Connect with us

छत्तीसगढ़

भाजपा ने भारत की एकता और अखंडता के लिए बलिदान देने वाले प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Published

on

बिलासपुर| भारतीय जनता पार्टी मंडल कुसमी में भारत की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों के बलिदान देने वाले प्रखर राष्ट्रवादी नेता महान चिंतक और जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर मंडल कुसमी में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सादर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।मंडल अध्यक्ष संजय जयसवाल जी के द्वारा डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि 6 जुलाई 1901 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जन्म हुआ था और 23 जून 1953 को उनकी मृत्यु हुई थी अपने 52 साल के अल्पकालिक जीवन में 14 वर्ष उन्होंने राजनीति को दिया दीया और देश में एक देश एक विधान एक प्रधान और एक निशान के प्रबल समर्थक थे और एक देश में दो निशान नहीं चलेंगे कहते हुए कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराना चाहते थे इसी कारण वहां के हुकूमत ने उन्हें गिरफ्तार कर नजरबंद रखा था और 23 जून 1953 को संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई जो आज तक रहस्य बना हुआ है।

यह भी पढ़ें   गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की पहल पर रिसाली में जल्द नवीन महाविद्यालय खुलेगा

जिस कारण आज भी हम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कहते हैं जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है जो कश्मीर हमारा है वह सारे का सहारा है। कार्यकर्ताओं को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान त्याग तपस्या राष्ट्र के लिए उनका योगदान आदि से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया साथ में भाजपा जिला पदाधिकारीयो के द्वारा वृक्षारोपण किया गया|

आज के इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल , सहित भरतसेन सिंह , जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, मंडल महामंत्री बालेश्वर राम , जिला प्रतिनिधि विनोद गुप्ता , पार्षद आनंद जायसवाल जी,नेता प्रतिपक्ष सोमनाथ भगत ,पार्षद मती कुंती उराव , जिले की मंत्रीजिला पंचायत सदस्य हीरामुनी निकुंज , सांसद प्रतिनिधि अशोक सोनी ,सासंद प्रतिनिधीश्री केरता राम ,अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इस्तखार खान जी, विधि प्रकोष्ठ के सुदामा यादव जी, भाजपा मण्डल सोशल मीडिया के प्रभारी अतुल जायसवाल ,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला मिडिया प्रभारी इंद्रदेव निकुंज जी,किसान मोर्चा मंत्री बुधेश यादव , सांसद प्रतिनिधि दिनेश नाग , किसान मोर्चा के मिडिया प्रभारी सतीश बुनकर ,अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राम ,सहित जनता पार्टी मंडल के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए|

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Published

on

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें   18 से 44 आयु वर्ग को 'सीजी टीका’ पोर्टल से मिली सुविधा

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News)  कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

Continue Reading

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   18 से 44 आयु वर्ग को 'सीजी टीका’ पोर्टल से मिली सुविधा

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: 6 थानों के TI बदले गए, तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending