Connect with us

छत्तीसगढ़

CG: 10वीं और 12वीं पास के लिए सुनहरा अवसर, यहां 550 पदों पर निकली बंपर भर्ती

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ में SIS (सिक्युरिटी एंड इंटेलिजेंस) इंडिया लिमिटेड में 10वीं और 12वीं पास लोगों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। प्रदेश के बस्तर जिले SIS इंडिया लिमिटेड के सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाइजर के 550 पदों पर सीधी भर्ती होनी वाली है। इसके लिए जिला प्रशासन ने प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया है। 10वीं और 12वीं पास युवा भी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

27 जून को होगा इंटरव्यू

बता दें 27 जून को बस्तर जिले के आड़ावल में स्थित लाइवलीहुड काॅलेज में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक दस्तावेज जमा करने के साथ इंटरव्यू लिया जाएगा। सुरक्षा जवान के लिए 10वीं पास और सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 12वीं पास योग्यता निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : 11 माह से फरार 420 का आरोपी गिरफ्तार, नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगे हजारों रूपए

इन पदों के लिए पद के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक, कम्प्युटर, डिप्लोमा, NCC प्रमाण पत्र, शारीरिक ऊंचाई 168 सेंटीमीटर, NCC ’’सी’’ सर्टिफिकेट योग्यताधारी आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी के लिए आड़ावल में स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में संपर्क कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   अपराधिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही ऑपरेशन प्रहार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का दिया निर्देश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   श्रम दिवस पर होगा श्रमवीरों का सम्मान
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending