Connect with us

छत्तीसगढ़

रायगढ़ पहुंची बीजेपी की शंखनाद पदयात्रा

Published

on

chhattisgarh keshri breaking

रायगढ़ : प्रदेश भर की खराब स़ड़कों को लेकर बीजेपी की शंखनाद पदयात्रा सोमवार को रायगढ़ पहुंची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद गोमती साय, भूपेन्द्र सवन्नी और ओपी चौधरी पदयात्रा में मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने जिले सहित प्रदेश की जर्जर हो चुकी सड़कों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा।

शहीद चौक में आम सभा में सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की तो वहीं कलेक्टोरेट का घेराव कर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया। इस दौरान अरुण साव ने कहा कि चार सालों में सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। सड़कें बदहाल हो चुकी हैं गड्ढे पाटने की स्थिति तक में नहीं हैं। छत्तीसगढ़ में लगातार अपराध बढ रहा है दिन दहाड़े चाकूबाजी हो रही है। प्रदेश भर में माफियाराज चल रहा है।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh में 13000 के पार पहुंचा कोरोना से मौत का आंकड़ा, आज 1655 नए मरीजों की पुष्टि, 37 की मौत

इसी के विरोध में भाजपा ने शंखनाद परिवर्तन यात्रा निकाली है। परिवर्तन यात्रा में लोगों का जो हुजुम नजर आ रहा है वो ये बताने के लिए काफी है कि प्रदेश की जनता परिवर्तन के लिए तैयार है। उन्होंने आदिवासियों को आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि सरकार ने इस विषय में उदासीनता बरती। हाईकोर्ट में जो जवाब दिया जाना चाहिए था सरकार ने सही समय पर नहीं दिया, जिसकी वजह से आदिवासी भाईयों का नुकसान हुआ है। सरकार आदिवासियों के साथ खड़ी है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   फिजी ने PM मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान ‘कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से किया सम्मानित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   एयरपोर्ट जैसा होगा रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत इन 7 रेलवे स्टेशनों का लुक, मिलेंगी हाईटेक टेक्नोलॉजी और सुविधाए
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   जर्जर शासकीय स्कूलों की प्राथमिकता से की जाएगी मरम्मत: बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending