जेईई-2 में फिर वाइब्रेंट का दबदबा कायम रहा सचमीत सिंह खालसा ने 99.99%ile के साथ AIR-65 प्राप्त कार अपने अभिभावक, शिक्षक और वाइब्रेंट का नाम रोशन किया अन्य छात्र रेल्वे क्षेत्र के दिविज दुम्पाला पिता श्री डी मुरलीधर ने 98.99 %ile, सय्यम घोष मोपका ने 98.2%ile, सत्यम शर्मा पिता श्री मनीष शर्मा परसदा 96%ile, गोपाल यादव माता श्रीमती शारदा यादव ने 97%ile, श्रेयस तिवारी पिता सुब्रत तिवारी 97%ile, हिर्षिल साहू पिता श्री देवसिंह साहू ने 95%ile,भूषण साहू पिता श्री वाय.के साहू 95%ile प्राप्त किया ,वाइब्रेंट एकेडेमी ने गत 5वर्षों का अपना ऐतेहासिक परिणाम कायम रखा।

जैसा कि ज्ञात हैं लगातार 4 वर्षो से वाइब्रेंट एकेडेमी ने ही JEE एडवांस में राज्य की सर्वश्रेष्ठ RANK 1 दिया है,इस बार भी उपरोक्त छात्रों ने एडवांस में परिणाम फिर दोहराने का वादा किया है|

यह भी पढ़ें   बिलासपुर, परिवहन विभाग द्वारा चलाया जा रहा विशेष जागरूकता अभियान

CBSE द्वारा 10वीं के परिणाम घोषित हुए वाइब्रेंट अकादमी के छात्र छात्राओं ने लगातार पंचम वर्ष ऐतेहासिक परिणाम प्रस्तुत किया।

वाइब्रेंट अकादमी के आराध्या दुबे 98%,अभिषेक सिंह 98%,श्लोक मिश्रा 98%,अर्पिता चौधरी 98%,आस्था 97%,अद्विता शर्मा 97%,अंशिका यादव 97%,अनंदिता साव 97%,आरुष सोनी 97%,धर्मेश देवांगन 97%,वेद पंड्या 96%,ऋषभ दत्ता 95%,सौम्या सिंह 95%,वंशिका 95%,डी. जयंत साई 94%,पी वी सी अश्विन 94%,ब्रजेश पाटले 92%,गुंजन बंजारे 92%,राजीव रंजन प्रसाद 92%,संचारी सिंह 92%,अर्पित कुमार,91%,रुद्र पटेल 91%,नूपुर बाघे 91%,सौवीक बिस्वास 90% प्राप्त कर अपने माता पिता,अपने शहर एवं संस्था का नाम उज्ज्वल किया।

संस्था के ब्रांच हेड ने बताया निरंतर प्रत्येक वर्ष संस्था छत्तीसगढ़ के अनेक क्षेत्रों से आये छात्रों के उज्ज्वल भविष्य बनाने हेतु कार्य करते आरही है जिसका प्रतिबिम्ब छात्रों के परिणाम स्वरूप नजर आरहा है,शिक्षकों को विशेषतः उनके बच्चों के प्रति उनके लगाओ, बच्चों को सही अथवा ऎसे परिणाम हेतु प्रयास और मेहनत के लिए संस्था ने प्रत्येक शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए विशेष प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: जल जीवन मिशन से देवरी गांव को मिला शुद्ध पेयजल

संस्था के HEAD OFFICE COORDINATOR श्री रत्नेश केसरी,ब्रांच मैनेजर रोशन पांडे ,एकेडमिक हेड अरविंद द्विवेदी HOD Biology, गणित के प्रख्यात शिक्षक श्री गुलशन चंद्रा,बच्चों के सबसे चहेते श्री महावीर राठौर, केमिस्ट्री HOD IITian श्री जितेंद्र शर्मा,प्रख्यात In-organic के शिक्षक नरेश कुमार IIT BHU,फिजिक्स HOD IITian पिंकेश बड़ोदिया,श्रीमती सोनिया छाबड़ा,S.St शिक्षक श्री आशीष रंजन,एवं लता महतो इंग्लिश ने छात्रों को बधाई देते हुए एडवांस में परंपरा दोहराने की मांग की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading

बिलासपुर

Bilaspur News: अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा.. जग्गी हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड मामले में पूर्व दिवंगत सीएम अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा सुनाया गई है। बिलासपुर हाईकोर्ट की तरफ से अपलोडेड आर्डर में इसका जिक्र हैं।

Published

on

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड मामले में पूर्व दिवंगत सीएम अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा सुनाया गई है। बिलासपुर हाईकोर्ट की तरफ से अपलोडेड आर्डर में इसका जिक्र हैं।

बता दें कि राकांपा नेता रामावतार जग्गी की हत्या चार जून, 2003 को हुई थी, जब अजीत जोगी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री थे। इस मामले की शुरुआती जांच राज्य पुलिस ने की थी। राज्य में 2003 में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद रमन सिंह की सरकार ने इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया था। सीबीआई ने अमित जोगी समेत कई अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।

रायपुर की एक अदालत ने 31 मई, 2007 को फैसला सुनाया कि अभियोजन पक्ष ने 28 आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों को सफलतापूर्वक साबित कर दिया है। हालांकि, अदालत ने अमित जोगी को उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों से बरी कर दिया था। सीबीआई ने इस फैसले को चुनौती दी थी, लेकिन उच्च न्यायालय ने देरी के आधार पर 2011 में जांच एजेंसी की याचिका खारिज कर दी थी। छत्तीसगढ़ सरकार तथा मृतक रामावतार जग्गी के बेटे सतीश जग्गी की अलग-अलग याचिका भी खारिज कर दी गई थी। पिछले साल नवंबर में उच्चतम न्यायालय ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से कहा था कि वह सीबीआई की उस याचिका पर फिर से विचार करे जिसमें जोगी को बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ अपील दायर करने की अनुमति मांगी गई थी।

यह भी पढ़ें   IND vs SA 2nd Test Scorecard: मोहम्मद सिराज ने बरपाया कहर… साउथ अफ्रीका सबसे शर्मनाक स्कोर पर

शहीद स्मारक का आज लोकार्पण

इस दुर्दांत हमले की आज 16वीं बरसी पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस फ़ोर्स अपने शहीद जवानों को नम आँखों से यद् करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। शहीद जवानों की याद में सीआरपीएफ की तरफ से शहद स्मारक का निर्माण भी कराया गया है, जिसका लोकार्पण आज सीआरपीएफ के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह करेंगे। इस मौके पर छत्तीसगढ़ पुलिस और रिजर्व फ़ोर्स के बड़े अफसर भी मौजूद रहेंगे।

कैसे हुआ था ताड़मेटला में बड़ा हमला?

बता दें कि, दंतेवाड़ा जिले (अब सुकमा जिला) के ताड़मेटला, चिन्तागुफा क्षेत्र में एक भीषण नक्सली हमला हुआ था। इस हमले में सीआरपीएफ के 74 जवान और छत्तीसगढ़ पुलिस के 2 जवान शहीद हो गए, यानी कुल 76 सुरक्षाकर्मी वीरगति को प्राप्त हुए थे। लगभग 1000 नक्सलियों की एक बड़ी टुकड़ी ने इस हमले को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया था। यह घटना सुबह लगभग 5:30 से 6:00 बजे के बीच हुई, जब सुरक्षा बलों के जवान ऑपरेशन से थककर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें   भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक आज, इस योजना को मिलेगी मंजूरी

नक्सलियों ने पहले आईईडी (IED) विस्फोट किया और उसके बाद भारी फायरिंग शुरू कर दी, जिससे जवानों को संभलने का मौका नहीं मिला। यह मुठभेड़ 7 घंटे से अधिक समय तक चली, जिसमें 8 नक्सली भी मारे गए। हमले के बाद नक्सली जवानों के हथियार और बख्तरबंद वाहन (APC) भी लूटकर ले गए। उस समय यह घटना भारतीय सुरक्षा बलों पर नक्सलियों द्वारा किया गया सबसे बड़ा और सबसे घातक हमला माना गया था। नक्सलियों अपने साथ करीब 80 अत्याधुनिक हथियार भी लूट ले गए थे। दावा किया जाता है कि, इस पूरे हमले को मोस्ट वांडेट माओवादी नेता पापराव के अगुवाई में अंजाम दिया था, वही पिछले दिनों पापाराव ने अपने 17 अन्य साथियों के साथ सरेंडर कर दिया था।

Continue Reading

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर, परिवहन विभाग द्वारा चलाया जा रहा विशेष जागरूकता अभियान

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending