छत्तीसगढ़
CG: कपड़ा बेचने वालों के रूप में घूम रहे हैं चोर! हथियार के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़. कपड़ा फेरी वालों को लेकर सावधान हो जाईये. कपड़ा फेरी गिरोह रेकी करने के बहाने घर-घर घूम रहे हैं. ये कपड़ा फेरी गिरोह हथियार से लैस हैं. खरसिया पुलिस ने एक कपड़ा फेरी गिरोह का पर्दाफाश किया है. खरसिया पुलिस ने बताया कि यूपी के 5 युवकों का गिरोह कपड़ा फेरी के बहाने घरों की रेकी कर रहा था.
गिरोह के दो आरोपियों को खरसिया पुलिस ने धर दबोचा है. 3 आरोपी फरार हो गए हैं, जिसकी पतासाजी की जा रही है. गिरफ्त में आए आरोपियों के पास से देशी कट्टा, पिस्टल, चाकू और अन्य औजार जब्त हुए हैं.आरोपियों के अन्य जिलों में भी चोरी के रिकार्ड मिले हैं.
रायगढ़ पुलिस ने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है, इसे आप विस्तार से पढ़ सकते हैं…
पुलिस अधीक्षक रायगढ़ अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी लखन पटले तथा एसडीओपी निमिषा पांडे के पर्यवेक्षण पर खरसिया क्षेत्र में रात्रिन गस्त सुदृढ कर संदिग्धों की पतासाजी तेज किया गया है, जिसमें #खरसिया पुलिस द्वारा हथियारों से लैस डकैतो की योजना कर रहे उत्तर प्रदेश के शातिर नकबजनों के मंशूबों को फेल कर दिया गया। पुलिस की चौक चौबंध व्यवस्था से आरोपियों की प्लानिंग धरी की धरी रह गई । पुलिस द्वारा मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, मौके से फरार 04 आरोपियों में से एक को राजनांदगांव से गिरफ्तार कर लाया गया है । गिरफ्तार आरोपियों से देशी कट्टा, लाइट पिस्टल, बाइक, बटन चाकू मोबाइल, ताला तोड़ने में प्रयुक्त औजार तथा गमछा, रस्सी, बैग आदि की जप्ती की गई है, आरोपियों को डकैती की तैयारी के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा रहा है ।
घटना दिनांक 19/12/2021 की रात्रि गश्त पर टीआई खरसिया सुमंत साहू खरसिया टाऊन पर रवाना हुए थे । गस्त दौरान आरक्षकों को मुखबिर से सूचना मिला कि महका रोड तरफ का बीएसएनएल टावर के बगल में पांच व्यक्ति छुप कर बैठे हैं तथा गोविंद कॉलोनी में डकैती डालने की बात कर रहे हैं जिनके पास बंदूक भी है । आरक्षकों द्वारा थाना प्रभारी को मुखबिर सूचना की जानकारी दियागया , जिस पर थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को हथियार लैस आरोपियों के संबंध में अवगत कराते हुये उनके दिशा निर्देशन एवं मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी खरसिया द्वारा चौकी एवं थाने के स्टाफ को आरोपियों की घेराबंदी करने सभी को ब्रीफ किया गया, विधिवत कार्यवाही के लिये गवाहों को भी साथ रखा गया जिसके बाद सुरक्षात्मक तरीके से पुलिस पार्टी द्वारा क्षेत्र की घेराबंदी किया गया । जहां डकैती की तैयारी करते हुए 5 व्यक्ति बैठे हुए थे जो पुलिस को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगे । पुलिस टीम द्वारा भागते हुए एक आरोपी को पकड़ा गया चार आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए पकड़े गए । व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम सोहेल खान उर्फ सोहेल उर्फ छोटू उर्फ राजा पिता शमशेर खान उम्र 29 साल निवासी मनियावाला थाना अफजलगढ़ जिला बिजनौर (UP) हाल पता महलपारा वार्ड नंबर 2 सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद हाल मुकाम ग्राम छपरा थाना मालखरौदा जिला जांजगीर-चांपा का होना बताया तथा मौके से भाग निकले अपने साथियों का नाम विजय कुमार प्रजापति निवासी बिजनौर (UP), मोहम्मद फिरोज पिता हुसैन, सोनू पिता रहमुद्दीन, सलमान पिता मो. युनुस तीनों निवासी छपरा का होना बताया । मौके पर आरोपी सोहेल खान की तलाशी लिया गया आरोपी के पास से एक देशी कट्टा व 06 कारतूस एवं डकैती की योजना बना हुआ नक्शा मिला, जिसे गवाहों के समय जप्त किया गया । घटनास्थल पर पुलिस टीम को दो बैग मिला । एक बैग अंदर कपड़े (जींस, जैकेट, शॉल), विजय नाम का आधारकार्ड, ATM, औजार (प्लग, पाना, पलास), बटन चाकू, रेल्वे टिकट गमछा 3 नग तथा दूसरे बैग में कपडों के अलावा एक लाइट पिस्टल (मेड इन चाइना लिखा हुआ), एक मोबाइल, पलास, रस्सी मिला ।
आरोपी सोहेल खान बताया कि जांजगीर मालखरौदा के छपरा गांव में किराया में रहकर डभरा से खरसिया तक घूम-घूम कर फेरी के बहाने घरों की रैकी करता था तथा घर को चिन्हित कर उसका नक्शा बनाता और उत्तर प्रदेश से अपने साथी विजय कुमार प्रजापति, फिरोज, सोनू, सलमान को चोरी/डकैती के लिए बुलाकर सभी घटना को अंजाम देते थे । आरोपी सोहेल बताया कि दिनांक 14-15/12/2021 की रात में डभरा कस्बा के एक सूने मकान में जेवर व नगदी रकम की चोरी किये हैं जिसके बाद खरसिया के गोविंद कॉलोनी में एक मकान में घुसकर लोगों को कट्टा का भय दिखाकर उसके हाथ पर रस्सी से बांधकर डकैती डालने की योजना बनाकर बीएसएनएल टावर के पास इक्ट्ठा हुये थे । आरोपी द्वारा बीएसएनएल टावर के आगे निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक किनारे मोटरसाइकिल CT100 CG 11AN-7212 को छिपा कर रखना बताया जिसे आरोपी के मेमोरंडम पर पुलिस द्वारा जप्त किया गया है । आरोपी सोहेल यह भी बताया कि घटना के बाद सभी गोड़वाना ट्रेन से भागने की प्लानिंग किये थे । घटना के संबंध में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 729 /2021 धारा 402,399 भादवि 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
घटना की सम्पूर्ण जानकारी पश्चात पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना द्वारा फरार आरोपियों की पतासाजी के लिये अंतराल के जिले रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव एवं जीआरपी को सूचित कर खरसिया, छाल, भूपदेवपुर थाने के विवेचकों की अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपियों की पतासाजी के लिए विभिन्न ट्रेन रूट एवं बस रूट पर रवाना किया गया । साथ ही साइबर सेल को विभिन्न मोबाइल टावर के एनालिसिस, सीसीटीवी फुटेज चेक में लगाया गया था। इसी दौरान पुलिस की एक टीम द्वारा फरार आरोपी विजय कुमार प्रजापति को आरपीएफ राजनांदगांव के सहयोग से पकड़कर पुलिस टीम द्वारा रायगढ़ गिरफ्तार कर लाया गया है । आरोपी विजय कुमार प्रजापति के मेमोरंडम पर आरोपी से एक देशी कट्टा, 06 कारतूस, 02 मोबाइल, एक बाइक की जप्ती की गई है । आरोपी विजय प्रजापति द्वारा उसके साथियों को अलग-अलग दिशाओं में फरार होने की जानकारी दिया गया है जिस पर पुलिस पार्टी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए रवाना होगी ।
गिरफ्तार आरोपी-
(1) सोहेल खान उर्फ सोहेल उर्फ छोटू उर्फ राजा पिता शमशेर खान उम्र 29 साल निवासी मनियावाला थाना अफजलगढ़ जिला बिजनौर (UP) हाल पता महलपारा वार्ड नंबर 2 सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद हाल मुकाम ग्राम छपरा थाना मालखरौदा जिला जांजगीर चांपा
(2) विजय कुमार प्रजापति रंजीत सिंह प्रजापति निवासी ग्राम बादीगढ़ राजनगर थाना रेहड जिला बिजनौर (UP)
फरार आरोपी-
(3) मोहम्मद फिरोज पिता हुसैन निवासी छपरा मुजफ्फरनगर छपरा (UP)
(4) सोनू पिता रहमुद्दीन निवासी कसौली मुजफ्फरनगर छपरा (UP)
(5) सलमान पिता मो. युनुस निवासी छपरा मुजफ्फरनगर छपरा (UP)
गिरफ्तार आरोपियों से बरामद –
02 देशी कट्टा, 12 नग कारतूस, 01 लाइट पिस्टल, 02 मोटर सायकल, 03 मोबाइल, बटन चाकू, 03 नग रेल्वे टिकट, आरोपी विजय प्रजापति का आधारकार्ड, ATM, प्लग पाना, पलास, 06 नग रस्सी के टुकडे, आरोपियों द्वारा बनाया गया नक्शा, दो बैग, कपडे़ ।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी खरसिया सुमंत साहू के साथ प्रधान आरक्षक शत्रुधन सिदार, अशोक देवांगन, शंकर सिंह क्षत्री, आरक्षक विशोष सिंह, गुलाबचंद, योगेन्द्र सिंह सिदार, रामभजन राठिया, हेमलाल सिदार, बंशीलाल रात्रे, सुरेन्द्र कुमार पटेल, गंगाराम यादव, साविल कुमार चन्द्रा, महेश चौहान की अहम भूमिका रही है ।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized4 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized2 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized1 day ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized6 hours ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
