Connect with us

छत्तीसगढ़

CG: रेल रोको आंदोलन के चलते मुंबई-हावड़ा रूट की 7 ट्रेनें कैंसिल

Published

on

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधपुर मंडल के बामड़ा स्टेशन में लोगों के रेल रोको आंदोलन के चलते रेलवे ने शुक्रवार को मुंबई-हावड़ा रूट की सात ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। इसका असर छत्तीसगढ़ और बिलासपुर से होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ा है। इस आंदोलन के कारण रेलवे ने हावड़ा रूट की मुंबई मेल, आजाद हिंद और ज्ञानेश्वरी सुपर डिलक्स सहित कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। कई गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का फैसला लिया है।

यात्रियों की बढ़ी मुश्किल

दरअसल, बामड़ा स्टेशन में कोरोना काल से बंद ट्रेनों के स्टॉपेज देने की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने गुरुवार की देर शाम कई ट्रेनों को शुक्रवार को कैंसिल करने की जानकारी दी है। इसमें सात ट्रेनों की सूची जारी की गई है। ये सभी गाड़ियां गुरुवार को हावड़ा से छूटकर बिलासपुर, रायपुर होते होकर गुजरने वाली हैं। इसमें बिलासपुर से गुजरने वाली तीन ट्रेनें भी शामिल हैं, जिसे शुक्रवार को कैंसिल कर दिया गया है। अचानक ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें   अवैध रूप से धारदार चाकू रखकर लोगों को डराने वाला आरोपी चढ़ा सरकंडा पुलिस के हत्थे

परिवर्तित मार्ग से चलेंगी कई ट्रेनें

गाड़ियां चक्रधपुर मंडल में पावर ब्लाक और अन्य विकास कार्य के चलते कुछ अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हैं। वहीं, बामड़ा स्टेशन में रेलवे ने कोरोना काल के दौरान कई गाड़ियों का स्टॉपेज बंद कर दिया है। कोरोना खत्म होने के बाद भी यहां ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। यही वजह है कि उन्होंने रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Published

on

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें   सुने मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर चोरी करने वाले फरार आरोपी चढ़ा रतनपुर पुलिस के हत्थे

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News)  कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

Continue Reading

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के विधायक प्रमोद शर्मा ने पार्टी से दिया इस्तीफा

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   युवती से दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी चढ़ा सरकंडा पुलिस के हत्थे

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending