Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर: गंभीर अपराध के आरोपी को सकरी पुलिस ने किया चंद घण्टो के अंदर दबोचा

Published

on

बिलासपुर| प्रकरण सदर की प्रार्थिया दिनांक रिपोर्ट को थाना सकरी उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पत्र पेष कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि गांव का रहने वाला राजा कौशिक अपने मोबाईल नम्बर से उसकेे मोबाईल नम्बर में अश्लील मैसेज व अश्लील विडियों भेजकर परेशान कर रहा है कि प्रार्थिया के रिपोर्ट पर अपराध अपराध क्रमांक 485/2022 धारा 509(ख) भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

प्रकरण सदर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर द्वारा अपराध महिला संबंधी गंभीर प्रकृति की होने से तत्काल आरोपी की गिरफतारी हेतु आवष्यक दिषा-निर्देष देने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी सकरी द्वारा अपने स्टाफ के साथ प्रकरण के आरोपी राजा कौशिक पिता रामेश्वर कौशिक निवासी परसदा थाना सकरी जिा बिलासपुर छ.ग. का पतासाजी कर मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को दिनॉक 02.10.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से परिजनो को अवगत कराकर विधिवत् माननीय न्यायालय में रिमाण्ड वास्ते पेश किया गया। उपरोक्त प्रकरण में आरोपी के पतासाजी कर गिरफतारी में थाना प्रभारी सकरी सागर पाठक म.प्र.आर. 119 संगीता नेताम, आर. मनीष साहू, रोशन साहू की विषेष योगदान रहा।

यह भी पढ़ें   श्रमिकों के आने जाने के लिए समय तय, बसों को रहेगी 24 घंटे छूट, देखें
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   अवैध नशीली पदार्थों के विरुद्ध सिरगिट्टी पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है विशेष अभियान, 9 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सेवा ही संगठन के तहत भाजयुमो करेगा प्रदेशभर में रक्तदान, प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने 29 मई को रक्तदान शिविर लगाने व बड़ी संख्या में रक्तदान करने का किया आह्वान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   15 अक्टूबर राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending