Connect with us

छत्तीसगढ़

CG Breaking: पत्थलगांव में कार से भीड़ को रौंदने का मामला, CM बघेल ने जताया दुख

Published

on

chhattisgarh keshri breaking

पत्थलगांव। जशपुर जिले के पत्थलगांव इलाके में सामने आए कार से रौंदने के मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख जताया है। सीएम ने ट्वीट कर कहा कि जशपुर की घटना बहुत दुखद और हृदयविदारक है। दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रथमदृष्टया दोषी दिख रहे पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई हुई है। जांच के आदेश दिए गए हैं। कोई भी बख्शा नहीं जाएगा। सबके साथ न्याय होगा। ईश्वर दिवंगतजनों की आत्मा को शांति दे।

जानकारी के एक तेज रफ्तार कार ने भीड़ को रौंद दिया। हादसे में एक की मौत, 16 से ज्यादा घायल हो गए। घायलों में से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद परिजनों ने थाने में पहुंचकर हंगामा कर दिया।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: सीएम भूपेश की कुर्सी जाने की अफवाह गर्म! इस बीच सरकार ने तृतीय लिंग समुदाय के लिए बनाया नया पॉलिसी

पूर्व सीएम ने रमन ने की मुआवजे की मांग

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्वीट कर दुख जताया। सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नशा माफियाओं के हौसले बुलंद हो गए। क्या धार्मिक जुलूस निकालने वालों को ऐसे ही कुचल दिया जाएगा। मृतकों के परिजन को 50 लाख का मुआवजा दे सरकार। घायलों के इलाज की तुरंत व्यवस्था की जानी चाहिए।

बता दें कि पत्थलगांव में दुर्गा विसर्जन की झांकी निकाली जा रही थी। झांकी देखने बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस दौरान भीड़ के बीचों बीच एक तेज रफ्तार कार घुस गई और कई लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। तेज रफ्तार कार के कुचलने से घायल हुए लोगों को इलाज के लिए पत्थलगांव सिविल अस्पताल ले जाया गया है, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। बाकि 16 घायलों का इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें   राज्यपाल अनुसुईया उइके ने राज्य स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं

जशपुर की घटना बहुत दुखद और हृदयविदारक है।

दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रथमदृष्टया दोषी दिख रहे पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई हुई है।

जांच के आदेश दिए गए हैं। कोई भी बख्शा नहीं जाएगा।

सबके साथ न्याय होगा।

ईश्वर दिवंगतजनों की आत्मा को शांति दे।

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 15, 2021

गृ​ह मंत्री ने कलेक्टर-SP से की चर्चा

पत्थलगांव में कार से भीड़ को रौंदने का मामले की जानकारी मिलते ही गृह मंत्री ताम्रध्वज ने कलेक्टर-SP से चर्चा की। इस दौरान घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिए। वहीं आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 4 जवान घायल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   विधानसभा बजट सत्र : सदन में गूंजा पीएम आवास और अनुकंपा नियुक्ति का मामला...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 4 जवान घायल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending