छत्तीसगढ़
बिलासपुर: पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने अपराध समीक्षा बैठक में अपराधियों पर सख्त कार्यवाही और नशे के खिलाफ ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए”
पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर रजनेश सिंह के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी एवं पुलिस राजपत्रित अधिकारियों की अपराध समीक्षा बैठक बिलासागड़ी सभा गृह में ली गई। बैठक में अति.पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एवं उप पुलिस अधीक्षक गण सहित जिले के थाना एवं चौकी प्रभारीगण सम्मिलित हुये।
बैठक के प्रारंभ में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि माननीय न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों में अपराधियों को दंडित कराने हेतु दस्तावेजी साक्ष्य के रूप में व्हिसरा परीक्षण, विवादित दस्तावेजों के परीक्षण व अन्य विशेषज्ञों की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत किया जावे, ताकि अपराधी कानून की गिरफ्त से छूट न सकें।
थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधयों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने हेतु गुण्डे एवं निगरानी बदमाशों की लगातार चेकिंग, लगातार एवं सजगतापूर्वक रात्रि गश्त, थाना क्षेत्र में चल रही गतिविधियों की गोपनीय रूप से जानकारी हासिल कर पूर्व से ही अपराध की रोकथाम करने हेतु सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये। पंजीबद्ध अपराधों की लगातार विवेचना एवं सार्थक समयबद्ध कार्यवाही कर शीघ्रता से अपराधियों को अभियोजित किया जाना चाहिये।
ताकि अपराधियों में उनके द्वारा किये गये अपराध पर सख्त कार्यवाही होने का भय बना रहे एवं उनकी गतिविधियों पर अंकुश लग सके। थानों के निरीक्षण में हुये अनुभवों के आधार पर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने में फरियाद लेकर आने वाले आहतों का तत्काल चिकित्सकीय परीक्षण कराने एवं इस आधार पर जांच कर प्रभावी कार्यवाही करने व थाने का अभिलेख दुरूस्त रखने के निर्देश भी दिये गये।
पुराने हिस्ट्रीशीट में बदमाशों की पहचान हेतु अद्यतन फोटोग्राफ लगाने तथा थाने में उनके फोटोग्राफ दृश्य स्थल पर प्रदर्शित करना भी नियंत्रण हेतु एक प्रभावकारी कदम है। थानों में छोटे-छोटे बीट बनाकर आरक्षकों को बीट प्रभारी बनाने व इससे आरक्षकों को उस क्षेत्र विशेष के प्रभारी के अपने उत्तरदायित्वों के प्रति समर्पण का भाव उत्पन्न होगा तथा क्षेत्र की छोटी से छोटी जानकारी बीट प्रभारी आरक्षक के माध्यम से प्राप्त हो सकेगी।
आरक्षकों को नियमानुसार ए एवं बी नोट बुक जिसमें थाने के अपराधियों, गुण्डे बदमाशों, क्षेत्र के प्रबुद्धजनों आदि की जानकारी दर्ज हो सदैव साथ रखने एवं अधिकारियों द्वारा किसी भी समय पूछने पर प्रस्तुत करने इस बैठक के माध्यम से निर्देशित किया गया।
महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित प्रकरणों को गंभीरतापूर्वक लेकर अपराधियों के विरूद्ध समयबद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये। इस तरह के प्रकरणों में प्रवधानानुसार पीड़ित क्षतिपूर्ति के प्रकरणों में पहल कर राहत दिलवाने हेतु कार्यवाही करने के उत्तदायित्व का उतनी ही गंभीरता से निर्वहन कर सहयोग हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में नशे के नेटवर्क को नष्ट करने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में आसूचना तंत्र सक्रिय कर नशे की सामग्री बेचने वालों के विरूद्ध ठोस कार्यवाही एवं इसके स्त्रोत का पता लगाकर सख्त की जावे तथा क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ सट्टा, कबाड़ जैसे अवैध कार्यों को पूर्णतः समाप्त करने कार्यवाही की जावे।
पुलिस अधीक्षक द्वारा थानों में विवेचनाधीन लंबित अपराध, मर्ग, शिकायत, एवं परिवाद जांच अनावश्यक लंबित न रखकर समयबद्ध कार्यवाही कर शीघ्रता से निराकरण करने निर्देशित किया गया । अच्छी कार्यवाही के लिए थानप्रभारियों और विवेचकों को सराहा गया ।
गुंडे बदमाशों पर कठोर कार्यवाही करते हुए ज़िलाबदर और आवश्यक पड़ने पर उनका NSA भी किया जाय ।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized7 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized2 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
