Connect with us

छत्तीसगढ़

Bilaspur: आईडिया टॉवर से इलेक्ट्रानिक उपकरण चोरी करने वाले आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में

Published

on

नाम आरोपीः– 1. दीपू कुशवाहा पिता रामप्रवेश कुशवाहा, उम्र 21 वर्ष साकिन जी० एस० कॉलेज के सामने बैकुण्ठपुर जिला कोरिया छ0ग0 2. सर्वेश यादव पिता कामता प्रसाद यादव उम्र 28 वर्ष साकिन सुरपुर नवीन बांगर मूसानगर कानपुर उत्तर प्रदेश हाल मुकाम बसंती विहार कालोनी थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.

बिलासपुर| मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारूल माथुर के निर्देश पर श्रीमान अति०पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल द्वारा जिले में हो रही चोरियो पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सरकंडा पुलिस को दिनांक 25.08.2022 को मुखबीर की सूचना मिली कि एक सफेद रंग की बोलेरो कमांक सीजी 16 सीएल 6718 में दो व्यक्ति चोरी का सामान लेकर बेचने की फिराक में घूम रहे है कि सूचना से तत्काल जिले के उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर (भा.पु.से.), अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा स्नेहिल साहू को दी गई जिस पर तत्काल मौके पर पहुंचकर धरपकड करने के निर्देश प्राप्त हुए जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा उत्तम कुमार साहू के नेतृत्व में टीम तैयार कर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी किया गया जो बसंत विहार कालोनी के पास उपरोक्त वाहन खडी मिली जिसमे बैठे हुये आरोपी दीपू कुशवाहा पिता रामप्रवेश कुशवाहा, उम्र 21 वर्ष साकिन जी० एस० कॉलेज के सामने बैकुण्ठपुर जिला कोरिया छ0ग0 तथा सर्वेश यादव पिता कामता प्रसाद यादव उम्र 28 वर्ष साकिन सुरपुर नवीन बांगर मूसानगर कानपुर उत्तर प्रदेश हाल मुकाम बसंत विहार कालोनी थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ.ग. को पकड़ा गया जिनसे पूछताछ करने पर दिनांक 24.08.2022 की मध्यरात्रि को ग्राम पथरिया तथा रतनपुर के आसपास लगे टावरो से ईडीआरयू 08 नग तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की चोरी करना तथा चोरी किए उपकरणो को उक्त बोलेरो मे छिपाकर रखना बताये आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आरोपी सर्वेश यादव पिता कामता प्रसाद यादव उम्र 28 वर्ष साकिन सुरपुर नवीन बांगर मूसानगर कानपुर उत्तर प्रदेश हाल मुकाम बसंती विहार कालोनी थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ.ग. के पास से 06 नग ईडीआरयू आईडिया टावर में लगाये जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा आरोपी दीपू कुशवाहा पिता रामप्रवेश कुशवाहा उम्र 21 वर्ष साकिन जी० एस० कॉलेज के सामने बैकुण्ठपुर जिला कोरिया छ0ग0 से एक सफेद रंग की बोलेरो में रखा आईडिया टावर मे लगाने वाला इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ईडीआरयू 02 नग, सेफेटी बेल्ट लिनियार्ड कंपनी का, वेदर ब्रिफिंग 27 नग, टूल किट जिसमे 03 नग पाना पेन्चिस सहित टूल्स के सामान है तथा 06 नग टाईकूल कुल कीमती 650000 रूपये जप्त किया गया है।

यह भी पढ़ें   पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी के द्वारा बिलासपुर रेंज के पुलिस अधीक्षकों एवं राजत्रित पुलिस अधिकारियों की ली गई बैठक

आरोपीगणो का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी उत्तम कुमार साहू, सउनि दिनेश तिवारी,आरक्षक अशफाक अली, राहुल सिंह, भागवत चंद्राकर, मनीष वाल्मिक की अहम भूमिका रही।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सुने घर से चोरी करने वाला आदतन चोर गिरफ्तार, 25 हजार का सामान जब्त
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर मचा बवाल, पूर्व सीएम ने कही ये बात
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   संवर रहे बिलासपुर जिले के 1365 स्कूल भवन, बच्चों को पढ़ाई के लिए मिल रहा हैं बेहतर परिवेश
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending