Connect with us

बिलासपुर

बिलासपुर: सरकण्डा पुलिस की कार्यवाही, ई रिक्शा का बैट्री चार्जर एवं ड्रोन कैमरा चोरी करने वाला शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

Published

on

चोरी के प्रकरण में रिपोर्ट के महज 24 घंटों के भीतर सरकण्डा पुलिस की कार्यवाही।

ई रिक्शा का बैट्री चार्जर एवं ड्रोन कैमरा चोरी करने वाला शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे।

दो अलग-अलग प्रकरणों में चोरी गई मशरूका कीमती 101300 रू. आरोपी के कब्जे से बरामद।

नाम आरोपी:- विकास उर्फ गट्टू महराज पिता राम कुमार पाण्डे उम्र 19 वर्ष निवासी बंगालीपारा गली नं. 3, जायसवाल आटा चक्की के पास सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

बिलासपुर: मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी तेजस्वी वर्मा ने दिनांक 02.12.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने दोस्तों के साथ बंगालीपारा में किराये के रूम में रहता है, जाब की तैयारी कर रहा है साथ ही पार्ट टाइम विडियो शूटिंग का कार्य करता है कि दिनांक 01.12.2024 के रात्रि खाना खाकर सो गये थे, 4-5 लोग एक साथ रहने के कारण दरवाजा बंद नहीं किये थे जो सुबह करीब 09.00 बजे सोकर उठे तो देखे कि टेबल में रखे सोनी कंपनी का कैमरा एवं ड्रोन कैमरा तथा इलेक्ट्रॉनिक ईविंग मशीन कुल किमती करीब 95300/- नहीं था, कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अप.क्र. 1497/2024 धारा 305 बीएनएस के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी पतासाजी में लिया गया।

यह भी पढ़ें   रेल कर्मचारियों में बेहतर सजगता एवं संरक्षित कार्य प्रणाली सुनिश्चित करने हेतु खरसिया स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन

इसी प्रकार प्रार्थी राजू जैन ने दिनांक 02.12.2024 को ही रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ई-रिक्शा चलाता है, प्रतिदिन की भांति वह अपने ई रिकशा को घर के सामने लॉक कर खड़ी किया था, जो आज सुबह करीब 07.00 बजे ई रिक्शा को सफाई कर रहा था तब देखा कि रिक्शा के बैट्री चार्जर किमती 6000/- रू. का नहीं था,कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, उक्त रिपोर्ट पर अप.क्र. 1498/24 धारा 305 बीएनएस दर्ज कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी विवेचना में लिया जाकर आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों का फूटेज का अवलोकन करने पर संदेही विकास पाण्डेय के रूप में पहचान हुआ जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: शहर के मुख्य स्थानों में सरप्राइज चेकिंग लगाकर 317 वाहनों पर हुई कार्यवाही

जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक बिलासपुर उदयन बेहार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में तत्काल टीम तैयार कर संदेही विकास पाण्डेय को उसके सकुनत पर पकड़ा गया। जिसे बैटरी चार्जर एवं कैमरों के संबंध मंे पूछताछ करने पर घर मंे छिपा कर रखना बताते हुये चोरी किये मशरूका बरामद कराया। जिसे जप्त कर आरोपी विकास पाण्डेय उर्फ गट्टू को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. निलेश पाण्डेय, सउनि देवेन्द्र तिवारी, प्र.आर. शोभित कैवर्त, आर. मुकेश शर्मा, शिव जोगी एवं अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   राजधानी ट्रेवल्स ऑफिस के सामने में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के फिराक में ग्राहक तलास रहा था

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

blog

Bilaspur के नामी LCIT Group of Institutions का छात्रों के साथ भयानक फर्जीवाड़ा : वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!

Published

on

LCIT Group of College bilaspur

बिलासपुर: LCIT Group of Institutions – Bilaspur, जो हर साल एडमिशन के दौरान बड़े-बड़े वादे और लुभावने दावे करता है, उसकी सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। दावा किया जाता है कि यहां आधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा — लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

बारिश आई, लैब्स ने छलनी बनकर स्वागत किया!
हमें मिले वीडियो में कॉलेज की लैब्स से टपकती छतें साफ़ दिखाई दे रही हैं। जहां स्टूडेंट्स को मशीनों के साथ प्रैक्टिकल करना चाहिए था, वहां अब पानी से बचने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियाँ रखी जा रही हैं। सवाल ये उठता है कि जब प्रयोगशालाएं ही सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा कितनी सुरक्षित होगी?

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: शहर के मुख्य स्थानों में सरप्राइज चेकिंग लगाकर 317 वाहनों पर हुई कार्यवाही

फैकल्टी? बस कागज़ों पर!
सूत्रों के अनुसार, यहां कई फैकल्टी सदस्य केवल ऑन पेपर मौजूद हैं। यानी नाम तो है, पर काम में कहीं नजर नहीं आते। छात्रों का कहना है कि कई विषयों की क्लास ही नियमित नहीं होती।

इंजीनियरिंग प्रिंसिपल भी सिर्फ नाम के!
कहा जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रिंसिपल भी फुल टाइम नहीं है, बल्कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए कागजों पर मौजूद हैं। यह छात्रों के भविष्य के साथ खुला मज़ाक है।

स्टाफ की नियुक्ति पर भी सवाल
बताया जा रहा है कि अधिकांश स्टाफ या तो यहीं के पुराने छात्र हैं या फिर अन्य कॉलेज से किसी वजह से हटाए गए लोग हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग जाता है।

यह भी पढ़ें   सुकमा में कोबरा बटालियन और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़

🎙 बिलासपुर के इस संस्थान की मार्केटिंग चमचमाती है, लेकिन हकीकत में ढहती छतें, दिखावटी स्टाफ और खोखले दावे छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज़रूरत है कि शिक्षा को सिर्फ व्यापार न बनाकर, जिम्मेदारी समझा जाए

Continue Reading

बिलासपुर

Bilaspur News: सट्टा के खिलाफ संगठित अपराध और जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

Published

on

बिलासपुर: नगदी रकम 11,600/- रूपये, मोचाईल, सट्टा प‌ट्टी पर्ची जप्त

अपराध क्रमांक 1268/2024 धारा- 06 ख जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 तथा धारा 112(2) बीएनएस०
नाम गिर० आरोपी :– आकाश सारथी पिता राजेश सारथी उम्र 28 साल नि० दुर्गा मंदीर के पास, कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ०ग०

विवरण इस प्रकार है कि उपरोक्त आरोपी कल्याण सट्टा नाम से अंको के माध्यम से हारजीत का दाव लगाकर स‌ट्टा लिख रहा था। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गुरुद्वारा के सामने सिन्धी कॉलोनी थाना सिविल लाईन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल के कहने पर तथा उससे मिलकर कर स‌ट्टा प‌ट्टी लिखना, जिसके एवज में प्रतिदिन कमीशन के रूप में नगदी रकम प्राप्त होना बताया। आरोपी के बताये अनुसार प्रकरण में मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियो के विरुध्द जुआ अधिनियम तथा संगठित अपराध की धारा के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें   राजधानी ट्रेवल्स ऑफिस के सामने में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के फिराक में ग्राहक तलास रहा था
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending