Connect with us

छत्तीसगढ़

आयु सीमा से अधिक अभ्यर्थियों का चयन किए जाने को लेकर भाजपा जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने ज़िला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Published

on

बिलासपुर| उल्लेखनीय है की स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट इंग्लिश मीडीयम स्कूल के लिए अतिथि व्याख्याताओं की सरगुज़ा संभाग में की जा रही है जिसमें प्राप्तांकों के आधार पर अंतिम पात्रता सूची जारी की जानी है एवं प्रत्येक पद के लिए सूची से 3 परीक्षार्थियों का साक्षात्कार होनाहै ।इसी क्रम में सरगुज़ा ज़िले के लिए प्राप्तांकों के आधार पर सभी विषयों पर अंतिम पात्रता सूची जारी की गयी है । एवं नियुक्ति से पूर्व जारी विज्ञापन में यह अंकित है कि 1 जुलाई 2021 को परीक्षार्थियों की उम्र न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए । जिसमें की एसटी, एससी, ओबीसी वर्ग को नियमानुसार छूट दी जावेगी किंतु अंतिम पात्रता सूची में ऐसे परीक्षार्थियों को भी लिया गया है जिनकी उम्र 1 जुलाई 2021 तक 35 वर्ष के दायरे को पार कर चुकी है एवं वे एसटी एससी एवं ओबीसी वर्ग से भी नहीं हैं ।

यह भी पढ़ें   IAS विश्नोई की मुश्किलें बढ़ीं, भेजे गए 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर

इस विषय को लेकर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा अम्बिकापुर नगर के अध्यक्ष अंकित तिर्की के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज़िला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर यह माँग की है की इस विषय को तत्काल संज्ञान में लेकर जारी विज्ञापन के आधार पर केवल पात्र परीक्षार्थियों को ही सूची में रखा जाए एवं अपात्र परीक्षार्थियों को सूची से बाहर किया जाए । ताकि पात्र परीक्षार्थियों के साथ न्याय हो सके । इस दौरान आलोक खलखो, दीपक सिंह, अपूर्व कुजुर, विक्की सोनी, राजा चांवर इत्यादि उपस्थित रहे ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Positive News: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में ड्रॉप आउट राष्ट्रीय दर से कम
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   उत्तर बस्तर कांकेर: कोयलीबेड़ा में पोषण ट्रेकर अंतर्गत 300 हितग्राहियों का किया गया आधार वेरिफिकेशन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   धमतरी : खरीफ वर्ष 2023 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा की अंतिम तिथि बढ़कर अब 16 अगस्त तक
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending